- Hindi News
- Career
- British Origin Ke Pepita Gets Indian Citizenship After 50 Yrs; Delhi AIIMS First Psychologist Dies
8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…
नेशनल (NATIONAL)
1. AAI ने भारत टैक्सी के साथ एग्रीमेंट किया
8 फरवरी को एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने हाल ही में लॉन्च हुई देश की पहली सरकारी कैब सर्विस भारत टैक्सी के साथ एग्रीमेंट (MoU) साइन किया है।
- AAI के चेयरमैन विपिन कुमार ने ये MoU एक्सचेंज किया।
- MoU के तहत ‘भारत टैक्सी’ देश के कई एयरपोर्ट्स पर जल्द ही कैब सेवाएं देगी।
- इस समझौते का उदेश्य एयरपोर्ट्स पर यात्रियों से वसूले जाने वाले ज्यादा किराये को रोकना और बेहतर कनेक्टटिविटी देना है।
- MOU के तहत शुरुआत में राजकोट, वडोदरा, सूरत, भुज, पुणे, औरंगाबाद, वाराणसी जैसे शहरों में भारत टैक्सी सेवा शुरू की जाएगी।
- 5 फरवरी को भारत की पहली कोऑपरेटिव टैक्सी सर्विस ‘भारत टैक्सी’ लॉन्च हुई थी। ये भारत का पहला कॉपरेटिव लीडरशिप प्लेटफॉर्म है।
- भारत टैक्सी प्लेटफॉर्म जीरो कमीशन और सर्ज-फ्री प्राइज मॉडल पर बनाया गया है। कोऑपरेटिव भारत टैक्सी से ड्राइवरों को सीधा प्रॉफिट कमाने का मौका मिलेगा।
- फिलहाल ये सेवा दिल्ली-एनसीआर में शुरू की गई है और आगे मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में इसे शुरू किया जाएगा।
भारत टैक्सी ऐप पर बाइक, ऑटो और कार तीनों का विकल्प है। रिपोर्ट के मुताबिक लॉन्च से पहले ही इस प्लेटफॉर्म से 3 लाख से ज्यादा ड्राइवर और 1 लाख से ज्यादा यूजर्स जुड़ चुके हैं।
निधन (DEATH)
2. साइकोलॉजिस्ट डॉ के. सुधाकर शेट्टी का निधन
7 फरवरी को सीनियर साइकोलॉजिस्ट डॉ के. सुधाकर शेट्टी का निधन हो गया।
- डॉ. शेट्टी दिल्ली एम्स में साइकोलॉजी में ट्रेनिंग लेने वाले पहले स्टूडेंट थे और एम्स से डिग्री लेने वाले भारत के पहले साइकोलॉजिस्ट थे।
- 1965 में डॉ शेट्टी ने कर्नाटक के मंगलुरु में साइकोलॉजी डिपार्टमेंट की शुरुआत की और फादर मुलर हॉस्पिटल बनाया।
- डॉ शेट्टी ने 52 साल तक हॉस्पिटल को अपनी सेवाएं दीं। फादर मुलर हॉस्पिटल मंगलुरु का पहला साइकोलॉजी डिपार्टमेंट वाला हॉस्पिटल था। ।
डॉ के. सुधाकर शेट्टी 93 साल के थे।
3. मेरीकॉम में कोच की भूमिका निभाने वाले सुनील थापा निधन
6 फरवरी को नेपाली एक्टर सुनील थापा का निधन हो गया। वे 68 साल के थे। उन्होंने फिल्म मैरी कॉम में प्रियंका चोपड़ा के कोच का रोल प्ले किया था।
- हाल ही में आई वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 3’ में सुनील ने डेविड का किरदार निभाया था।
- सुनील ने 300 से ज्यादा नेपाली, बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में काम किया।
- नेपाली फिल्म चीनो में ‘रात कैला’ के किरदार से सुनील एक विलेन के तौर पर मशहूर हुए थे।
- सुनील ने ‘मैरी कॉम’ के अलावा, हिंदी फिल्म एक दूजे के लिये, गलती सिर्फ तुम्हारी में काम किया।
- वहीं वह भोजपुरी फिल्म शेर-ए-हिंदुस्तान (2019) में दिनेश लाल यादव (निरहुआ) के साथ नजर आए।
फिल्मों में आने से पहले थापा खेलों से भी जुड़े रहे। उन्होंने बॉम्बे के क्लबों के लिए प्रोफेशनल फुटबॉल खेला।
4. अग्नि-3 का सफल परीक्षा हुआ
6 फरवरी को ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-3’ की सफल टेस्टिंग हुई। ये टेस्टिंग स्ट्रैटेजिक फोर्सेस कमांड (SFC) की देखरेख में की गई थी। SFC भारत की परमाणु प्रतिरोधक क्षमता को ऑपरेट करता है।
- अग्नि-3 को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने डिजाइन किया है।
