Newsleak

Abhishek Sharma; PBKS Vs SRH LIVE Score Update: Shreyas Iyer Heinrich Klaasen

स्पोर्ट्स डेस्क21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

IPL में आज दो मैच खेले जाएंगे। दिन का पहला मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। मुकाबला PBKS के घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम 3:30 बजे से खेला जाएगा। जबकि टॉस शाम 3:00 बजे होगा।

दोनों टीमों का यह सीजन का चौथा मैच है। पंजाब ने 3 में से 2 मैच जीते हैं, जबकि उनका पिछला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया था। वहीं हैदराबाद को 3 में से 2 मैचों में हार मिली है और एक में जीत हासिल हुई है।

दिन का दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शाम 7:30 बजे से चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

पंजाब के खिलाफ हैदराबाद आगे

IPL में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच अब तक कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें SRH ने 17 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि PBKS ने केवल 7 मैच जीते हैं। पिछले 4 मुकाबलों में हैदराबाद ने जीत दर्ज की है। पंजाब ने हैदराबाद को आखिरी बार 2023 सीजन में हराया था। IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच 1 मैच हुआ था, जिसे SRH ने 8 विकेट से अपने नाम किया था।

कोनोली ने पंजाब के लिए सबेस ज्यादा रन बनाए

कूपर कोनोली ने पंजाब के लिए दोनों मैचों में अच्छी बल्लेबाजी की है। पिछले मैच में बारिश के कारण बैटिंग नहीं आई थी। उन्होंने अब तक 108 रन बनाए हैं। विजयकुमार वैशाख टीम के टॉप विकेट टेकर हैं।

क्लासन ने पिछले दोनों मैचों में अर्धशतक लगाए

हेनरिक क्लासन सनराइजर्स के तरफ से अच्छी फार्म में है। पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 41 गेंदों में 62 रन बनाए। इससे पहले उन्होंने कोलकाता के खिलाफ 52 रन की पारी खेली थी। उन्होंने अभी तक 145 रन बनाए हैं। इस मैच में भी मिडिल ऑर्डर में पारी संभाल सकते हैं। बॉलिंग हर्ष दुबे टॉप पर हैं। उन्होंने 3 मैचों में 4 विकेट लिए हैं।

यहां दूसरी बार होगा सामना

महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान पर अभी तक 12 IPL मैच खेले गए हैं। पहले इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम ने 6 और चेज करने वाली टीम ने भी 6 मैच जीते हैं। यहां हाइएस्ट टीम स्कोर 228/5 है, जो पिछले साल मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ बनाया था।

पंजाब और हैदराबाद के बीच न्यू चंडीगढ़ में एक मैच खेला गया है। 2024 में खेले गए इस मैच में हैदराबाद को 2 रन से जीत मिली थी।

बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं

न्यू चंडीगढ़ में 11 अप्रैल को मौसम गर्म रहने की संभावना है। तापमान 17 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है, हालांकि बारिश की संभावना काफी कम है।

दोनों टीमों की पॉसिबल-XII

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, प्रियांश आर्य।

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, लियाम लिविंगस्टन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version