2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

यह मैच भारत-जापान रिश्तों के 75 साल पूरे होने के मौके पर खेला जाएगा।
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम एशियन गेम्स से पहले सही साइज की किट के लिए परेशान है। उसे रविवार तड़के नई दिल्ली से जापान के लिए रवाना होना है।
न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्र के हवाले से बताया कि कई खिलाड़ियों को उनकी फिटिंग की जर्सी नहीं मिली है। प्लेयर्स को 2 अलग-अलग जर्सी चाहिए। एक जापान से फ्रैंडली मैच के लिए और दूसरी दूसरी एशियन गेम्स के लिए। इसी कारण यह दिक्कत हुई है।’
इस मामले पर IOA के एक अधिकारी ने कहा- ‘ज्यादातर दिक्कतें दूर कर दी गई हैं। कुछ किट बाकी हैं, जिन्हें जल्द टीम तक पहुंचा दिया जाएगा।’
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज को 3-0 से जीता है।
भारत-जापान रिश्तों के 75 साल पूरे होने पर होगा मुकाबला
भारत और जापान के रिश्तों के 75 साल पूरे होने पर 22 सितंबर को जापान के सानो शहर में टी-20 क्रिकेट मैच खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। इसमें टीम इंडिया अपनी सामान्य किट पहनेगी।
इसके बाद टीम 28 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स में आधिकारिक एशियन गेम्स जर्सी पहनेगी। किट में साइज की दिक्कत के कारण यह स्थिति बनी है।
BCCI ने नागोया में खुद होटल का इंतजाम किया
नागोया में दूसरे भारतीय खिलाड़ियों को रहने की जगह मिलने में हुई देरी को देखते हुए BCCI ने क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए खुद होटल का इंतजाम किया है। वहां क्रिकेट सुविधाओं और मैदान को लेकर भी सवाल हैं।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम हालांकि IOA की ओर से उपलब्ध कराए गए आवास में रह रही है।
एक सूत्र ने कहा, “महिला टीम के आवास में कभी कोई समस्या नहीं थी। पुरुष टीम के लिए आयोजकों ने जो कमरे दिए थे, उनमें किट बैग रखने तक की जगह नहीं थी।”
सूत्र ने बताया कि वहां बड़े होटल ज्यादा नहीं हैं। इसके बावजूद BCCI ने जापान रवाना होने से कुछ समय पहले अपना इंतजाम कर लिया।
एशियन गेम्स में खिलाड़ियों के ठहरने की अलग व्यवस्था
एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले कुछ खिलाड़ियों को अपने आवास में चेक-इन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। इस बार कोई अलग गेम्स विलेज नहीं बनाया गया है। आयोजकों ने खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था क्रूज शिप, कंटेनर और होटलों में की है।