Newsleak

Canada Cricket Suspended by ICC; Players to Play Tournaments with Council Funding

  • Hindi News
  • Sports
  • Canada Cricket Suspended By ICC; Players To Play Tournaments With Council Funding

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
कनाडा की क्रिकेट टीम के खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ। - Dainik Bhaskar

कनाडा की क्रिकेट टीम के खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ।

ICC ने क्रिकेट कनाडा की सदस्यता को सस्पेंड कर दिया है। यह फैसला कनाडा बोर्ड द्वारा सदस्यता के नियमों और जिम्मेदारियों के उल्लंघन के कारण लिया गया है।

हालांकि, ICC ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड की कमियों का खामियाजा वहां के खिलाड़ियों को नहीं भुगतना पड़ेगा। काउंसिल ने यह फैसला 1 जून को अहमदाबाद में हुई एनुअल मीटिंग में लिया।

ICC टूर्नामेंटों में खेल सकेंगे खिलाड़ी

ICC ने पुष्टि की है कि सस्पेंशन की अवधि के दौरान भी कनाडा की नेशनल टीमें ICC टूर्नामेंटों में खेलने के लिए योग्य रहेंगी। काउंसिल का मानना है कि जिन मुद्दों पर खिलाड़ियों का कोई नियंत्रण नहीं है, उनके लिए उन्हें सजा नहीं मिलनी चाहिए।

ICC मैनेजमेंट की निगरानी में मिलेगी फंडिंग

खिलाड़ियों के खेल में कोई रुकावट न आए, इसके लिए क्रिकेट कनाडा को ICC की तरफ से फंडिंग मिलती रहेगी। हालांकि, इस बार फंडिंग का तरीका पूरी तरह से ICC मैनेजमेंट के नियंत्रण में होगा।

यह फंड केवल मंजूर किए गए नेशनल टीम प्रोग्राम्स के लिए ही इस्तेमाल किया जा सकेगा, ताकि इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम की तैयारी और भागीदारी बिना किसी रुकावट के जारी रहे।

खिलाड़ियों के लिए फंडिंग ICC करेगा।

विवादों में घिरा है कनाडा क्रिकेट बोर्ड

क्रिकेट कनाडा पिछले कुछ समय से गवर्नेंस और ईमानदारी से जुड़े कई विवादों का सामना कर रहा है। पिछले दो सालों में बोर्ड खेल से ज्यादा विवादों के कारण चर्चा में रहा है।

इनमें से एक बड़ा मामला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच से जुड़ा है, जिसकी जांच अभी भी ICC की एंटी-करप्शन यूनिट (ACU) कर रही है।

एंटी-करप्शन यूनिट टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच की जांच कर रही है।

पूर्व हेड कोच के ऑडियो लीक से बढ़े विवाद बोर्ड के सामने एक और बड़ी मुसीबत पूर्व हेड कोच खुर्रम चौहान से जुड़ी है। पिछले साल एक फोन बातचीत का ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आया था, जिसने क्रिकेट जगत में चिंताएं बढ़ा दीं। इस रिकॉर्डिंग में चौहान ने आरोप लगाया था कि क्रिकेट कनाडा के सीनियर अधिकारियों ने नेशनल स्क्वॉड में कुछ पसंदीदा खिलाड़ियों को शामिल कराने की कोशिश की थी।

इसके साथ ही बातचीत में मैचों को मैनिपुलेट (फिक्स) करने के प्रयास के आरोप भी थे, जिसके बाद ICC के इंटीग्रिटी अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू कर दी।

सस्पेंशन हमेशा के लिए नहीं

यह सस्पेंशन परमानेंट यानी हमेशा के लिए नहीं है। ICC क्रिकेट कनाडा को कुछ शर्तें सौंपेगी, जिन्हें सदस्यता वापस पाने के लिए पूरा करना होगा। बोर्ड में सुधारों और बदलावों के लिए ICC की नॉर्मलाइजेशन कमेटी और ICC मैनेजमेंट मिलकर नजर रखेंगे। इन शर्तों और आवश्यक गवर्नेंस रिफॉर्म्स से पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही ICC सदस्यता बहाल करेगी।

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version