BCCIने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को रिटेंशन लिस्ट के ग्रेड बी में डाल दिया है। जबकि कप्तान शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को ए ग्रेड में शामिल किया गया है। बोर्ड ने सोमवार को अपने प्लेयर्स की रिटेंशन लिस्ट जारी की। इसके मुताबिक कप्तान शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को ग्रेड ए में रखा गया है। वहीं, ग्रेड बी में टी-20 के कप्तान सूर्यकुमार यादव सहित 6 अन्य खिलाड़ियों को रखा गया है। ग्रेड सी में 17 खिलाड़ी हैं। इनमें तिलक वर्मा और रिंकू सिंह जैसे नाम हैं। रिटेंशन की पूरी लिस्ट देखिए… रोहित-कोहली को ग्रेड-ए से बाहर क्यों?
रोहित और कोहली अब केवल वनडे खेल रहे हैं। इस वजह से दोनों को ग्रेड बी में डाला गया है। रोहित शर्मा ने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद टी-20 इंटरनेशनल को भी अलविदा कह दिया था। ग्रेड सिस्टम में बदलाव भी किया
BCCI अपने सालाना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में बदलाव भी किया है। सिलेक्शन कमेटी ने ए प्लस ग्रेड को समाप्त कर दिया हे। अब सेंट्रल कॉन्ट्रैट हासिल करने वाले खिलाड़ियों को 3 ग्रेड में बांटा गया है। इनमें A, B और C शामिल है। बोर्ड ने नए ग्रेड मॉडल में सैलरी और ग्रेडिंग का ढांचा बदला जा सकता है। बोर्ड ने इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी है।
विमेंस कैटेगरी में चार प्लेयर्स ग्रेड ए में शामिल
विमेंस कैटेगरी में सिलेक्शन कमेटी ने 4 प्लेयर्स को ग्रेड ए में जगह दी है। इसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रेड्रिग्ज और दीप्ति शर्मा शामिल हैं। विमेंस प्लेयर्स की लिस्ट (हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं।)
Source link