Site icon Newsleak

cbi joint director v chandrashekhar recieves gallantry award mark tully death padma awards 2026 announced

  • Hindi News
  • Career
  • Cbi Joint Director V Chandrashekhar Recieves Gallantry Award Mark Tully Death Padma Awards 2026 Announced

39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आज करेंट अफेयर्स में सबसे बड़ी खबरें रहीं केंद्र सरकार के 131 पद्म पुरस्कारों और 982 गैलेंट्री अवॉर्ड्स की घोषणा और मशहूर लेखक और पत्रकार मार्क टली का निधन। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. देश भर में मनाया जा रहा 77वां गणतंत्र दिवस

26 जनवरी को देश भर में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस 2026 ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे होने को समर्पित है।

  • इस साल ‘स्वतंत्रता का मंत्र – वंदे मातरम्’ और ‘समृद्धि का मंत्र – आत्मनिर्भर भारत’ थीम पर आधारित 30 झांकियां परेड में हिस्सा ले रही हैं।
  • गणतंत्र दिवस 2026 परेड में 18 मार्चिंग टुकड़ियां और 13 बैंड हिस्सा ले रहे हैं।
  • तीनों सेनाओं के स्वदेशी हथियार और सैन्य उपकरण परेड में शोकेस किए जा रहे हैं।
  • परेड के बाद वायुसेना का फ्लाईपास्ट होगा, जिसमें राफेल, सुखोई-30, मिग-29, पी-8आई, सी-130, सी-295, अपाचे, एलसीएच, एएलएच और एमआई-17 जैसे विमान और हेलिकॉप्टर शामिल रहेंगे।
  • गणतंत्र दिवस 2026 के मुख्य अतिथि यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपियन कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन हैं।

गृह मंत्रालय गणतंत्र दिवस परेड में 3 नए आपराधिक कानूनों – भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम पर आधारित एक झांकी भी पेश कर रहा है।

अवॉर्ड (AWARD)

2. केंद्र ने 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की

25 जनवरी को केंद्र सरकार ने 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया।

  • दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र समेत 5 हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान दिया जाएगा।
  • झारखंड के पूर्व सीएम दिवंगत नेता शिबु सोरेन और बॉलीवुड सिंगर अलका याग्निक समेत 13 हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।
  • क्रिकेटर रोहित शर्मा, पैरा एथलीट प्रवीण कुमार, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, हॉकी प्लेयर सविता पूनिया समेत 113 हस्तियों को पद्मश्री के लिए चुना गया है।
  • पद्म पुरस्कार विजेताओं में से 19 महिलाएं हैं।
  • इनमें 6 विदेशी/NRI/PIO/OCI कैटेगरी के लोग भी हैं।
  • 16 हस्तियां को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार दिए जा रहे हैं।

3. गैलेंट्री अवॉर्ड्स और सेवा मेडल्स की घोषणा हुई

25 जनवरी को केंद्र सरकार ने गैलेंट्री अवॉर्ड्स और सेवा मेडल्स की घोषणा की।

  • इस बार 982 पुलिस, फायर ब्रिगेड, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और करेक्शनल सर्विस से जुड़ें कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा।
  • कुल 125 वीरता पदक (गैलेंट्री मेडल्स), 101 प्रेसिडेंट मेडल (PSM) और 756 मेरिटोरियस सर्विस मेडल (MSM) दिए जाएंगे।
  • सबसे ज्यादा 45 वीरता पदक जम्मू और कश्मीर में तैनात कर्मियों को दिए जाएंगे।
  • महाराष्ट्र पुलिस को 31, उत्तर प्रदेश पुलिस को 18 और दिल्ली पुलिस को 14 वीरता पदक दिए जाएंगे।
  • नक्सल हिंसा प्रभावित क्षेत्रों के 35 और पूर्वोत्तर क्षेत्र में तैनात 5 कर्मियों को वीरता पदक दिए जा रहे हैं।
  • फायर ब्रिगेड सर्विस के 4 बचावकर्मी भी वीरता पदक विजेताओं में चुने गए हैं।
  • केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में CRPF एकमात्र फोर्स है, जिसे 12 वीरता पुरस्कार मिल रहे हैं।
  • CBI के 31 अधिकारियों को प्रेसिडेंट मेडल और मेरिटोरियस मेडल मिल रहे हैं।

गैलेंट्री अवॉर्ड्स की सूची में आरजी कर रेप-मर्डर केस की जांच करने वाले CBI के जॉइंट डायरेक्टर वी चंद्रशेखर भी शामिल हैं।

