Site icon Newsleak

CBSE 10th 12th Exams Begin Feb 17

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से 10वीं, 12वीं के एग्जाम कल यानि 17 फरवरी से शुरू होंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

.

10वीं का पहला पेपर मैथ्‍स का होगा, जबकि 12वीं का पहला पेपर बायोटेक्‍नोलॉजी और शॉर्ट हैंड का होगा। इस साल करीब 46 लाख स्टूडेन्ट्स शामिल होंगे।

CBSE ने 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर 10 बजे या इससे पहले तक पहुंच जाएं।

10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 2 बार होंगी

कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 मई से 1 जून तक हो सकती है। बोर्ड ने इसी साल से 10वीं की परीक्षाएं साल में 2 बार कराने का फैसला किया है।

नए एग्‍जाम पैटर्न की 3 अहम बातें

  • दूसरी परीक्षा यानी ऑप्शनल एग्जाम में छात्रों को साइंस, मैथमेटिक्स, सोशल साइंस और लैंग्वेजेस में से किन्हीं 3 सब्जेक्ट में अपनी परफॉर्मेंस सुधारने की इजाजत दी जाएगी।
  • विंटर बाउंड स्कूलों (सर्दियों में बंद रहने वाले स्कूल) के छात्रों को दोनों परीक्षाओं में से किसी में भी बैठने की इजाजत होगी।
  • अगर कोई छात्र पहली परीक्षा में 3 या अधिक सब्‍जेक्‍ट्स में शामिल नहीं हुआ है, तो उसे दूसरी परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

CBSE ने जारी की एडवाइजरी

CBSE ने 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडवाइजरी जारी की है। बोर्ड ने स्कूलों से भी कहा है कि वे पैरेंट्स और स्टूडेंट्स को इस संबंध में सहयोग और मार्गदर्शन करें। बता दें कि इस साल भारत और विदेशों के 26 देशों से 46 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।

परीक्षाएं सुबह एक पारी में 10.30 बजे शुरू होंगी, इसलिए सभी छात्र अपने परीक्षा केंद्र पर सुबह 10 बजे या उससे पहले पहुंच जाएं। परीक्षा के दिनों में होने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय या इंटरनेशनल शिखर सम्मेलनों, उच्च स्तरीय बैठकों और अन्य कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए, ट्रैफिक रूल्स में संभावित बदलाव के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में भीड़भाड़, मार्ग परिवर्तन और देरी हो सकती है।

घरों से जल्द निकलें

सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने घरों से जल्द निकलें ताकि वे बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुंच सकें। बोर्ड ने छात्रों से अनुरोध किया है कि वे स्थानीय परिस्थितियों, ट्रैफिक, मौसम की स्थिति, दूरी आदि को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्र पर सुबह 10 बजे या उससे पहले पहुंचने के लिए अपनी यात्रा की योजना बनाएं, क्योंकि छात्रों को सुबह 10 बजे तक ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।

CBSE एग्जाम की पूरी डेट शीट देखने के लिए करें यहां CLICK

………….

पढें ये खबर भी…

12वीं की कॉपियां अब डिजिटल तरीके से चेक होंगी: CBSE लाएगा ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) अब परीक्षा मूल्यांकन में डिजिटल क्रांति लाने जा रहा है। 2026 की परीक्षाओं से शुरू होकर कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) से होगी। बोर्ड ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड का मानना है कि इससे न सिर्फ गलतियां कम होंगी, बल्कि समय और पैसे की भी बड़ी बचत होगी। पूरी खबर पढ़ें

Source link

Exit mobile version