Newsleak

BPCL Recruitment 250 Posts | Govt Job Today

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन में 250 वैकेंसी, जम्मू और कश्मीर बैंक में 614 पदों पर भर्ती की। साथ ही पटना हाईकोर्ट में 48 ओपनिंग्स की।

इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए…

1. BPCL में 250 वैकेंसी, सैलरी 1 लाख 40 हजार तक

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में जूनियर एग्जीक्यूटिव और एसोसिएट एग्जीक्यूटिव समेत कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। उम्मीदवार बीपीसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट bharatpetroleum.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 17 मई तय की गई है।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम पदों की संख्या
जूनियर एग्जीक्यूटिव 210
सेक्रेटरी 8
एसोसिएट एग्जीक्यूटिव 32
कुल पदों की संख्या 250

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

जूनियर एक्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग)

  • इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल आदि)।
  • सामान्य वर्ग : कम से कम 55% अंक
  • एससी, एसटी, दिव्यांग : 50% अंक
  • डिप्लोमा के बाद संबंधित क्षेत्र में 5 साल का वर्क एक्सपीरियंस जिसमें कम से कम 1 साल सुपरवाइजरी या मैनेजमेंट वर्क किया हो।

जूनियर एक्जीक्यूटिव (अकाउंटेंट):

  • किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री (कम से कम 55% अंक)
  • एससी, एसटी, दिव्यांग : 50% अंक जरूरी। इसके साथ सीए इंटर या सीएमए इंटर पास होना चाहिए।
  • सीए, सीएमए फाइनल पास उम्मीदवार इस पद के लिए एलिजिबल नहीं हैं।
  • 5 साल का अकाउंटिंग, टैक्स या फाइनेंस से जुड़ा अनुभव जरूरी।

जूनियर एक्जीक्यूटिव (वेसाइड एमिनिटीज):

  • बी.कॉम, बीबीए, बी.एससी, बीएमएस या बीएचएम की डिग्री जिसमें 55% अंक (एससी, एसटी, दिव्यांग के लिए 50%) हों।
  • रिटेल या हॉस्पिटैलिटी का डिप्लोमा।
  • 5 साल का वर्क एक्सपीरियंस जिसमें कम से कम 3 साल होटल, रिटेल या फूड इंडस्ट्री में हो।

सचिव (BPCL):

  • 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट्स (3 साल की डिग्री) तीनों में कम से कम 55% अंक होने चाहिए (एससी, एसटी, दिव्यांग के लिए 50% अंक)।
  • 5 साल का सचिवीय या ऑफिस सहायक का अनुभव

एसोसिएट एक्जीक्यूटिव:

  • एमएससी (केमिस्ट्री) की डिग्री जिसमें कम से कम 60% अंक (SC/ST/दिव्यांग के लिए 55%) हों।
  • किसी लैब या केमिकल/पेट्रोलियम/गैस इंडस्ट्री में 3 साल का अनुभव।

एसोसिएट एक्जीक्यूटिव (आधिकारिक भाषा):

हिंदी में पोस्ट ग्रेजुएशन (55% अंक) और 12वीं या ग्रेजुएशन में अंग्रेजी भी पढ़ी होनी चाहिए। साथ ही हिंदी-अंग्रेजी अनुवाद का 3 साल का अनुभव।

एज लिमिट :

जूनियर एक्जीक्यूटिव :

अधिकतम 32 साल

जूनियर एक्जीक्यूटिव अकाउंट्स :

अधिकतम 35 साल

एसोसिएट एक्जीक्यूटिव :

  • अधिकतम 35 साल
  • सरकारी नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, मानक विकलांगता वाले व्यक्तियों और पूर्व सैनिकों के लिए आयु में छूट दी जाएगी।

फीस :

  • सामान्य, ओबीसी (एलसीएल), ईडब्ल्यूएस : 1180 रुपए
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी : नि:शुल्क

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • एप्लिकेशन स्क्रीनिंग
  • रिटन/कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट
  • केस बेस्ड डिस्कशन
  • ग्रुप टास्क
  • पर्सनल इंटरव्यू
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट

एग्जाम पैटर्न :

