राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से बिना वांछित योग्यता सहायक विद्युत निरीक्षक व जूनियर केमिस्ट भर्ती परीक्षा में आवेदन करने वालों को आवेदन फार्म विड्रो का मौका दिया गया है। कैंडिडेट्स आज से आवेदन कर सकते हैं।
.
ऑनलाइन आवेदन के लिए लास्ट डेट 22 दिसम्बर है। आयोग ने आवेदन फार्म की जांच के बाद ऐसे कईं कैंडिडेट्स को चिह्नित किया है और अगर आवेदन विड्रो नहीं करते है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया-इन पदों की शैक्षणिक योग्यता नहीं रखते हैं और उन्होंने ऑनलाइन आवेदन कर दिया है। उनको आगाह किया जाता है कि वे अपना ऑनलाईन आवेदन पत्र आवश्यक रूप से विड्रो कर लेवें। यदि ऐसे अभ्यर्थी खुद अपना आवेदन वापस नहीं लेते हैं, तो उन्हें आयोग द्वारा भविष्य की सभी परीक्षाओं से डिबार कर दिया जाएगा। साथ ही उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 217 के तहत कार्यवाही भी की जाएगी।
आयोग ने पकडे़ अयोग्य कैंडिडेट्स
- सहायक विद्युत निरीक्षक-इसकी परीक्षा 1 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है। इस पद के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री के साथ 3 साल या डिप्लोमा के साथ 10 साल का अनुभव अनिवार्य है। आयोग की ओर से प्राप्त आवेदनों की जांच पश्चात 94 ऐसे अयोग्य अभ्यर्थियों की नमूना सूची जारी की गई है जो इन शर्तों को पूरा नहीं करते।
- कनिष्ठ रसायनज्ञ: इस पद के लिए केमिस्ट्री में द्वितीय श्रेणी के साथ एमएससी होना अनिवार्य है। इस भर्ती अंतर्गत आवेदन करने वाले 114 अयोग्य अभ्यर्थियों की सूची आयोग द्वारा जारी की गई है। इस परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी 2026 को किया जाना प्रस्तावित है।
RPSC ने निकाली थी वैकेंसी
बता दें कि सहायक विद्युत निरीक्षक के 9 व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में कनिष्ठ रसायनज्ञ के 13 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। सहायक विद्युत निरीक्षक के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल से 14 मई 2025 , जबकि कनिष्ठ रसायनज्ञ के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 अप्रेल से 8 मई तक मांगे गए थे।
