Site icon Newsleak

Badminton World Championship 2026 | Satwik-Chirag PV Sindhu Match Schedule

  • Hindi News
  • Sports
  • Badminton World Championship 2026 | Satwik Chirag PV Sindhu Match Schedule

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में विमेंस सिंगल्स में आज पीवी सिंधु का मुकाबला होगा। वे राउंड ऑफ 16 में चीन की वांग झी यी से खेलेंगी। वहीं मेंस डबल्स में सात्विक-चिराग भी प्री-क्वार्टरफाइनल का मुकाबला खेलेंगे।

भारत के आज 5 मुकाबले होंगे। इनमें आयुष शेट्टी मेंस सिंगल्स में खेलेंगे। वहीं विमेंस डबल्स में ट्रीसा जॉली-गायत्री गोपीचंद और मेंस डबल्स में ध्रुव कपिला-तनिषा क्रास्टो की जोड़ी उतरेगी।

सिंधु ने पिछला मैच 2 गेम में जीता

राउंड ऑफ 32 में सिंधु ने कनाडा की वेन यू झांग को 21-16, 21-17 से हराया था। दो बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट सिंधु को अगले राउंड में चीन की मजबूत खिलाड़ी की चुनौती मिलेगी। यह मैच शाम 5:10 बजे से शुरु होगा।

आयुष के सामने इंडोनेशिया के अल्वी फरहान

मेंस सिंगल्स के राउंड ऑफ 16 में आयुष शेट्टी का मुकाबला इंडोनेशिया के अल्वी फरहान से होगा। आयुष ने पिछले राउंड में श्रीलंका के दमिंदु अबिविक्रमा को 21-8, 21-10 से हराया था। इससे पहले उन्होंने वर्ल्ड नंबर-1 और डिफेंडिंग चैंपियन चीन के शी यू ची को हराकर बड़ा उलटफेर किया था।

सात्विक-चिराग को वॉकओवर मिला

मेंस डबल्स के राउंड ऑफ 16 में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का मुकाबला मलेशिया के जुनैदी अरिफ और रॉय किंग याप से होना है। भारतीय जोड़ी को पिछले राउंड में स्कॉटलैंड के एलेक्जेंडर डन और एडम प्रिंगल के खिलाफ वॉकओवर मिला था।

विमेंस डबल्स के राउंड ऑफ 16 में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी जापान की रिन इवानागा और की नाकानिशी से भिड़ेगी।

ध्रुव-तनिषा के सामने चीन की जोड़ी

मिक्स्ड डबल्स के राउंड ऑफ 16 में ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो का मुकाबला चीन के गुओ शिन वा और चेन फांग हुई से होगा। ध्रुव और तनिषा ने पिछले मैच में मकाऊ के लियोंग लोक चोंग और एन वेंग ची को 21-11, 21-11 से हराया था।

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version