Newsleak

Australia Ashes 2025 Playing 11 Vs England; Steve Smith | Jake Weatherald Brendan Doggett | एशेज के पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 जारी: जेक वेदरल्ड और ब्रेंडन डॉगेट डेब्यू करेंगे; कल से पर्थ में खेला जाएगा पहला मुकाबला

स्पोर्ट्स डेस्क12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ टीम की कप्तानी करेंगे। - Dainik Bhaskar

पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ टीम की कप्तानी करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 जारी कर दी है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को प्लेइंग का ऐलान किया। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट 21 नवंबर से पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह मैच सुबह 7:50 बजे से शुरू होगा।

जैक वेदराल्ड और ब्रेंडन डॉगेट इस मैच से इंटरनेशनल डेब्यू करेंगे। तस्मान‍िया के ओपनर जैक को उस्मान ख्वाजा के साथ पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी मिली है, जबकि क्वींसलैंड के तेज गेंदबाज ब्रेंडन तीसरे पेसर के रूप में उतरेंगे।

एशेज सीरीज की ट्रॉफी फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के पास है। टीम ने 2021 के सीजन में 5 मैचों में से 4 जीते थे, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा था। उसके बाद 2023 की सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी।

पर्थ टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-XI: स्टीव स्मिथ (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, जेक वेदरल्ड, मार्नस लाबुशेन, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, ब्रेंडन डॉगेट और स्कॉट बोलैंड।

हेजलवुड चोटिल हुए, डॉगेट डेब्यू करेंगे 13 नवंबर को ऑस्ट्रेलियाई पेसर जोश हेजलवुड शैफील्ड शील्ड के एक मैच में चोटिल हो गए थे। उन्हें सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया के मैच में दाहिनी हैमस्ट्रिंग में जकड़न महसूस हुई थी। इस मैच में ब्रेंडन डॉगेट डेब्यू करेंगे। टीम के कप्तान कप्तान पैट कमिंस भी नहीं खेल रहे हैं।

एशेज की शुरुआत 1882 में हुई थी 142 साल पुरानी इस सीरीज का पहला मुकाबला 21 से 25 नवंबर के बीच पर्थ में खेला जाएगा। 1982-83 के बाद पहली बार इस सीरीज का पहला मुकाबला ब्रिसबेन की बजाय पर्थ में हो रहा है। दुनिया की सबसे पुरानी सीरीज द एशेज की शुरुआत 1882 में हुई थी। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड 1877 से टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। दुनिया का पहला टेस्ट मैच भी इन्हीं देशों के बीच खेला गया था। यह मुकाबला 15 से 19 मार्च 1877 को मेलबर्न में खेला गया। बाद में इसी सीरीज का नाम ‘एशेज’ पड़ा।

कंगारुओं ने 34 सीरीज जीतीं, इंग्लैंड ने 32 ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच हुई एशेज में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है। अब तक दोनों देशों के बीच 73 सीरीज खेली गई हैं। इसमें से ऑस्ट्रेलिया ने 34 सीरीज जीतीं। वहीं, इंग्लैंड ने 32 सीरीज अपने नाम की हैं। बाकी की बची 7 सीरीज ड्रॉ रहीं।

पर्थ टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बसीर, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जैमी स्मिथ और मार्क वुड।

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version