जारी नहीं

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट bharatpetroleum.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए ‘BPCL भर्ती 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन फॉर्म में अपनी जरूरी जानकारी भरें।
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

2. जम्मू और कश्मीर बैंक में 614 भर्ती, ग्रेजुएट्स करें अप्लाई

जम्मू और कश्मीर बैंक में 614 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए ट्रेनिंग की अवधि एक साल रहेगी।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

ग्रेजुएशन की डिग्री।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 20 साल
  • अधिकतम : 28 साल
  • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस :

ऑनलाइन रिटन एग्जाम

स्टाइपेंड :

13,500 रुपए प्रतिमाह

एग्जाम सेंटर :

  • श्रीनगर
  • जम्मू
  • बारामूला
  • सांबा
  • लेह
  • कारगिल
  • दिल्ली/एनसीआर
  • मुंबई
  • नवी मुंबई
  • ठाणे
  • पुणे
  • लखनऊ
  • बैंगलोर
  • चंडीगढ़
  • मोहाली

एग्जाम पैटर्न :

क्वेश्चन टाइप ऑब्जेक्टिव
टोटल क्वेश्चन 100
टोटल प्रश्न 100
ड्यूरेशन 60 मिनट

सब्जेक्ट :

जनरल अवेयरनेस एंड इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन

50 प्रश्न, 50 अंक, 30 मिनट
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड एंड रीजनिंग एबिलिटी : 50 प्रश्न, 50 अंक, 30 मिनट
निगेटिव मार्किंग एक चौथाई अंक

ऐसे करें आवेदन :

  • अप्रेंटिसशिप पोर्टल nats.education.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करें।
  • बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.jkb.bank.in पर जाएं।
  • करिअर पेज पर क्लिक करें।
  • होम पेज जाकर Apply लिंक पर क्लिक करें।
  • भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां पहले New User Register Now लिंक पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें।
  • अन्य डिटेल्स भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

3. पटना हाईकोर्ट में 48 पदों पर भर्ती, सैलरी 80 हजार से ज्यादा

पटना हाईकोर्ट में 48 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट phc-recruitment.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस पेमेंट की आखिरी तारीख 20 मई होगी।

कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स :

कैटेगरी का नाम पदों की संख्या
अनारक्षित 23
ईडब्ल्यूएस 04
पिछड़ा वर्ग (BC) 05
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) 09
अनुसूचित जनजाति 07
कुल 48

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • ग्रेजुएशन की डिग्री।
  • कंप्यूटर एप्लीकेशन में कम से कम 6 महीने का डिप्लोमा/सर्टिफिकेट।
  • इंग्लिश टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट और हिंदी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से टाइपिंग आती हो।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस (पुरुष) : अधिकतम 37 साल
  • अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस महिला : अधिकतम 40 साल
  • बीसी और ईबीसी (महिला, पुरुष) : अधिकतम 40 साल
  • एससी (महिला, पुरुष) : अधिकतम 42 साल
  • केंद्र या राज्य सरकार (बिहार) के कर्मचारियों को 5 वर्ष की ऊपरी उम्र में छूट मिलेगी।

सैलरी :

25,500-81,100 रुपए प्रतिमाह

फीस :

  • अनारक्षित,बीसी, ईबीसी, ईडब्ल्यूएस : 1100 रुपए
  • एससी,एसटी,चलने-फिरने में अक्षम उम्मीदवार : 550 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • इंटरव्यू

एग्जाम पैटर्न :

पार्ट सब्जेक्ट मार्क्स ड्यूरेशन
पार्ट ए इंग्लिश लैंग्वेज एंड ग्रामर 15 30 मिनट
हिंदी लैंग्वेज एंड ग्रामर 10
कंप्यूटर अवेयरनेस 15
रीजनिंग एंड क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड 10
पार्ट बी इंग्लिश कंप्यूटर टाइपिंग 100 10 मिनट
पार्ट सी हिंदी कंप्यूटर टाइपिंग 100 50 मिनट

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाएं।
  • अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  • “रजिस्टर्ड” पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा करके लॉग इन करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

4. झारखंड टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन कल से शुरू, लास्ट डेट 21 मई

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए कल यानी 21 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

प्राइमरी स्कूल (कक्षा 1 से 5 के लिए)

