Newsleak

Australia all out for 152 in the Ashes, Melbourne Test | एशेज, मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया 152 रन पर ऑलआउट: 5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके; टंग को 5 विकेट, स्मिथ को बोल्ड किया

स्पोर्ट्स डेस्ककुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मेलबर्न में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन शुक्रवार को इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में सिर्फ 152 रन पर ऑलआउट हो गई।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और 91 रन तक उसके 6 विकेट गिर गए। टीम के आखिरी तीन विकेट बिना कोई रन जोड़े गिर गए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से माइकल नेसर ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए, जबकि उस्मान ख्वाजा ने 29 और एलेक्स कैरी ने 20 रन जोड़े। टीम के पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

इंग्लैंड की गेंदबाज़ी में जोश टंग सबसे सफल रहे और उन्होंने 5 विकेट लिए। गस एटकिंसन को 2 विकेट मिले, जबकि ब्रायडन कार्स और कप्तान बेन स्टोक्स को 1-1 विकेट मिला।

इंग्लैंड की तरफ से जोश टंग ने 5 विकेट झटके।

टंग ने स्मिथ को बोल्ड किया जोश टंग की गेंद पर स्टीव स्मिथ बोल्ड हो गए। टंग की बॉल सीधा मिडिल स्टंप पर लगी, खुद स्मिथ भी अपने आउट होने से हैरान थे इस तरह स्टीव स्मिथ 31 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुए।

एशेज जीत चुकी है ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम एशेज सीरीज जीत चुकी है। पांच मैचों की इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआत के तीन मैचों में दमदार जीत हासिल की है। इस तरह ऑस्ट्रेलिया की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त है।

कमिंस और लायन बाहर ऑस्ट्रेलिया के रेगुलर कप्तान पैट कमिंस तीसरा टेस्ट खेलने के बाद चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ एक बार फिर टीम की कप्तानी कर रहे हैं। वहीं अनुभवी स्पिनर नाथन लायन भी चोट के चलते बाहर हो गए हैं और उनकी सर्जरी हो चुकी है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड, जैक वेदराल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, माइकल नेसर, मिचेल स्टार्क, झाय रिचर्डसन, स्कॉट बोलैंड।

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोश टंग।

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version