Newsleak

Abhishek Sharma T20 Ranchi | Rohit Sharma Timing & MS Dhoni Finishing

रांची3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा अपने सीनियर विराट कोहली से उनका सबकुछ चुराना चाहते हैं। इतना ही नहीं, वे रोहित शर्मा से टाइमिंग और पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी से फिनिशिंग की स्किल लेना चाहते हैं।

दरअसल, अभिषेक से दूसरे टी-20 से पहले भारत और वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ियों की स्किल चुराने पर सवाल पूछा गया। उनसे पूछा गया कि वे किस खिलाड़ी की कौन सी स्किल लेना चाहेंगे।

विराट कोहली का नाम आने पर अभिषेक ने हंसते हुए कहा, ‘सबकुछ’। उन्होंने युवराज सिंह की मैच जिताने की क्षमता, MS धोनी की मैच फिनिशिंग और रोहित शर्मा की टाइमिंग लेने की इच्छा जताई।

दूसरा टी-20 मैच जीतने के बाद अभिषेक शर्मा टीम के साथ रांची पहुंचे।

विराट कोहली पर क्या बोले अभिषेक

विराट कोहली तीनों फॉर्मेट के बेहतरीन बल्लेबाज हैं। वे किसी भी परिस्थिति में ढलकर मैच का रुख बदल सकते हैं। उनके पास टाइमिंग, एक्यूरेसी, धैर्य और आक्रामकता जैसी कई खूबियां हैं। इन्हीं के दम पर उन्होंने 28 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं।

वहीं, अभिषेक के मेंटर युवराज सिंह रहे हैं। उन्होंने भारत को कई मैच जिताए हैं। 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में धोनी ने 91 रन की पारी खेली थी।

युवराज सिंह उस वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। अभिषेक ने रोहित शर्मा की गेंद को टाइम करने की स्किल लेने की इच्छा भी जताई।

अभिषेक शर्मा ने पहले टी-20 मैच में 21 रन बनाए।

क्रिस गेल, पोलार्ड और ब्रावो का भी जिक्र किया

अभिषेक ने कहा कि वे क्रिस गेल की तीनों फॉर्मेट में खेलने की मानसिकता अपनाना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि वे ड्वेन ब्रावो के सेलिब्रेशन से काफी प्रभावित होते हैं।

कीरोन पोलार्ड का नाम आते ही अभिषेक ने ‘पावर’ कहा। T20 क्रिकेट में पोलार्ड के नाम 1 हजार से ज्यादा छक्के हैं।अभिषेक ने सुनील नरेन की शानदार इकोनॉमी रेट के साथ गेंदबाजी करने की स्किल लेने की बात कही।

उन्होंने आंद्रे रसेल को कम्पलीट ऑलराउंडर बताया। अभिषेक ने रसेल की इसी स्किल को अपनाने की इच्छा जताई। वैभव सूर्यवंशी के ‘सुपरस्टार’ बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना

——————————————————

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

दूसरा मैच आज; ईशान इस साल छक्कों की फिफ्टी से 1 सिक्स दूर, मयंक की जगह प्रिंस खेल सकते हैं

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। मैच रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरु होगा। टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version