Site icon Newsleak

Amit Shah Launches Anti-Narcotics Roadmap

  • Hindi News
  • Career
  • Amit Shah Launches Anti Narcotics Roadmap | Venezuela Earthquake & Emergency 2026

26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. पीएम ने 52वीं PRAGATI बैठक की अध्यक्षता की

  • 24 जून को पीएम मोदी ने PRAGATI के 52वें संस्करण की डिजिटल माध्‍यम से अध्यक्षता की।
  • PRAGATI का अर्थ है ‘प्रो-एक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इम्प्लीमेंटेशन’।
  • PRAGATI बैठक हर महीने के चौथे बुधवार को होती है। इसकी शुरुआत 2015 में हुई थी।
  • PRAGATI के माध्यम से प्रधानमंत्री सीधे तौर पर बड़ी परियोजनाओं, सरकारी योजनाओं और जन शिकायतों की निगरानी करते हैं।
  • इस बैठक में लगभग 30,000 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा की गई।
  • ये परियोजनाएं सड़क, बिजली, औद्योगिक कॉरिडोर और मेट्रो रेल क्षेत्रों से संबंधित थीं।
  • बैठक में टीबी मुक्त भारत अभियान (TB Mukt Bharat Abhiyan) की प्रगति का जायजा लिया गया।
  • प्रधानमंत्री ने साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ मजबूत प्रतिक्रिया तंत्र बनाने का निर्देश दिया।
  • प्रधानमंत्री ने तेज कार्रवाई, बेहतर समन्वय और e-Zero FIR व्यवस्था लागू करने पर बल दिया।

इस बैठक में प्रधानमंत्री राज्‍य सरकारों की परियोजनाओं की मासिक समीक्षा करते हैं।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

2. वेनेजुएला में भूकंप के चलते आपातकाल घोषित

  • 24 जून को दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में 39 सेकेंड के अंदर 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंप आए।
  • भूकंप के केंद्र राजधानी काराकास के पश्चिम में याराकुय और कार्बोबो में थे।
  • सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में काराकास, ला गुआइरा, मिरांडा, अरागुआ, काराबोबो और फाल्कोन राज्य शामिल हैं।
  • वेनेजुएला में यह पिछले 126 साल का सबसे बड़ा भूकंप है। इससे पहले 1900 में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था।
  • भूकंप से अब तक 32 मौतें हो चुकी है, जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
  • कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया।
  • काराकास और पड़ोसी मिरांडा राज्य में मेट्रो और ट्रेन सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं।
  • मुख्य हवाई अड्डे को नुकसान पहुंचा और उसे अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा।

मिसलीनियस (MISCELLENEOUS)

3. देश में 14वां पासपोर्ट सेवा दिवस मनाया गया

  • 24 जून को देश में 14वां पासपोर्ट सेवा दिवस मनाया गया।
  • यह दिवस पासपोर्ट अधिनियम, 1967 के 24 जून 1967 को लागू होने के चलते हर साल मनाया जाता है।
  • इस साल की थीम- पासपोर्ट टू ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी, एंड ट्रांसफॉर्मेशन थी।
  • इस मौके पर सरकार ने ई-पासपोर्ट तकनीक को जल्द लागू करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
  • विदेश मंत्रालय ने विजन ‘सुरक्षित पासपोर्ट, सुगम सेवा, सशक्त नागरिक’ के तहत नागरिकों के लिए सेवाओं को अधिक पारदर्शी और सुलभ बनाने पर जोर दिया।
  • विदेश मंत्रालय ने ‘पासपोर्ट सेवा मोबाइल ऐप’ के माध्यम से भी सेवाओं का विस्तार किया।

5. 16वीं BRICS राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक संपन्न

  • 23 जून को 16वीं BRICS राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (NSA) की बैठक संपन्न हुई।
  • बैठक की अध्यक्षता भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने की।
  • चीन के वांग यी और रूस के सेर्जेई शोईयू सहित अन्य BRICS सदस्य देशों के सुरक्षा प्रमुखों ने बैठक में भाग लिया।
  • 16वीं BRICS एनएसए बैठक रूस की अध्यक्षता में आयोजित हुई, इसमें भारत ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
  • बैठक 22 और 23 जून 2026 को नई दिल्ली में आयोजित की गई।
  • बैठक की थीम ‘आज की दुनिया के सामने गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियां’ थी।
  • भारत ने सीमा पार आतंकवाद और साइबर अपराधों के खिलाफ एकजुट कार्रवाई की जरूरत पर जोर दिया।
  • सदस्य देशों ने AI के सुरक्षित उपयोग और डेटा सुरक्षा के लिए एक साझा ढांचा बनाने पर चर्चा की।
  • भारत ने आतंकवाद के टेरर फायनेंसिग को रोकने के लिए कड़े अंतरराष्ट्रीय कानूनों की वकालत की।
  • साइबर खतरों से निपटने के लिए ब्रिक्स देशों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए एक तंत्र बनाने का प्रस्ताव दिया गया।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

6. FIFA ने नेपाल फुटबॉल संघ (ANFA) को निलंबित किया

  • 23 जून को FIFA ने अखिल नेपाल फुटबॉल संघ (ANFA) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
  • इस निलंबन के कारण नेपाल की राष्ट्रीय टीमें किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगी।
  • यह निलंबन ANFA के शासन में बाहरी हस्तक्षेप के कारण लगाया गया है।
  • FIFA के नियमों के अनुसार, राष्ट्रीय फुटबॉल संघों को किसी भी राजनीतिक या बाहरी हस्तक्षेप से मुक्त होना चाहिए।
  • यह निलंबन तब तक जारी रहेगा जब तक ANFA अपनी स्वायत्तता और FIFA के नियमों का पालन तय नहीं करता।
  • नेपाल में फुटबॉल गतिविधियों के लिए मिलने वाली FIFA की वित्तीय सहायता भी रोक दी गई है।

नेपाल फुटबॉल टीम अब FIFA या एशियन फुटबॉल कंफेडरेशन की किसी ट्रेनिंग या फंडिंग का फायदा नहीं ले सकेगी।

आज का इतिहास (26 जून)

  • 1838 में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के रचयिता उपन्यासकार और कवि बंकिम चंद्र चटर्जी का जन्म हुआ।
  • 1974 में सुपरमार्केट में सामानों को स्कैन करने के लिए पहली बार बारकोड का इस्तेमाल शुरू हुआ।
  • 1991 में पी. वी. नरसिम्हा राव ने भारत के 9वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
  • 2000 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बांग्लादेश को टेस्ट खेलने वाले देशों का दर्जा दिया।

—————–

करेंट अफेयर्स की ये खबर भी पढ़ें…

समुद्र के तल पर चलने वाली शार्क की प्रजाति मिली: पीएम मोदी ने ओडिशा में इंटरनेशनल स्टेडियम का उद्घाटन किया; 25 जून के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version