Admit cards for the Assistant Professor exam will be uploaded tomorrow, with papers starting on the 7th; over 92,000 candidates are eligible, with 574 vacancies. | असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम के कल अपलोड होंगे एडमिट कार्ड: 7 से शुरू होंगे पेपर; 92 हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स, 574 पदों पर वैकेंसी – Ajmer News

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 7 से 20 दिसम्बर तक आयोजित की जाने वाली सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 के एडमिट कार्ड कल अपलोड किए जाएंगे। परीक्षा के लिए आवंटित जिले की जानकारी पहले ही अपलोड कर दी गई है। परीक्षा के लिए कुल 92600 अभ्यर्

.

इस भर्ती के सभी वैकल्पिक विषयों के पेपर केवल जयपुर में कराए जाएंगे, जबकि सामान्य ज्ञान का पेपर 7 संभाग मुख्यालय पर लिया जाएगा। आयोग द्वारा अब तक विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के वैकल्पिक विषयों की परीक्षाएं अजमेर व जयपुर में कराई जाती रही हैं।

अजमेर के अलावा भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर में लिया जाएगा। इसके लिए कुल 298 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 203 केंद्र सरकारी शिक्षण संस्थाओं, जबकि 95 केंद्र प्राइवेट शिक्षण संस्थाओं में बनाए गए हैं।

सामान्य ज्ञान के पेपर में सबसे ज्यादा 42348 अभ्यर्थी जयपुर के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। अजमेर में 8555 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। भरतपुर में 5696, बीकानेर में 9906, जोधपुर में 9395, कोटा में 3260 और उदयपुर में 13440 अभ्यर्थी परीक्षा पहुंचेंगे।

इन 574 पदों पर भर्ती के लिए होगा एग्जाम।

इन 574 पदों पर भर्ती के लिए होगा एग्जाम।

पहला पेपर जीके का होगा

परीक्षा के तहत राजस्थान का सामान्य ज्ञान (प्रश्न-पत्र III) की परीक्षा का आयोजन 7 दिसंबर 2025 को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक किया जाएगा। इसके बाद, विभिन्न ऐच्छिक विषयों के प्रश्न-पत्रों की परीक्षा का आयोजन 8 से 20 दिसंबर 2025 तक प्रतिदिन दो पारियों में किया जाएगा। प्रथम पारी (प्रश्न-पत्र I) का समय सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक और द्वितीय पारी (प्रश्न-पत्र II) का समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगा। परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न पत्र हेतु ओएमआर उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।

वेबसाइट से करें डाउनलोड

प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक प्रविष्ट कर डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है।

एक घंटे पहले मिलेगी एन्ट्री

परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके पश्चात् किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

फोटो युक्त पहचान जरूरी

अभ्यर्थियों को पहचान के लिए परीक्षा केंद्र पर मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लेकर उपस्थित होना होगा। यदि मूल आधार कार्ड पर फोटो पुरानी अथवा अस्पष्ट है तो अन्य मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र यथा मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस जिसमें रंगीन एवं नवीनतम स्पष्ट फोटो लेकर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। इसके साथ ही अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र पर भी नवीनतम रंगीन फोटो ही चस्पा करनी होगी।

बहकावे में नहीं आए

आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य कोई प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी एवं आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें। परीक्षा में अनुचित साधन अपनाये जाने एवं अनुचित कृत्यों में संलिप्त होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने से दण्डित एवं चल अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है।

आरपीएससी - पहला पेपर 7 सम्भाग मुख्यालय पर होगा। जबकि अन्य सभी पेपर जयपुर में होंगे।

आरपीएससी – पहला पेपर 7 सम्भाग मुख्यालय पर होगा। जबकि अन्य सभी पेपर जयपुर में होंगे।

Source link

Leave a Comment