Newsleak

Bangladesh Cricketer Nayeem Hasan Assault Controversy; BCB

चटगांव1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
नईम हसन को जिम्बाब्वे दौरे के लिए बांग्लादेश की टेस्ट टीम में चुना गया है। यह दौरा 28 जून से शुरू होगा। - Dainik Bhaskar

नईम हसन को जिम्बाब्वे दौरे के लिए बांग्लादेश की टेस्ट टीम में चुना गया है। यह दौरा 28 जून से शुरू होगा।

बांग्लादेश टेस्ट टीम के स्पिनर नईम हसन ने चटगांव पुलिस पर मारपीट और गाली देने के आरोप लगाए हैं। नईम का दावा है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें गला पकड़कर गाड़ी में बैठाया और फिर पीटा। 26 साल के क्रिकेटर ने कहा- मैंने अधिकारियों को अपने नेशनल क्रिकेटर होने की बात भी बताई, लेकिन वे नहीं रुके।

नईम ढाका प्रीमियर लीग में प्राइम बैंक क्रिकेट क्लब के लिए अपना आखिरी मैच खेलने के बाद 12 जून की रात फ्लाइट से चटगांव पहुंचे थे। वे रात 11:25 बजे CNG ऑटो से घर लौट रहे थे, तब लंकन बाजार फ्लाईओवर के नीचे पुलिस ने उनका वाहन रोक लिया और मारपीट की। नईम को जिम्बाब्वे के खिलाफ इकलौटे टेस्ट के लिए बांग्लादेशी टीम में चुना गया है।

नईम बोले- मुझे पीटा…गालियां भी दीं

  • मैंने पुलिस से कहा कि जरूरत हो तो उनका बैग चेक कर लिया जाए, लेकिन इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने उनका गला पकड़ लिया और जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया। नईम का आरोप है कि उन्हें पीटा गया और अपशब्द कहे गए।
  • मैंने उन्हें बताया कि मैं नेशनल क्रिकेटर हूं और बांग्लादेश के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलता हूं, लेकिन उन्होंने मेरी बात पर ध्यान नहीं दिया। बाद में जब उन्हें फोन पर मेरे बारे में जानकारी मिली, तभी उनका रवैया बदला।

डिप्टी कमिश्नर बोले- जांच कर रहे हैं, दोषियों पर कार्रवाई होगी

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए चटगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस के डिप्टी कमिश्नर अमीरुल इस्लाम ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि और पेशेवर आचरण से जुड़े मामलों में विभाग की जीरो टॉलरेंस नीति है।

BCB ने निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई की मांग की

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने घटना पर चिंता जताई है। बोर्ड ने इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। BCB ने आधिकारिक बयान में कहा- ‘कानून-प्रवर्तन एजेंसियों के कुछ सदस्यों द्वारा नईम हसन के साथ किया गया कथित व्यवहार अस्वीकार्य और अनुचित है।

———————————————————

बांग्लादेश क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

बांग्लादेश ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में हराया

बांग्लादेश ने गुरुवार को ढाका स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही बांग्लादेश ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली। यह क्रिकेट इतिहास में पहली बार है, जब बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में हराया है। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version