Site icon Newsleak

Ahmedabad 2036 Olympic Bid | India Joins Race To Host Olympics

21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत 2036 में ओलिंपिक गेम्स की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए अहमदाबाद में मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा है।

लॉस एंजिल्स 2036 ओलिंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश शामिल हैं। इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की।

भारत के अलावा कतर, साउथ कोरिया, जर्मनी, हंगरी, तुर्किये और साउथ अफ्रीका ने मेजबानी में रुचि जताई है। इसकी शॉर्टलिस्टिंग 2027 और फैसला 2029 में होगा।

भारत ने अहमदाबाद को ओलिंपिक शहर चुना है। अहमदाबाद को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भी करनी है। अहमदाबाद में दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम मौजूद है।

IOA भारत की दावेदारी आगे बढ़ा रहा

2036 ओलिंपिक के लिए भारत की दावेदारी इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) के जरिए आगे बढ़ रही है। IOA ने IOC को लेटर ऑफ इंटेंट सौंपा है।

31 अक्टूबर 2026 तक दूसरे देश भी अपनी रुचि जता सकते हैं। इसके बाद मार्च 2027 में IOC एग्जीक्यूटिव बोर्ड उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्ट तय करेगा। चुने गए देशों के प्रस्तावों में वेन्यू, फाइनेंस, गवर्नेंस और आयोजन क्षमता का आकलन होगा।

इसके बाद उम्मीदवारों को अपनी योजनाएं तैयार कर IOC के सामने पेश करने का समय मिलेगा। 2036 ओलिंपिक के मेजबान का फैसला 2029 के मध्य में IOC सेशन में वोटिंग से होगा।

इस बार रेस क्यों अलग है?

2036 ओलिंपिक के लिए IOC ने ब्रिस्बेन 2032 की तुलना में ज्यादा खुली और प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया अपनाई है। IOC अध्यक्ष कर्स्टी कोवेंट्री ने जून 2025 में पद संभालने के बाद पिछली फास्ट-ट्रैक प्रक्रिया को रोक दिया। अब IOC सदस्य कई उम्मीदवारों में से मेजबान चुनेंगे।

नई प्रक्रिया में सिर्फ बड़े या महंगे प्रोजेक्ट के बजाय एथलीटों को केंद्र में रखकर यह देखा जाएगा कि प्रस्तावित शहर खिलाड़ियों के लिए कितना बेहतर गेम्स अनुभव दे सकता है।

भारत के सामने कौन-कौन?

2036 ओलिंपिक की रेस में भारत के अलावा कतर, दक्षिण कोरिया, जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, हंगरी और तुर्किये हैं।

  • कतर: दोहा को केंद्र बनाकर दावेदारी। कतर 2022 FIFA वर्ल्ड कप समेत कई बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी कर चुका है। हालांकि जुलाई-अगस्त में पड़ने वाली गर्मी बड़ी चुनौती हो सकती है।
  • दक्षिण कोरिया: सियोल को केंद्र बनाया गया है। सियोल 1988 ओलिंपिक की मेजबानी कर चुका है।
  • जर्मनी: म्यूनिख के नाम पर दावेदारी। यहां 1972 ओलिंपिक हो चुका है।
  • दक्षिण अफ्रीका: केपटाउन को केंद्र बनाकर दावेदारी। लक्ष्य पहली बार अफ्रीका में समर ओलिंपिक कराना है।
  • हंगरी: बुडापेस्ट को संभावित मेजबान शहर बनाया गया है।
  • तुर्किये: इस्तांबुल के नाम पर दावेदारी।

भारत के लिए सिर्फ 2036 नहीं, 2030 भी अहम

भारत की 2036 ओलिंपिक की दावेदारी के साथ 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स भी अहम हैं। भारत ने अहमदाबाद को केंद्र बनाकर 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की औपचारिक दावेदारी पेश की है। अगर मेजबानी मिलती है, तो इन खेलों के जरिए भारत को बड़े बहु-खेल आयोजन की अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। IOA ने इसके लिए औपचारिक प्रस्ताव भी जमा किया है।

अहमदाबाद में बड़े खेल आयोजनों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रेनिंग सुविधाओं की तैयारियों की भी समीक्षा हो रही है। मई 2026 में कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रस्तावित ओलिंपिक से जुड़े खेल ढांचे को लेकर समीक्षा बैठक हुई थी।

भारत ने पेरिस ओलिंपिक में 6 मेडल जीते थे…

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version