Site icon Newsleak

Amritsar Gym Clash: Bodybuilder and Fiancée Involved in Physical Altercation, CCTV Released | अमृतसर में इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर-मंगेतर में मारपीट: जिम पार्टनरशिप का झगड़ा, मोबाइल तोड़ा, दस्तार उतरी; VIDEO सामने आया – Amritsar News

अमृतसर के जिम में आपस में मारपीट करते बॉडी बिल्डर और उनकी मंगेतर, दूसरे लोग उन्हें छुड़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

अमृतसर के जिम में बॉडी बिल्डर और उसकी मंगेतर के बीच मारपीट हो गई। यह बहस ऑफिस में नेम प्लेट लगाने और फिर वीडियो बनाने को लेकर शुरू हुई। जिसके बाद बॉडी बिल्डर ने फोन छीनकर पटक दिया। इससे मंगेतर और बॉडी बिल्डर के बीच हाथापाई हो गई।

.

इस दौरान जिम के दूसरे मुलाजिम भी आ गए। मारपीट में बॉडी बिल्डर की पगड़ी उतर गई। उसके बाल भी खींचे गए। इस बारे में बॉडी बिल्डर ने इसके CCTV फुटेज मीडिया को जारी कर दिए। जिसके बाद उसने मंगेतर और जिम की मैनेजर पर कई तरह के आरोप लगाए हैं।

हालांकि दूसरे पक्ष की तरफ से इस मामले में अभी कुछ नहीं कहा गया है। यह मामला रणजीत एवेन्यू स्थित ओलिंपियन जिम का है।

मारपीट के बाद वापस लौटती मंगेतर, जबकि बॉडी बिल्डर अपने केश संभालता दिख रहा है।

बॉडी बिल्डर अमनदीप सिंह, जिसकी मंगेतर के साथ मारपीट हुई।

घटना को लेकर बॉडी बिल्डर ने क्या कहा…

वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, वकील ने रोका तो मंगेतर के नाम प्रॉपर्टी खरीदी मीडिया से बातचीत में बॉडी बिल्डर अमनदीप सिंह ने कहा- मैं प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर हूं। वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर हूं। मैंने पिछले साल ओलिंपियन जिम बनाना शुरू किया था। इस दौरान मेरा एक केस चल रहा था। वकील ने मुझे कहा कि अपने नाम पर कोई प्रॉपर्टी मत लेना। कोई बिजनेस नहीं करना। इस वजह से मैंने अपना सारा बिजनेस और फ्लैट मंगेतर के नाम पर लिया था। मेरा तलाक का केस चल रहा था। 5 नवंबर को मैं उसे जीत गया। इस दौरान मैंने 2 फ्लैट खरीदे, वह भी अपने मंगेतर के नाम पर किए।

सिर्फ शो करने के लिए मंगेतर को पार्टनर बनाया बॉडी बिल्डर ने कहा- मैंने ओलिंपियन जिम का प्रोजेक्ट शुरू किया तो वकील के कहे अनुसार अपने नाम पर नहीं किया। उस दौरान मैंने मंगेतर को एज ए पार्टनर रख लिया। जिम मैं पैसे की 100% इन्वेस्टमेंट मेरी है। ढाई करोड़ रुपया लगाया है। लोन भी लिया है। सारा पैसा मेरे अकाउंट से गया है। हर चीज का रिकॉर्ड है। मैंने सिर्फ शो करने के लिए इसके नाम पर 500 रुपए के स्टांप पर टेंपरेरी पार्टनरशिप की डीड बनाई थी। जैसे ही मैं केस जीत गया तो मैंने इसे कहा कि प्रॉपर्टी वाला सारा पेपरवर्क मेरे नाम पर वापस किया जाए। पिछले 6–8 महीने से इसके मन में लालच आ गया।

बॉडी बिल्डर और मंगेतर ऑफिस की तरफ से बाहर आए।

मंगेतर ने स्टाफ प्रभाव में लिया, अकाउंट में 2-3 लाख का फर्क आया बॉडी बिल्डर ने कहा- वह समझ गई कि सारे पेपर उसके नाम पर हैं। वह सोचने लगी कि जिम का काम भी चल रहा है। उसने स्टाफ को अपने प्रभाव में लेना शुरू कर दिया। जिम की सेल्स मैनेजर है, जो अकाउंट का भी काम करती है। पिछले 3 महीने से जिम में लॉस हो रहा था। जब मैंने इसकी इन्वेस्टिगेशन की तो देखा कि हर महीने 2-3 लाख का अकाउंट में फर्क आ रहा था। पैसे की घपलेबाजी की जा रही थी। सब चीजों के मेरे पास प्रूफ हैं।