न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं पास और दो वर्षीय डीएलएड या उसके समकक्ष डिग्री।

अपर प्राइमरी स्कूल (कक्षा 6-8 के लिए)

  • ग्रेजुएशन की डिग्री और दो वर्षीय डीएलएड की डिग्री।
  • या 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन बीएड की डिग्री।

मैथ्स और साइंस टीचर :

विज्ञान/इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी/एग्रीकल्चर और मैथ्स में से किसी एक विषय में न्यूनतम 3 वर्षीय ग्रेजुएशन डिग्री। साथ ही 12वीं या उच्चतर माध्यमिक में मैथ्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी और बायोलॉजी में से कम से कम दो विषय के साथ पास होना चाहिए।

सोशल साइंस :

आर्ट्स/ह्यूमैनिटी /सोशल साइंस / कॉमर्स / मैनेजमेंट में न्यूनतम 03 वर्षीय ग्रेजुएशन की डिग्री।

लैंग्वेज टीचर :

हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू भाषा में न्यूनतम तीन वर्षीय ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री।

एज लिमिट :

न्यूनतम 21 साल

फीस :

  • सामान्य, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग : 1300 रुपए
  • दिव्यांग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति : 700 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस :

एग्जाम बेसिस पर।

एग्जाम पैटर्न :

क्वेश्चन टाइप ऑब्जेटिव और एमसीक्यू
एग्जाम मोड ऑफलाइन
निगेटिव माकिंग नहीं
ड्यूरेशन

ढाई घंटा

क्वालिफाइंग मार्क्स :

  • सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर : न्यूनतम 60%
  • पिछड़ा वर्ग-1 और पिछड़ा वर्ग-2 : न्यूनतम 55%
  • एससी, एसटी, विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह, दिव्यांग : न्यूनतम 52%

एग्जाम सिलेबस :

प्राइमरी लेवल : जनरल ट्राइबल एंड रीजनल लैंग्वेजेस : (कक्षा 1 से 5 के लिए)

  • इंट्रोडक्शन टू द लैंग्वेज एंड कम्युनिटी
  • देवनागरी स्क्रिप्ट
  • बेसिक वॉक्येबूलरी
  • बेसिक ग्रामर
  • सिंपल सेंटेंस फॉर्मेशन एंड डेली यूजेस
  • रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन
  • फाउंडेशनल राइटिंग
  • फॉक लिटरेचर
  • NEP 2020 में लोकल कल्चर एंड ट्राइबल प्रोविजन्स

अपर प्राइमरी लेवल : जनरल ट्राइबल एंड रीजनल लैंग्वेजेस (कक्षा 6-8 के लिए)

  • हिस्ट्री एंड इवॉल्यूशन ऑफ लैंग्वेज एंड लिटरेचर
  • एडवांस्ड स्क्रिप्ट प्रजेंटेशन एंड फोनोलॉजी
  • फंक्शनल ग्रामर
  • सेंटेंस स्ट्रक्चर
  • कॉम्प्रिंहेंसिव रीडिंग एंड इंटरप्रिटेशन
  • ट्रांसलेशन एंड शॉर्ट क्रिएटिव राइटिंग
  • डिटेल्ड स्टडी ऑफ लिटरेचर
  • लिटरेरी जेनर्स
  • लैंग्वेज टीचिंग पेडागॉजी इन मल्टीलिंगुअल क्लास
  • प्रोविजन्स इन नेशनल एजुकेशनल पॉलिसी 2020

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सिग्नेचर
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • शिक्षण योग्यता प्रमाण पत्र
  • कैटेगरी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट jacexamportal.in पर जाएं।
  • होम पेज पर JAC JTET Exam 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगे गए सभी डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • फॉर्म भरकर फीस जमा करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें

बिहार में इंस्ट्रक्टर की 726 वैकेंसी ; यूपी में 295 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, उत्तराखंड में 335 ओपनिंग्स

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी बिहार में इंस्ट्रक्टर के 726 पदों पर भर्ती की, यूपी में 295 वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी होने की। साथ ही उत्तराखंड में स्वास्थ्य कार्यकर्ता की 335 ओपनिंग्स की। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version