Newsleak

Ashes 2025; Gus Atkinson Hamstring Injury | AUS Vs ENG Sydney Test | गस एटकिंसन चोट के कारण एशेज सीरीज से बाहर: बाएं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव, एशेज से बाहर होने वाले तीसरे इंग्लिश गेंदबाज

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन बाएं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण सिडनी में खेले जाने वाले एशेज सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट से बाहर हो गए हैं। यह चोट उन्हें मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट के दौरान लगी थी।

चौथे टेस्ट के दौरान लगी चोट एटकिंसन को ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान चौथे टेस्ट के दूसरे दिन चोट लगी। वह अपनी पांचवीं ओवर की आखिरी गेंद डाल रहे थे, तभी मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हुआ और वह तुरंत मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद वह दोबारा फील्डिंग के लिए नहीं लौटे। शनिवार को उनका स्कैन कराया गया।

तीसरे चोटिल तेज गेंदबाज बने एटकिंसन एटकिंसन इस दौरे में चोटिल होकर बाहर होने वाले इंग्लैंड के तीसरे तेज गेंदबाज हैं। इससे पहले मार्क वुड (घुटना) और जोफ्रा आर्चर (साइड स्ट्रेन) चोट के चलते स्वदेश लौट चुके हैं।

चौथे टेस्ट में इंग्लैंड की ऐतिहासिक जीत एटकिंसन की गैरमौजूदगी के बावजूद इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 132 रन पर समेटने के बाद 175 रनों का लक्ष्य चार विकेट रहते हासिल कर लिया। यह जनवरी 2011 के बाद इंग्लैंड की विदेशी धरती पर पहली एशेज टेस्ट जीत रही।

एटकिंसन को ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान चौथे टेस्ट के दूसरे दिन चोट लगी।

आखिरी टेस्ट के लिए रिप्लेसमेंट नहीं चुना इंग्लैंड ने 4 जनवरी से सिडनी में शुरू होने वाले आखिरी टेस्ट के लिए किसी रिप्लेसमेंट को शामिल नहीं करने का फैसला किया है। टीम मैनेजमेंट का मानना है कि स्क्वॉड में पहले से पर्याप्त विकल्प मौजूद हैं। मैथ्यू पॉट्स अभी तक इस सीरीज में नहीं खेले हैं, जबकि मैथ्यू फिशर को मार्क वुड के बाहर होने के बाद सीनियर स्क्वॉड में शामिल किया गया था।

स्पिन विकल्प पर भी विचार अगर इंग्लैंड अतिरिक्त स्पिनर के साथ उतरता है तो शोएब बशीर भी एक विकल्प हो सकते हैं। हालांकि, सिडनी की पिच अपेक्षाकृत सपाट रहने की उम्मीद है, ऐसे में इसकी संभावना कम मानी जा रही है।

पहले भी चोट से जूझ चुके हैं एटकिंसन एटकिंसन इससे पहले भी हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण भारत के खिलाफ पहले चार टेस्ट नहीं खेल पाए थे। उन्होंने ओवल टेस्ट में वापसी करते हुए आठ विकेट लिए थे।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर प्रदर्शन इस दौरे पर एटकिंसन शुरुआती दो टेस्ट में प्रभावी नहीं रहे। पर्थ टेस्ट में उन्हें विकेट नहीं मिला, जबकि ब्रिस्बेन में उन्होंने 33 ओवर में 151 रन देकर तीन विकेट लिए। मेलबर्न टेस्ट में उन्होंने तीन विकेट झटके। इस तरह उन्होंने सीरीज का अंत 6 विकेट के साथ किया, जहां उनका औसत 47.33 रहा।

__________

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

इंडिया विमेंस ने 30 रन से चौथा टी-20 जीता:शेफाली-मंधाना ने 162 रन की पार्टनरशिप की; श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में 4-0 से आगे हुए

इंडिया विमेंस ने रविवार को अपना सबसे बड़ा टी-20 स्कोर बनाकर श्रीलंका को हरा दिया। टीम ने चौथे मैच में 30 रन से जीत हासिल की। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में श्रीलंका ने बॉलिंग चुनी। भारत ने 221 रन बना दिए, टीम से शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने 162 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version