Site icon Newsleak

Bihar Technical Service Commission has 2747 vacancies; DRDO has 50 apprentice vacancies. | जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: बिहार में इंजीनियर्स की 2747 भर्तियां, DRDO में अप्रेंटिस की 50 वैकेंसी; GATE रजिस्ट्रेशन की आज लास्‍ट डेट

  • Hindi News
  • Career
  • Bihar Technical Service Commission Has 2747 Vacancies; DRDO Has 50 Apprentice Vacancies.

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात BTSC में जूनियर इंजीनियर और DRDO में अप्रेंटिस की भर्ती की। करेंट अफेयर्स में जानकारी मेडिसिन के नोबेल पुरस्कार और नौसेना में INS आन्द्रोत को फ्लीट में शामिल होने समेत अन्य खबरों की। टॉप स्टोरी में बात GATE 2026 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट की।

करेंट अफेयर्स

1. मेडिसिन में 3 वैज्ञानिकों को नोबेल मिला

साल 2025 के मेडिसिन के नोबेल प्राइज का ऐलान आज सोमवार को हुआ। मेडिसिन में 3 वैज्ञानिकों को नोबेल मिला।

इनमें से मरी ई. ब्रंकॉ और फ्रेड राम्सडेल अमेरिका जबकि शिमोन साकागुची जापान के हैं।

  • इन्हें यह पुरस्कार शरीर की रक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) को बेहतर समझने की खोज के लिए मिला है।
  • भौतिकी, साहित्य और शांति सहित कई क्षेत्रों में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कारों की घोषणा आज 6 अक्टूबर से शुरू होकर 13 अक्टूबर तक जारी रहेगी।
  • सबसे पहले मेडिसिन के पुरस्कार की घोषणा हुई है। ये 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में दिए जाएंगे।
  • इसमें विजेता को 11 मिलियन स्वीडिश क्रोना (लगभग 9 करोड़ रुपए), सोने का मेडल और सर्टिफिकेट मिलेगा।

2. नौसेना ने INS आन्द्रोत को अपनी फ्लीट में शामिल किया

भारतीय नौसेना ने दूसरी पनडुब्बी रोधी शैलो वाटर क्राफ्ट (ASW-SWC) INS आन्द्रोत को अपनी फ्लीट में शामिल किया।

ये समारोह विशाखापट्टनम नौसैनिक डॉकयार्ड में हुआ।

  • विशाखापट्टनम नौसैनिक डॉकयार्ड पर हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता ईस्टर्न नेवल कमांड के चीफ वाइस एडमिरल राजेश पेंढरकर ने की।
  • INS आन्द्रोत का निर्माण भारतीय शिपयार्ड कंपनी कोलकाता की गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) ने किया है।
  • इसके निर्माण में 80% से ज्यादा स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।
  • आन्द्रोत नाम लक्षद्वीप के सबसे बड़े द्वीप ‘आन्द्रोत’ से लिया गया है।

3. शुभांशु शुक्ला ‘विकसित भारत बिल्डथॉन’ के ब्रांड एंबेसडर बने

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) जाने वाले पहले भारतीय शुभांशु शुक्ला विकसित भारत बिल्डथॉन के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए हैं।

हैकथॉन का आयोजन शिक्षा मंत्रालय द्वारा अटल इनोवेशन मिशन के सहयोग से किया जा रहा है।

  • ये स्कूल हैकथॉन है, जो 13 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।
  • इसमें देश भर के 1.5 लाख स्कूलों के एक करोड़ से ज्यादा स्टूडेंट्स आइडिया, डिजाइन और प्रोटोटाइप विकसित करने के लिए इकट्ठा होंगे।
  • इसमें 6-12 तक के स्कूलों के छात्रों को शामिल किया जाएगा।
  • 23 सितंबर को इसे लॉन्च किया गया था और इसके रजिस्ट्रेशन 6 अक्टूबर तक होंगे।

4. ईरान की करेंसी से 4 जीरो हटेंगे

ईरान करेंसी से 4 जीरो हटाने जा रहा है। आसान तरीके से समझें तो 10,000 रियाल सिर्फ 1 रियाल के बराबर होगा। इसे संसद से मंजूरी मिल गई है।

  • यह कदम बढ़ती महंगाई के कारण लिया गया है, जिसने रियाल का मूल्य बहुत कम कर दिया है।
  • ईरान का रियाल फ्री मार्केट में डॉलर के मुकाबले लगभग 11,50,000 रियाल पर पहुंच चुका है। ये प्रस्ताव कई सालों से तैयार किया जा रहा था।
  • 1 भारतीय रुपए 456 रियाल के बराबर है।

टॉप जॉब्स

1. BTSC में जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती

बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने जूनियर इंजीनियर पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। BTSC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर नोटिस जारी कर जेई भर्ती की जरूरी जानकारी दी है।

2. DRDO में अप्रेंटिस की भर्ती

रक्षा अनुसंधान एंव विकास संगठन (DRDO) ने अप्रेंटिस के 50 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों को training.pxe@gov.in ईमेल के जरिए अप्लाई करना होगा।

और सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप स्टोरी

1. GATE 2026 रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी GATE 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो आज बंद कर देगा।

कैंडिडेट्स ऑफिशियल पोर्टल, gate2026.iitg.ac.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। पोर्टल तक पहुंचने और अपने फॉर्म जमा करने के लिए आवेदकों को अपनी नामांकन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग-इन करना आवश्यक है।

परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके रिजल्ट 19 मार्च 2026 को घोषित किए जाएंगे।

2. सरकारी स्कूल प्राइवेटाइजेशन को लेकर पाकिस्तान में स्टूडेंट्स का विरोध

रविवार को पाकिस्तान के खैबर पख्तुनख्वा इलाके के सरकारी कॉलेजों के स्टूडेंट्स और टीचर्स ने स्कूल प्राइवेट किए जाने पर विरोध प्रदर्शन किया।

सरकार के कम एडमिशन वाले कॉलेजों को आउटसोर्स करने के फैसले के खिलाफ ये प्रदर्शन किए गए। इसी के साथ ये लोग टीचर प्रमोशन के लिए MPhil की डिग्री और रिसर्च वर्क की जरूरत वाले प्रपोजल का भी विरोध कर रहे हैं।

स्टूडेंट्स की मांग है कि कम एनरोलमेंट वाले कॉलेजों को आउटसोर्स करने का फैसला वापस लिया जाए। खासतौर पर दूर-दराज के इलाकों के कॉलेजों के लिए यह फैसला नहीं होना चाहिए।

ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version