आज तक भी मैं अकाउंटेंट मैडम को कई बार मैसेज कर चुका हूं कि मुझे पिछले 3 महीने का पूरा रिकॉर्ड दिया जाए लेकिन कुछ नहीं दिया गया। 7 दिसंबर का टाइम दिया था कि सुबह आकर सारे अकाउंट का हिसाब दे दूंगी। उस दिन अकाउंटेंट हरप्रीत मेरी पेपर पार्टनर मनप्रीत को लेकर आ गई। इन्होंने मुझे उलझाना शुरू कर दिया।

बॉडी बिल्डर और मंगेतर के बीच आपस में बहस हुई, इस दौरान महिला कर्मी भी वहां आ गई।

मुझे उकसाया, तू हिसाब नहीं ले सकता नेम प्लेट नहीं लगाने दी बॉडी बिल्डर ने कहा- इस दौरान दोनों ने मुझे उकसाना शुरू कर दिया कि अकाउंट का हिसाब तू नहीं ले सकता। जो भी नफा-नुकसान होगा, हम खुद देख लेंगे। इस दौरान मैं अपने ऑफिस के बाहर अपनी नेम प्लेट लगा रहा था। पहले किसी की नेम प्लेट नहीं थी। ऑफिस भी पहले बंद पड़ा था। इस दौरान इन्होंने कारपेंटर को धमकी देनी शुरू कर दी कि अगर नेम प्लेट लगाओगे तो मैं तुम्हारे खिलाफ केस कर दूंगी। जेल भिजवा दूंगी। इस दौरान मैं आ गया। मेरी जिम की मैनेजर हरप्रीत ने मेरी वीडियो बनानी शुरू कर दी।

बॉडी बिल्डर ने मोबाइल छीनकर तोड़ दिया।

मैंने फोन छीना, इन्होंने CCTV की वॉयस रिकॉर्डिंग बंद की बॉडी बिल्डर ने कहा- मेरे जिम और मेरे परिसर में मेरी ही वीडियो बनाई जा रही है। मैंने फोन पकड़ लिया। ये दोनों ने पहले ही सारी प्लानिंग कर रखी थी। मेरे जिम में सारे सीसीटीवी वॉयस रिकॉर्डिंग वाले हैं। इन्होंने पहले वॉयस रिकॉर्डिंग बंद कर दी। मैं फोन पर बात कर रहा था, इन्होंने मेरे ऑफिस में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। हर 7 तारीख को मेरे जिम की इंस्टालमेंट जाती है। उस दिन इंस्टॉलमेंट बाउंस हो गई।

जिस फोन को मैंने छीनकर नीचे पटका, वह मैंने ही खरीदकर दिया है। इन्होंने मेरी दस्तार पकड़कर खींची। फिर मेरे बाल खींचे। मैं इस मामले में श्री अकाल तख्त साहिब के पास भी 10 दिसंबर को पेश होकर सारी बात रख चुका हूं। मेरी दस्तार और केशों की बेअदबी हुई है। ये मुझकर झूठे केस लगा रहे हैं। अकाल तख्त की तरफ से भी इसकी जांच की जा रही है।

दोनों के बीच हाथापाई हुई, जिसमें बॉडी बिल्डर की पगड़ी उतर गई।

मैंने 2 बार तलाक लिया, मंगेतर ने झूठ बोला बॉडी बिल्डर ने कहा- मैं मनप्रीत को 2015 में मिला था, उसी वक्त मेरा तलाक हो गया था। तब मैंने अमेरिकन डायवोर्स लिया था। अब 2025 में इंडियन तरीके से भी तलाक ले लिया। तब मनप्रीत ने भी कहा था कि मेरा तलाक हो गया है। मैंने कभी डायवोर्स पेपर के बारे में नहीं पूछा, अब पता चला कि इसने तलाक ही नहीं लिया है। मैंने उसके परिवार को भी बताया कि यह मेरी इज्जत नहीं कर रही है। मैंने पुलिस को भी शिकायत कर दी है।

Source link

Exit mobile version