Site icon Newsleak

champion stories; world boxing championships 2025; sweeti boora, parveen hooda, meenakshi hooda | चैंपियन बेटियों की कहानियां लाएगी चैंपियन स्टोरी: 8 खिलाड़ियों पर शॉर्ट फिल्में बनाई, 14 नवंबर को वर्ल्ड चैंपियनशिप में रिलीज होंगी

  • Hindi News
  • Sports
  • Champion Stories; World Boxing Championships 2025; Sweeti Boora, Parveen Hooda, Meenakshi Hooda

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अब भारत की महिला बॉक्सिंग चैंपियंस को वह सम्मान मिलेगा, जिसकी वे हकदार हैं।

इंडियन स्पोर्ट्स में महिला खिलाड़ियों की मजबूत आवाज बनी अवंतिका मित्तल ने ‘चैंपियन स्टोरीज’ नाम से एक डिजिटल पहल की शुरुआत की है।

इसका मकसद उन भारतीय खिलाड़ियों की कहानियां सामने लाना है, जो विश्व स्तर पर मेडल जीत चुकी हैं, लेकिन अभी भी देश में पहचान और सम्मान से बहुत दूर हैं।

चैंपियन स्टोरीज की शुरुआत भारतीय टीम की चैंपियन बेटियों से होगी। अवंतिका ने 8 खिलाड़ियों पर 7 से 8 मिनट की शॉर्ट फिल्में बनाई हैं, जो 14 नवंबर को दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के मौके पर रिलीज होंगी। इन कहानियों को आप इस लिंक में क्लिक करके देख सकते हैं- यू-ट्यूब , इंस्टाग्राम

भारतीय मुक्केबाज परवीन हुड्‌डा के साथ अवंतिका मित्तल।

कौन हैं अवंतिका मित्तल अवंतिका कई सालों से बॉक्सिंग की दुनिया से जुड़ी हुई हैं। वे भारतीय टीम के साथ कई टूर पर गईं, खिलाड़ियों से मिलीं और बिना किसी फीस के उनके साथ काम किया। उन्हें खिलाड़ियों की हिम्मत और संघर्ष ने यह फिल्में बनाने की प्रेरणा दी।

अवंतिका फिल्मी दुनिया से आती हैं। उन्होंने निर्देशक संतोष सिवन के साथ फिल्म अशोका में काम किया है। उमराव जान, दोस्ताना, सलाम-ए-इश्क जैसी फिल्मों में स्टिल फोटोग्राफर रही हैं। आगे चलकर वे भारत की जानी-मानी वेडिंग और पोर्ट्रेट फोटोग्राफर बनीं। अब वह अपने हुनर का इस्तेमाल सिर्फ एक मकसद के लिए कर रही हैं।

अवंतिका का कहना है…

ये सभी लड़कियां चैंपियन हैं। उन्होंने देश के लिए गोल्ड जीते हैं। अब समय है कि उनकी कहानी देश तक पहुंचे।

बॉक्सिंग तक सीमित नहीं रहेगी चैंपियन स्टोरीज चैंपियन स्टोरीज नाम की पहल अब बॉक्सिंग तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अन्य खेलों की महिला एथलीटों की कहानियां भी सामने लाएगा। ताकि भारत में महिला खिलाड़ी भी उतनी ही पहचानी जाएं, जितना किसी भी बड़े इन्फ्लुएंसर को पहचान मिलती है। इस पहल को बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) ने भी सपोर्ट किया है।

—————————————–



Source link

Exit mobile version