Site icon Newsleak

BRICS 2026 New Delhi Summit

  • Hindi News
  • Career
  • BRICS 2026 New Delhi Summit | India France Space Technology Partnership

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. BRICS समिट आज से नई दिल्ली में शुरू होगी

  • 12 सितंबर को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में ब्रिक्स (BRICS) 2026 समिट शुरू होगी।
  • इससे पहले कल पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भारत मंडप्पम में मुलाकात की।
  • भारत चौथी बार ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है। इससे पहले भारत ने 2012, 2016 और 2021 में इसकी अध्यक्षता की थी।
  • इस बार ब्रिक्स की थीम ‘बिल्डिंग फॉर रेसिलेंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सन्सटेनिबलिटी’ है।
  • साल 2026 में ब्रिक्स की स्थापना के 20 साल पूरे हो रहे हैं। इस सम्मेलन में ब्रिक्स के सभी 11 मुख्य सदस्य देश हिस्सा ले रहे हैं
  • ब्रिक्स में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अलावा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ईरान के दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भाग ले रहे हैं।
  • ब्रिक्स के 11 सदस्य देशों में भारत, ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) शामिल हैं।
  • ब्रिक्स के भागीदार देशों में बेलारूस, क्यूबा, बोलीविया, कजाकिस्तान, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा, उज्बेकिस्तान और वियतनाम शामिल हैं

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को तिरुक्कुरल किताब की रूसी भाषा में अनुवाद की एक प्रति भेंट की।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

2. भारत-मलेशिया नौसैन्य अभ्यास ‘समुद्र लक्ष्मण 2026’ शुरू

  • 11 सितंबर को भारतीय नौसेना का युद्धपोत INS मैसूर (INS Mysore) मलेशिया के लुमुत बंदरगाह पहुंचा।
  • INS मैसूर की ये यात्रा भारत और मलेशिया के बीच होने वाले द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास ‘समुद्र लक्ष्मण’ के चौथे संस्करण से जुड़ी है।
  • भारत और मलेशिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू हुआ। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग और इंटरऑपरेबिलिटी को बढ़ाना है।
  • इसमें दोनों नौसेनाएं समुद्री संचालन, संचार और सामरिक अभ्यास के जरिए अपनी क्षमताओं को मजबूत करने पर काम करेंगी।
  • ये अभ्यास भारत की एक्स ईस्ट पॉलिसी और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सहयोग को मजबूत करने के प्रयासों से भी जुड़ा है।
  • भारत और मलेशिया के बीच रक्षा सहयोग में नौसैनिक अभ्यास, सैन्य प्रशिक्षण और समुद्री सुरक्षा महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं।
  • INS मैसूर भारतीय नौसेना का एक निर्देशित मिसाइल विनाशक युद्धपोत है

इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए यह अभ्यास महत्वपूर्ण है।

3. भारत और फ्रांस के बीच स्पेस से जुड़े 3 MoU हुए

  • 11 सितंबर को भारत और फ्रांस ने स्पेस सेक्टर में सहयोग बढ़ाने के लिए 3 MoU पर साइन किए।
  • इनकी घोषणा पेरिस में हुए इंटरनेशनल स्पेस समिट के दौरान की गई।
  • ये MoU भारत की ISRO और फ्रांस की अंतरिक्ष एजेंसी सीएनईएस (CNES) के बीच हुआ है।
  • इन MoU का मुख्य उद्देश्य सैटेलाइट टेक्नोलॉजी, स्पेस रिसर्च और जॉइंट प्रोग्रामों पर केंद्रित है।
  • भारत की प्रस्तावित 52-सैटेलाइट स्पेस सर्विलांस कंसल्टेशन में इन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा।
  • इस कंसल्टेशन के तहत सैटेलाइट्स को 2027–2030 के बीच इसे पूरा किया जाएगा।
  • ये समझौते भारत की स्वदेशी और रणनीतिक अंतरिक्ष क्षमताओं को मजबूत करने में मदद करेंगे।
  • भारत और फ्रांस का अंतरिक्ष सहयोग पांच दशकों से ज्यादा पुराना है और रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
  • नए MoU कमर्शियल स्पेस टेक्नोलॉजी एक्टिविटीज और साइंटिफिक डेटा शेयरिंग को बढ़ावा देना है।

फ्रांस यूरोप में भारत का एक प्रमुख रणनीतिक और हाई टेक्नोलॉजी पार्टनर है।

निधन (DEATH)

4. पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन

  • 11 सितंबर को पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता भगत चुन्नी लाल का निधन हो गया। वे 94 वर्ष के थे।
  • भगत चुन्नी लाल जालंधर की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे। उन्होंने 1997, 2007 और 2012 में विधायक चुने गए।
  • चुन्नी लाल 2011 में पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष बने और 2012 में प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व वाली SAD-BJP सरकार में कैबिनेट मंत्री बने।
  • चुन्नी लाल के पास स्थानीय निकाय, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, श्रम तथा वन एवं वन्यजीव जैसे विभाग रहे।
  • चुन्नी लाल ने 2017 में चुनावी राजनीति से संन्यास लिया था।

मिसलीनियस 5. TRAI ने 12 मिनट एडवर्टाइजमेंट के फैसले को रद्द किया

  • 10 सितंबर को टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) द्वारा टीवी विज्ञापनों पर 12 मिनट की सीमा का नियम रद्द किया।
  • भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने 2012 के टीवी विज्ञापन नियमों को निरस्त किया।
  • ट्राई द्वारा निरस्त किए गए नियम के तहत प्रति घंटे टीवी पर अधिकतम 12 मिनट के विज्ञापन की सीमा को अब हटा दिया गया है।
  • 22 अगस्त को सरकार ने टेलीविजन चैनलों के लिए 12 मिनट की विज्ञापन अवधि सीमा को हटाने का नोटिफिकेशन जारी किया था।
  • मंत्रालय का मानना ​​है कि टेलीविजन उद्योग और डिजिटल मीडिया के बीच पर्याप्त प्रतिस्पर्धा मौजूद है।
  • टेलीविजन के लिए एडवर्टाइज की टाइम लिमिट साल 2006 में केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम, 1994 के तहत लागू की गई थी।
  • हालांकि अब टीवी चैनल बढ़ गए हैं 2006 में इनकी संख्या 62 थी जो अब बढ़कर 900 हो गई है।
  • उस समय, टीवी चैनलों को प्रसारित करने के मुख्य माध्यम केबल टीवी की प्रसारण क्षमता सीमित थी और उपभोक्ताओं के पास बहुत कम विकल्प थे।
  • केबल टीवी क्षेत्र के डिजिटलीकरण के बाद, डीटीएच, एच.आई.एस.टी. और आई.पी.टीवी. सहित सभी प्लेटफॉर्म अब डिजिटल हैं।
  • ट्राई (TRAI) भारत में दूरसंचार और प्रसारण (Broadcasting) सेवाओं का नियामक निकाय है।

आज का इतिहास

  • 1931 में महात्मा गांधी सेकेंड गोलमेज सम्मेलन में हिस्सा लेने लंदन पहुंचे।
  • 1959 में सोवियत संघ का अंतरिक्ष यान ‘लूना-2’ चंद्रमा की सतह पर पहुंचा था। यह चंद्रमा पर पहुँचने वाली पहली मानव निर्मित वस्तु थी।

——————————–

ये खबर भी पढ़ें…

11 सितंबर के करेंट अफेयर्स:शी जिनपिंग BRICS में हिस्सा लेने भारत आएंगे, पैरा आर्चर शीतल देवी ने गोल्ड जीता

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

Source link

Exit mobile version