Site icon Newsleak

Bihar Teacher Recruitment Postponed | BPSC Application Process Delayed

  • Hindi News
  • Career
  • Bihar Teacher Recruitment Postponed | BPSC Application Process Delayed

36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 32,388 पदों पर निकली टीचर भर्ती को स्थगित कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होना थी। आयोग ने इसके पीछे प्रक्रिया में किए बदलाव को वजह बताया है।

टीचर भर्ती के लिए आवेदन स्थगित किए जाने का नया नोटिफिकेशन

इस भर्ती में सिर्फ बिहार वासियों को आरक्षण मिला था। इसके अंतर्गत महिलाओं को प्राइमरी टीचर (1-5) के लिए 50% और मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं के लिए 35% आरक्षण तय किया गया था।

आखिर आवेदन क्यों टाला गया?

आयोग की ओर से जारी सूचना में आवेदन प्रक्रिया स्थगित करने की वजह ‘प्रक्रियात्मक बदलाव’ बताई गई है। हालांकि, नोटिस में साफ तौर पर यह नहीं लिया है कि किस प्रक्रिया में बदलाव किया जा रहा है और नई आवेदन तारीख कब से होगी।

क्यों खास है यह भर्ती

TRE 4.0 की प्रक्रिया को लेकर बिहार में शिक्षक उम्मीदवारों की ओर से उठाई गई कई मांगों के चलते बहार के गर्दनी बाद में छात्रों ने आंदोलन किया था। इस आंदोलन के तहत उम्मीदवारों ने परीक्षा के पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग, और भर्ती प्रक्रिया को लेकर अपने ऑब्जेक्शन सामने रखे।

आवेदन शुरू होने की तारीख का पुराना नोटिफिकेशन

उम्मीदवारों की प्रमुख मांगों में परीक्षा को एक ही चरण में आयोजित करना भी शामिल था। उम्मीदवारों के साथ हुई चर्चाओं के बाद बिहार सरकार ने TRE 4.0 को सिंगल फेज में आयोजित करने पर सहमति जताई। अब आवेदन प्रक्रिया के स्थगित होने से भर्ती की अगली तारीख को लेकर उम्मीदवारों को नए शेड्यूल का इंतजार करना होगा।।

14 जुलाई को BSSC ऑफिस के बाहर उम्मीदवारों ने प्रदर्शन किया और भर्ती से जुड़ी मांगें उठाईं। उसके बाद पेपर लीक और परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर भी पटना समेत कई जगहों पर छात्र प्रदर्शन हुए।

आंदोलन के चलते जारी हुआ भर्ती नोटिफिकेशन

इस आंदोलन के चलते बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। TRE-4 के तहत कुल 32,388 पदों पर भर्ती निकली। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद भी छात्रों का प्रदर्शन जारी रहा।

छात्रों की अगली मांग थी कि परीक्षा सिर्फ एक फेज में हो और निगेटिव मार्किंग खत्म की जाए। छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्रों ने सत्याग्रह किया।

एग्जाम में निगेटिव मार्किंग खत्म करने की मांग

छात्रों के बढ़ते दबाव के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षा विभाग और BPSC के अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई। बैठक में TRE-4 में सीटें बढ़ाने और छात्रों की अन्य मांगों पर चर्चा हुई। पिछले कुछ महीनों में की गई छात्रों की सारी कोशिशें 32,388 पदों पर निकाली गई भर्ती के स्थगित होने से बेकार हो गई।

उम्मीदवारों का कहना है कि वे 1 सितंबर से आवेदन की तैयारी कर रहे थे और आखिरी समय में प्रक्रिया रोकने से असमंजस में हैं। छात्रों की सबसे बड़ी चिंता अब यह है कि आवेदन और परीक्षा की नई टाइमलाइन कब जारी होगी।

—————————————————————————

ये खबर भी पढ़ें

पोस्ट ऑफिस में 25,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती:रेलवे में 1599 वैकेंसी; इस हफ्ते निकलीं 27 हजार से ज्यादा नौकरियां

इस हफ्ते निकली हैं इंडिया पोस्ट ऑफिस और रेलवे सहित कई विभागों में 27,260 पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 5 ग्राफिक्स के जरिए जानिए। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version