स्पोर्ट्स डेस्ककुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
संजू सैमसन IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे। 30 साल के विकेटकीपर-बल्लेबाज शनिवार को आधिकारिक रूप से IPL 2026 नीलामी से पहले CSK में शामिल हो गए। उन्हें राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड डील में चेन्नई सुपर किंग्स ने साइन किया है, जिसके बदले में राजस्थान रॉयल्स ने रविंद्र जडेजा और सैम करन को टीम में शामिल किया है।
IPL का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को UAE के अबू धाबी शहर में होगा। इससे पहले 2025 में सऊदी अरब और 2024 में दुबई में ऑक्शन हो चुका है। 10 टीमों के लिए रिटेंशन की डेडलाइन 15 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक है।
वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लियाम लिविंगस्टोन को और पंजाब किंग्स 7 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है।
कॉनवे को नीलामी में और रवींद्र को राइट टू मैच कार्ड से लिया था चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने IPL 2026 की नीलामी से पहले बड़ा फैसला लेते हुए न्यूजीलैंड के दोनों लेफ्ट-हैंड बैटर्स डेवॉन कॉनवे और रचिन रवींद्र को रिलीज कर सकती है। कॉनवे को पिछले साल 6.25 करोड़ में खरीदा गया था, जबकि रचिन को 4 करोड़ में राइट-टू-मैच कार्ड से रिटेन किया गया था।
दोनों से टॉप ऑर्डर में अहम भूमिका की उम्मीद थी, लेकिन IPL 2025 में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। रचिन ने 128.18 स्ट्राइक रेट से 191 रन बनाए, जबकि कॉनवे सिर्फ 156 रन ही बना सके और उनका स्ट्राइक रेट 131.09 रहा। इस खराब फॉर्म का असर टीम पर भी पड़ा और CSK सीजन में केवल 4 मैच जीत पाई और आखिरी स्थान पर रही।
रचिन रवींद्र ने पिछले सीजन में रचिन ने 128.18 स्ट्राइक रेट से 191 रन बनाए।
कॉनवे 2022 और रवींद्र 2024 से टीम से जुड़ें थे कॉनवे और रवींद्र ने IPL करियर में अब तक सिर्फ CSK के लिए ही खेला है। कॉनवे 2022 में टीम से जुड़े थे और 2023 में उन्होंने 140 की स्ट्राइक रेट से 672 रन बनाकर CSK को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। रचिन 2024 में आए थे और उस सीजन में उनका स्ट्राइक रेट 160.86 रहा था।
RCB लिविंगस्टोन को रिलीज करेगा डिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2026 की नीलामी से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को रिलीज करने का फैसला कर लिया है। लिविंगस्टोन को 2025 की नीलामी में 8.75 करोड़ में खरीदा गया था। IPL 2025 में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने आठ पारियों में 112 रन बनाए, स्ट्राइक रेट 133.33 रहा और सिर्फ एक फिफ्टी लगा सके। गेंदबाजी में भी वे प्रभावी नहीं रहे। उन्हें दो विकेट मिले और 9 ओवर में उनका इकोनॉमी रेट 8.44 रहा।
RCB ने लियाम लिविंगस्टोन को 2025 की नीलामी में 8.75 करोड़ में खरीदा था।
पंजाब किंग्स 7 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है IPL 2026 की नीलामी से पहले पंजाब किंग्स (PBKS) बड़े बदलाव के लिए तैयार है। टीम कम से कम सात खिलाड़ियों को रिलीज करने जा रही है, जिनमें सबसे बड़ा नाम ग्लेन मैक्सवेल का है। मैक्सवेल ने IPL 2025 में सात मैच खेले थे लेकिन बीच सीजन में उंगली फ्रैक्चर के कारण बाहर हो गए थे। उन्होंने छह पारियों में सिर्फ 48 रन बनाए, जिनमें अंतिम चार मैचों में सिंगल-डिजिट स्कोर रहे। गेंदबाजी में चार विकेट जरूर मिले, लेकिन टीम के रनर-अप सीजन में उनका प्रभाव सीमित रहा।
मैक्सवेल की जगह PBKS ने ऑस्ट्रेलिया के मिशेल ओवेन को लाया था, जिन्होंने BBL चैंपियन हॉबार्ट हरिकेंस की ओर से शानदार प्रदर्शन करके पहचान बनाई थी। PBKS ओवेन को रिटेन करने जा रही है, जिन्हें 3 करोड़ की बेस प्राइस पर खरीदा गया था।
मैक्सवेल को 4.2 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा था मैक्सवेल को PBKS ने 2025 की नीलामी में 4.2 करोड़ में खरीदा था। यह उनका पंजाब के साथ तीसरा कार्यकाल था। वे इससे पहले 2014-17 और 2021 में टीम का हिस्सा रह चुके हैं। इस साल T20I में भी उनका फॉर्म उतार-चढ़ाव वाला रहा। PBKS जिन अन्य खिलाड़ियों को रिलीज करने जा रही है, उनमें आरोन हार्डी, काइल जेमिसन, कुलदीप सेन, प्रवीण दुबे और विष्णु विनोद शामिल हैं। जेमिसन को लॉकी फर्ग्यूसन के रिप्लेसमेंट के तौर पर लाया गया था और उन्होंने चार मैच में पांच विकेट लिए। प्रवीण दुबे सिर्फ एक मैच खेले, जबकि हार्डी, सेन और विनोद को IPL 2025 में कोई मौका नहीं मिला।
लखनऊ तीन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है IPL 2026 की रिटेंशन लिस्ट को लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने बड़े बदलाव की तैयारी कर ली है। टीम तेज गेंदबाज मयंक यादव को रिटेन करेगी, जबकि लेग स्पिनर रवि बिश्नोई, साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर और भारतीय पेसर आकाश दीप को रिलीज करने का फैसला किया गया है। पिछले दो सीजन में प्रदर्शन और उपलब्धता प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं।
आकाश दीप को IPL ने पिछले साल ऑक्शन में 8 करोड़ रुपए में खरीदा था। वह इंजरी के चलते पहला हाफ मिस किया। वापसी के बाद 6 मैच में 3 विकेट लिए थे।
वहीं मिलर को 2025 IPL ऑक्शन में 7.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। उन्होंने 11 पारियों में 153 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 127.49 रहा। LSG मैनेजमेंट लगातार कम स्ट्राइक रेट को लेकर संतुष्ट नहीं था।
LSG कई खिलाड़ियों को बनाए रखेगी, जिनमें शामिल हैं: ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, एडन मार्क्रम, मिचेल मार्श, आयुष बादोनी, अवेश खान, दिग्वेश राठी मोहसिन खान, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, एम सिद्धार्थ, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, शाहबाज़ अहमद, मयंक यादव
____________
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
श्रीलंका दूसरे वनडे में 8 विकेट से हारा:पाकिस्तान को सीरीज में 2-0 की बढ़त; बाबर ने दो साल बाद शतक जड़ा
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने रावलपिंडी में खेले गए दूसरे वनडे मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 288/8 का स्कोर बनाया। जवाब में पाकिस्तानी टीम ने फखर जमान (78) और बाबर आजम (102*) की पारियों की मदद से 49वें ओवर में लक्ष्य हासिल किया। पूरी खबर
