Site icon Newsleak

Ben Stokes Announces Retirement | PM Modi Launches Ambulance Tracking

  • Hindi News
  • Career
  • Ben Stokes Announces Retirement | PM Modi Launches Ambulance Tracking

39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

1. पीएम मोदी ने सेशेल्स डेवलपमेंट प्रोजेक्ट शुरू किए

  • 29 जून को पीएम मोदी ने सेशेल्स में 19 बड़े समझौतों और डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का ऐलान किया।
  • इन प्रोजेक्ट्स में UPI बेस्ड डिजिटल पेमेंट शुरू करना, 1,250 करोड़ रुपए की लाइन ऑफ क्रेडिट (लोन), साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, अंतरिक्ष और समुद्री सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना शामिल है।
  • इसके साथ ही भारत ने सेशेल्स को एक फास्ट पेट्रोल वेसल, 10 यूटिलिटी व्हीकल, 5 नाव, 6 एम्बुलेंस, 500 मीट्रिक टन चावल और 8,500 मीट्रिक टन सीमेंट भी सौंपा।
  • दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने के मौके पर ये समझौते किए गए हैं।
  • इससे पहले मोदी ने रविवार को सेशेल्स के 50वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया था।
  • पीएम मोदी सेशेल्स के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले पहले भारतीय पीएम हैं।
  • इस साल सेशेल्स की आजादी और भारत-सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष भी पूरे हुए हैं।

पीएम मोदी 27 जून को 3 दिन की यात्रा पर सेशेल्स पहुंचे थे।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

2. दीप्ति शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली प्लेयर बनी

  • 28 जून को दीप्ति शर्मा ने महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
  • दीप्ति के तीनों फॉर्मेट मिलाकर 356 इंटरनेशनल विकेट हो गए हैं।
  • दीप्ति ने टेस्ट में 22, वनडे में 166 और टी-20 इंटरनेशनल में 168 विकेट हासिल किए हैं।
  • दीप्ति ने झूलन गोस्वामी के 355 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
  • इस उपलब्धि के साथ दीप्ति शर्मा महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं।
  • दीप्ति ने 31 जनवरी 2016 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T-20 इंटरनेशनल (T20I)से डेब्यू किया।
  • 2018 में बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया ने दीप्ति को जगमोहन डालमिया ट्रॉफी से सम्मानित किया।
  • 2025 में दीप्ति महिला ODI वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुनी गईं।
  • दिसंबर 2025 में महिला T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं थीं।

दीप्ति मार्च 2024 में WPL में हैट्रिक लेने वाली पहली भारतीय गेंदबाज बनीं।

3. क्रिकेटर बेन स्टोक्स ने संन्यास का ऐलान किया

  • 28 जून को इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया।
  • बेन का न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहा तीसरा टेस्ट आखिरी मैच होगा।
  • 15 साल के करियर में बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए कई यादगार पारियां खेली।
  • स्टोक्स ने 2019 वर्ल्ड कप फाइनल हो, 2019 का ऐतिहासिक एशेज टेस्ट बनाया।
  • इंग्लैंड 2019 ODI में स्टोक्स ने विश्व कप जिताने में निर्णायक भूमिका निभाई थी।
  • स्टोक्स 2022 में T20 वर्ल्ड कप के विनर रहे।
  • टेस्ट क्रिकेट में 7,000+ रन और 250+ विकेट लेने वाले चुनिंदा ऑलराउंडरों में शामिल।
  • स्टोक्स ने टेस्ट डेब्यू 2013-14 में एशेज सीरीज में किया था और वे अप्रैल 2022 से इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान रहे हैं।

स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए कुल 122 टेस्ट खेले। इनमें 44 मैचों में उन्होंने कप्तानी की।

निधन (DEATH)

4. तमिल एक्टर के. भाग्यराज का निधन

  • 28 जून को तमिल एक्टर, डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर के. भाग्यराज का चेन्नई में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वे 73 साल के थे।
  • कृष्णस्वामी भाग्यराज तमिल सिनेमा के सबसे प्रभावशाली फिल्ममेकर्स में से एक माना जाते थे।
  • कृष्णस्वामी को उनके खास स्क्रीनराइटिंग स्टाइल के लिए स्क्रीनप्ले किंग भी कहा जाता था।
  • 1994 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘राजा बाबू’ का स्क्रीनप्ले और कहानी कृष्णस्वामी ने लिखी थी।
  • कृष्णस्वामी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत डायरेक्टर भारतीराजा के असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी।
  • कृष्णस्वामी बाद में वे तमिल सिनेमा के जाने-माने लेखकों और डायरेक्टरों में से एक बन गए।
  • कृष्णस्वामी ने इसके साथ-साथ 75 से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग की और 25 से ज्यादा फिल्मों का निर्देशन किया।
  • फिल्म मुंडनई मुदिचू में कृष्णस्वामी को उनके रोल के लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला था।
  • भाग्यराज ने अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म आखिरी रास्ता का निर्देशन किया था।

कृष्णस्वामी ने 75 से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग भी की।

5. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ग्रीस और ब्रिटेन यात्रा पर पहुंचे