स्पोर्ट (SPORT)

4. नोवाक जोकोविच 400 ग्रैंड स्लैम मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी

24 नवंबर को सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम में सिंगल्स कैटेगरी का 400वां मैच जीता। वे ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

  • जोकोविच ने जारी ऑस्ट्रेलियन ओपन में 102वीं जीत दर्ज की और रोजर फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की।
  • जोकोविच सबसे ज्‍यादा 24 बार के ग्रैंड स्‍लैम चैंपियन हैं। उनके नाम लगातार 428 हफ्तों तक वर्ल्‍ड नंबर 1 रैंकिंग पर रहने का भी रिकॉर्ड है।

जोकोविच अगर ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 जीत जाते हैं, तो वे 25 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बन जाएंगे।

निधन (DEATH)

5. लेखक और पत्रकार मार्क टली का निधन

25 जनवरी को मशहूर लेखक और ब्रिटिश-भारतीय पत्रकार सर विलियम मार्क टली का निधन हो गया। वो 90 साल के थे। उन्होंने दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल अंतिम सांस ली।

  • मार्क टली 1964 में ब्रिटेन में BBC से जुड़े और 1965 में वापस भारत आए।
  • टली 22 सालों तक BBC दिल्ली ब्यूरो के प्रमुख रहे।
  • टली BBC रेडियो 4 के कार्यक्रम ‘समथिंग अंडरस्टुड’ के प्रेजेंटर भी थे।
  • भारत सरकार ने टली को 1992 में पद्म श्री और 2005 में पद्म भूषण से सम्मानित किया था।
  • टली ने भारत पर 9 किताबें लिखी हैं, जिनमें ‘नो फुल स्टॉप्स इन इंडिया’, ‘अमृतसर: मिसेज गांधीज लास्ट बैटल’, ‘इंडिया इन स्लो मोशन’ और ‘द हार्ट ऑफ इंडिया’ शामिल हैं।

2002 में ब्रिटिश सरकार ने मार्क टली को ‘नाइटहुड’ से सम्मानित किया था।

6. उड़िया सिंगर अभिजीत मजूमदार का निधन

25 जनवरी 2026 को ओडिशा के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर अभिजीत मजूमदार का निधन हो गया। उन्होंने भुवनेश्वर के AIIMS अस्पताल में अंतिम सांस ली।

  • अभिजीत 54 वर्ष के थे और पिछले कई महीनों से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे।
  • अभिजीत को उड़िया फिल्म इंडस्ट्री का ‘मेलोडी किंग’ माना जाता था।
  • अभिजीत ने संगीत के क्षेत्र में 3 दशकों से ज्यादा समय तक योगदान दिया।
  • 1991 में अभिजीत ने अपने करियर की शुरुआत संबलपुरी संगीत से की थी।
  • अभिजीत ने 700 से ज्यादा गाने तैयार किए, जिनमें फिल्मों के गाने, प्राइवेट एल्बम और भजन शामिल हैं।
  • श्रीमान सूरदास, लव स्टोरी, बहन श्रीदेवी, सुंदरगढ़ रा सलमान खान, बलुंगा टोका, मिस्टर मजनू और गोलमाल लव जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अभिजीत ने संगीत दिया।

अभिजीत मजूमदार ने रियलिटी शोज, जैसे- ‘अंताक्षरी’ और ‘मेलोडी नाइट्स’ को होस्ट किया।

आज का इतिहास

26 जनवरी:

  • 2005 में मशहूर इतिहासकार विलियम दाएकिन का निधन हुआ था।
  • 1982 में पर्यटकों के लिए भारतीय रेल ने ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ सेवा शुरू की थी।
  • 1972 में दिल्ली में इंडिया गेट पर ‘अमर जवान राष्ट्रीय स्मारक’ की स्थापना हुई थी।
  • 1950 में डॉ. राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने थे।

————————-

ये खबर भी पढ़ें…

अबॉर्शन पर बनी भारतीय-अमेरिकी डायरेक्‍टर की शॉर्टफिल्‍म को ऑस्‍कर नॉमिनेशन: पीवी सिंधु 500 सिंगल्‍स जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बनीं; 24 जनवरी के करेंट अफेयर्स

नमस्कार, आज करेंट अफेयर्स में सबसे बड़ी खबर रही अमेरिका के वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) से हटने की और पीवी सिंधु के 500 सिंगल्स जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बनने की। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version