- अग्नि-3 मिसाइल की मारक क्षमता 3,000-3500 किमी है और ये सतह से सतह पर बार करती है।
- अग्नि-3 मिसाइल 1.5 टन परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। साथ ही ये मॉडर्न नेविगेशन और गाइडेंस सिस्टम से लैस है।
- 50 टन वजन वाली इस मिसाइल में दो स्टेप वाला इंजन लगा है जो ठोस ईंधन से चलता है।
- अग्नि-3 तीन इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता 3000 हजार किमी तक है।
- विशेषज्ञों का मानना है कि अग्नि-3 मिसाइल की मारक क्षमता पूरे पाकिस्तान को अपनी जद में ले सकती है।
- मिसाइल दो-स्टेज सॉलिड फ्यूल सिस्टम पर आधारित है। पहले स्टेप में जलने के बाद दूसरा स्टेप एक्टिव होता है, जो मिसाइल को निर्धारित लक्ष्य तक लेकर जाता है।
अग्नि-3 भारत की स्वदेशी मिसाइल है और इस सीरीज में अग्नि-1 से अग्नि-5 तक की मिसाइलें शामिल हैं।
अग्नि- 1
- अग्नि-1 का सफल परीक्षण 22 मई 1989 को ओडिशा के चांदीपुर में अब्दुल कलाम द्वीप (तब व्हीलर द्वीप)से किया गया था।
- अग्नि-1 की मारक क्षमता 700 किमी तक की है। इसका पहला उपयोग 25 जनवरी 2002 को आर्मी स्पेशल यूजर ट्रायल में किया गया था।
- अग्नि-2 की मारक क्षमता 2000 किमी, अग्नि-3, 3000 किमी, अग्नि- 4 की 4000 किमी की क्षमता रखती है।
मिसलीनियस (MISCELLANEOUS)
5. लेखिका पेपिता सेठ को भारत की नागरिकता मिली
6 फरवरी को ब्रिटेन मूल की पेपिता सेठ को 84 साल की उम्र में भारत की नागरिकता मिली। वे लेखिका, फोटोग्राफर और पद्म पुरस्कार विजेता हैं।
- पेपिता ने साल 2024 में भारत की नागरिकता के लिए आवेदन किया था।
- ब्रिटिश मूल की पेपिता 50 से ज्यादा साल से केरल में रह रही हैं।
- पेपिता के परदादा ब्रिटिश इंडियन आर्मी में थे। उनकी डायरी पढ़ने के बाद 1970 आंदोलन और ब्रिटिश आर्मी से उनके रिश्ते को डॉक्युमेंट करने के इरादे से वे भारत आईं थीं।
- 1970 के दौरान पेपिता भारत भ्रमण पर क्य बार आईं, केरल गईं और फिर 1979 में केरल में ही बस गईं।
- पेपिता ने केरल के कल्चर को बहुत करीब से देखा और फिर धीरे-धीरे फोटोग्राफी शुरू की और कल्चर के बारे में लिखना भी शुरू किया।
- पेपिता की फोटोग्राफी में केरल के मंदिरों की कला और अनुष्ठानों के साथ-साथ बंदी हाथी गुरुवायूर केशवन की तस्वीरें भी शामिल हैं।
- गुरुवयूर मंदिर त्रिशूर में स्थति है और यहां गैर हिंदूओं को एंट्री नहीं दी जाती है लेकिन पेपिता को इस मंदिर में जाने की अनुमति है। ।
- पेपिता गुरुवयूर मंदिर में एंट्री पाने वाली एकमात्र विदेशी महिला हैं।
- 2012 में भारत सरकार ने पेपिता को कला और संस्कृति के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री पुरुस्कार से सम्मानित किया था।
- पेपिता के पिता रामसे-फेयरफैक्स (एक ब्रिटिश नौसेना अधिकारी) थे।
पेपिता क्रिश्चियन रामसे-फेयरफैक्स का जन्म 1942 में इंग्लैंड में हुआ था।
आज का इतिहास (9 फरवरी)
- 1757 में रॉबर्ट क्लाइव ने सिराजुदौला के साथ अलीनगर संधि करके कलकत्ता (अब कोलकाता) को ब्रिटिश नियंत्रण में लिया।
- 1931 में भारत में पहली बार किसी व्यक्ति के सम्मान में चित्र समेत डाक टिकट जारी किया गया।
- 1951 – स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना करने के लिये सूची बनाने का कार्य शुरु किया गया।
1971 में नासा का अपोलो 14 अंतरिक्ष यान अपना चंद्रमा मिशन पूरा करके सुरक्षित धरती पर वापस लौटा।
————
ये खबर भी पढ़ें..
भारतीय टीचर को इनाम में मिले 9 करोड़:Ola-Uber से सस्ती सरकारी कैब सर्विस शुरू; देखिए 7 फरवरी के करेंट अफेयर्स
जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर पढ़ें..