  • 29 जून को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल यूनाइटेड किंगडम और ग्रीस की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे हैं।
  • यात्रा के पहले दिन पीयूष गोयल ब्रिटेन में अपनी बैठकों के बाद ग्रीस की राजधानी एथेंस पहुंच गए हैं।
  • इस यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल एथेंस चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एसीसीआई) में भारतीय और ग्रीक इंडस्टलिस्ट के साथ चर्चा भी करेगा।
  • इस यात्रा का उद्देश्य भारत के साथ दोनों देशों के व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग को और मजबूत करना है।
  • ब्रिटेन यात्रा के दौरान पीयूष गोयल भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते (FTA/CETA) के 15 जुलाई से लागू होने से पहले तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे।
  • वे इस यात्रा के दौरान ब्रिटेन के व्यापार एवं व्यवसाय मंत्री के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे।
  • पीयूष ने इससे पहले ‘यूके-इंडिया वीक 2026’ में हिस्सा लिया था।
  • भारत और ग्रीस के बीच द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने के लिए नए समझौतों पर चर्चा होगी।
  • ये यात्रा भारत की ‘यूरोपीय संघ’ (EU) के साथ आर्थिक संबंधों को मजबूत करने की नीति का हिस्सा है।
  • इस यात्रा के दौरान ग्रीस के साथ समुद्री व्यापार और लॉजिसटिक पर भी बातचीत होगी।
  • इस यात्रा के दौरान स्टार्टअप इकोसिस्टम के आदान-प्रदान के लिए एक विशेष समझौता होने की उम्मीद है।
  • ये यात्रा भारत-ग्रीस के बीच व्यापार, निवेश और रणनीतिक आर्थिक सहयोग को नई गति देने के उद्देश्य से की जा रही है।

ये यात्रा भारत और ग्रीस के बीच आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

6. नेशनल एम्बुलेंस सेवाओं (NAS) के नए नियम जारी

  • 29 जून को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवाओं (NAS) के नए नियम जारी किए।
  • स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने 29 जून 2026 को SUMAN (सुरक्षित मातृत्व आश्वासन) रोडमैप 2030 जारी किया।
  • यह ऐलान 16वें केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण परिषद (CCHFW) सम्मेलन में किया गया।
  • अब दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और अस्पतालों की GIS आधारित मैपिंग होगी, जिससे सबसे नजदीकी और उपयुक्त अस्पताल की पहचान हो सके।
  • एम्बुलेंस में GPS ट्रैकिंग शुरू की जाएगी, जिससे लैस एम्बुलेंस की वास्तविक समय में निगरानी की जाएगी।
  • सभी एम्बुलेंस के लिए सरकार द्वारा निर्धारित AIS-125 (राष्ट्रीय एम्बुलेंस संहिता) मानकों का पालन अनिवार्य कर दिया गया है।
  • एम्बुलेंस सेवाओं को पूरे देश में एकल आपातकालीन प्रतिक्रिया नंबर 112 के साथ एकीकृत (integrate) किया जा रहा है।
  • इसका उद्देश्य देश भर में एम्बुलेंस सेवाओं की गुणवत्ता और प्रतिक्रिया समय में सुधार करना है
  • नए नियम के मुताबिक, डिजिटल ट्रैकिंग और सेंट्रलाइज कॉल सेंटर सिस्टम को अनिवार्य बनाया जाएगा।
  • नए नियम के मुताबिक मरीज तक तुरंत पहुंच बनाई जा सकेगी और रिस्पॉन्स टाइम को भी तय किया जाएगा।
  • नए नियम के मुताबिक एम्बुलेंस सर्विसेस के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेशन प्रोसेस (SOPs) लागू किया जाएगा।
  • नए नियम के बाद एम्बुलेंस कर्मियों को ट्रेनिंग दी जाएगी, सिक्योरिटी मजबूत होगी।
  • डिजिटल टेक्नोलॉजी और रियल-टाइम ट्रैकिंग के माध्यम से सेवाओं की निगरानी को बेहतर बनाया जाएगा।
  • मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, दुर्घटना और अन्य आपात स्थितियों में समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

7. सुमन रोडमैप 2030 शुरू हुआ

  • 29 मई को सुमन रोडमैप 2030 शुरू हुआ। इसका मुख्य लक्ष्य मातृ मृत्यु दर (MMR) और नवजात मृत्यु दर को कम करना है
  • रोडमैप 2030 के तहत गर्भवती महिलाओं को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
  • इसमें प्रसव के बाद की देखभाल और पोषण पर विशेष जोर दिया गया है। इसमें सरकारी अस्पतालों में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत सेवाओं की निगरानी की जाएगी।
  • 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों (SDG) को प्राप्त करने के लिए ये एक विस्तृत योजना है। तकनीकी सहायता और डिजिटल मॉनिटरिंग के माध्यम से सेवाओं को सुधारा जाएगा।
  • ये योजना पूरे भारत के स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों में लागू होगी। इसका उद्देश्य हर मां और बच्चे को सुरक्षित भविष्य प्रदान करना है।

आज का इतिहास (30 JUNE)

  • 1855 में बंगाल (अब झारखंड) के भोगनाडीह में संथाल हूल’ (विद्रोह) शुरू हुआ।
  • 1914 में स्वतंत्रता सेनानी, ‘ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से मशहूर दादाभाई नौरोजी का निधन हुआ।
  • 1938 में सुपरहीरो ‘सुपरमैन’ पहली बार कॉमिक बुक के तौर पर बाजार में आई।
  • 1947 में भारत विभाजन की घोषणा के बाद, बंगाल और पंजाब के बंटवारे के लिए बाउंड्री कमीशन के सदस्यों की घोषणा की गई।

——————

ये खबर भी पढ़ें…

देश की पहली सरकारी कैब सर्विस भारत टैक्‍सी लॉन्‍च:स्‍वदेशी सैटेलाइट बेस्‍ड नेविगेशन तकनीक से पहली सफल लैंडिंग; 29 जून के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें

Source link

Exit mobile version