Mumbai Indians Captaincy News | Rohit Sharma Return IPL 2027 Update

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर यह फोटो पोस्ट की है।  - Dainik Bhaskar

मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर यह फोटो पोस्ट की है।

मुंबई इंडियंस (MI) ने बुधवार शाम सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें एक एनिमेटेड हाथ टीम की कैप पकड़े नजर आ रहा है। IPL 2027 के लिए टीम के नए कप्तान के ऐलान की चर्चा के बीच फैंस इस पोस्ट को रोहित शर्मा से जोड़ रहे हैं।

रोहित की कप्तानी में मुंबई ने 5 IPL खिताब जीते हैं। हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में ट्रेड होने के बाद टीम में कप्तानी का पद खाली है। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि फ्रेंचाइजी एक बार फिर रोहित को कप्तानी सौंप सकती है। हालांकि, टीम ने पोस्ट में कप्तान के नाम को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

फैंस रोहित के कप्तान बनने कई उम्मीद जता रहे हैं।

फैंस रोहित के कप्तान बनने कई उम्मीद जता रहे हैं।

रोहित की कप्तानी में मुंबई ने जीते 5 खिताब

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में IPL ट्रॉफी जीती थी। IPL 2024 से पहले फ्रेंचाइजी ने रोहित की जगह हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया था। हार्दिक गुजरात टाइटंस से मुंबई में लौटे थे।

अब हार्दिक के पंजाब किंग्स में जाने के बाद कप्तानी का पद फिर खाली हो गया है। बुधवार की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस रोहित की वापसी की अटकलें लगा रहे हैं।

हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया, लेकिन प्रदर्शन नहीं सुधरा

फ्रेंचाइजी ने 27 नवंबर 2023 को हार्दिक पंड्या को ट्रेड करके अपने साथ जोड़ा और फिर कप्तान बनाया था। लेकिन पंड्या की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन नहीं सुधरा। ड्रेसिंग रूम में अनबन की स्थिति बनी और कुछ रिपोर्ट्स में गुटबाजी की बातें भी सामने आईं। हालांकि, इस पर टीम या मैनेजमेंट ने कुछ नहीं कहा।

ड्रेसिंग रूम में अनबन और लगातार बदलती रणनीतियों का असर टीम के प्रदर्शन पर पड़ा। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई ने 39 मैच खेले हैं, लेकिन 15 में ही जीत हासिल की है।

अर्शदीप सिंह भी मुंबई की टीम में शामिल

मुंबई ने पंजाब किंग्स के साथ ट्रेड के जरिए भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल किया है। वे 18 करोड़ रुपए की फीस पर मुंबई से जुड़ेंगे। दूसरी ओर, हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स में गए हैं। उनकी नई फीस 18 करोड़ रुपए तय की गई है, जो पहले 16.35 करोड़ रुपए थी।

मुंबई ने IPL 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले 16 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और मिचेल सैंटनर जैसे प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं।

मुंबई के पास 9 स्लॉट और 32.60 करोड़ रुपए

मुंबई की रिटेन की गई टीम में विदेशी खिलाड़ियों के तौर पर क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेल्टन, विल जैक्स, शेरफेन रदरफोर्ड और कॉर्बिन बॉश शामिल हैं। भारतीय खिलाड़ियों में नमन धीर, अश्वनी कुमार, राज अंगद बावा, रघु शर्मा और शार्दूल ठाकुर को भी टीम में रखा गया है।

मुंबई इंडियंस के पास ऑक्शन में भरने के लिए 9 स्लॉट बाकी हैं। इनमें विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट भी शामिल हैं। टीम के पर्स में 32.60 करोड़ रुपए बचे हैं।

IPL 2027 ऑक्शन से पहले मुंबई की रिटेंशन लिस्ट

अर्शदीप सिंह, अश्वनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, जसप्रीत बुमराह, मिचेल सैंटनर, नमन धीर, क्विंटन डी कॉक, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, शार्दूल ठाकुर, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और विल जैक्स।

Source link

Leave a Comment