Newsleak

Chaminda Vaas Appointed Delhi Capitals Fast Bowling Coach

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास दिल्ली कैपिटल्स के फास्ट बॉलिंग कोच बनें हैं। वे अगले IPL सीजन में मुनाफ पटेल की जगह लेंगे।

फ्रेंचाइजी ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर लिखा, ‘वर्ल्ड कप विजेता और श्रीलंका के अब तक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी। कोच, टाइगर टेरिटरी में आपका स्वागत है।’

4 दिन पहले युवराज बैटिंग कोच बने थे, गांगुली हेड कोच बने

वास से पहले युवराज सिंह और सौरव गांगुली जैसे बड़े नाम दिल्ली की टीम से जुड़ चुके हैं। युवराज 14 अक्टूबर को बैटिंग और असिस्टेंट कोच बने थे। जबकि 6 अक्टूबर को टीम के हेड कोच बनाए गए थे।

दिल्ली के ओपनर पृथ्वी शॉ के साथ युवराज सिंह।

वनडे में 400 विकेट ले चुके हैं वास

वास श्रीलंका के सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल हैं। वे 1996 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली श्रीलंकाई टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 111 टेस्ट में 355 विकेट और 400 वनडे विकेट लिए हैं।

(हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं।)

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version