Sonipat Youth Murder Case | Stabbing Incident In Haryana

दिल्ली एयरपोर्ट पर चेकिंग स्टाफ को चकमा देकर अंदर घुसता हरियाणवी एथलीट। CISF जवानों ने उसे घेरकर पकड़ लिया।

हरियाणा के एक एथलीट को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर पकड़ा गया है। वह बिना वीजा और वैध यात्रा दस्तावेजों के टर्मिनल-3 में जबरन घुसने की कोशिश कर रहा था।

.

पहले वह एंट्री गेट पर चेकिंग स्टाफ को चकमा देकर अंदर घुस गया और फिर एयरपोर्ट के अंदर की तरफ दौड़ लगा दी। उसकी इस हरकत को देखकर क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) अलर्ट हो गई। इसके बाद सुरक्षा में तैनात CISF जवानों ने उसे घेरकर पकड़ लिया।

शुरुआती जांच में सामने आया कि एथलीट किसी भी कीमत पर विदेश जाना चाहता था। फिलहाल, CISF की शिकायत पर उसके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। सुरक्षा टीमें उससे पूछताछ कर रही हैं।

एथलीट के एयरपोर्ट में घुसने की कुछ तस्वीरें…

दिल्ली एयरपोर्ट के एंट्री गेट से जबरन घुसने की काेशिश करता एथलीट।

दिल्ली एयरपोर्ट के एंट्री गेट से जबरन घुसने की काेशिश करता एथलीट।

सीआईएसएफ जवानों ने उसे किसी तरह घेरकर पकड़ लिया।

सीआईएसएफ जवानों ने उसे किसी तरह घेरकर पकड़ लिया।

आरोपी कुनाल एक एथलीट है और वर्तमान में पश्चिम बंगाल में रहकर ट्रेनिंग कर रहा है।

आरोपी कुनाल एक एथलीट है और वर्तमान में पश्चिम बंगाल में रहकर ट्रेनिंग कर रहा है।

यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…

  • हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला : पकड़े गए युवक की पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले कुनाल के रूप में हुई है। कुनाल एक एथलीट है और फिलहाल पश्चिम बंगाल में रहकर ट्रेनिंग कर रहा है। वह दिल्ली के IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 स्थित डिपार्चर गेट से बिना किसी अनुमति के अंदर घुसने की फिराक में था।
  • एयरपोर्ट में जबरन घुसने की कोशिश: दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि कुनाल किसी भी कीमत पर विदेश जाना चाहता था। चूंकि उसके पास विदेश यात्रा के लिए जरूरी वीजा और अन्य वैध दस्तावेज नहीं थे, इसलिए उसने नियमों को ताक पर रखकर सीधे एयरपोर्ट के भीतर घुसने का रास्ता चुना।
  • जवानों को चकमा देने की कोशिश नाकाम: इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुनाल डिपार्चर गेट पर तैनात CISF जवानों को चकमा देकर तेजी से टर्मिनल के अंदर भागता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि, गेट पर मुस्तैद सुरक्षाकर्मियों की नजर तुरंत उस पर पड़ गई और उन्होंने अलर्ट जारी कर दिया।
  • QRT ने कुछ ही सेकंड में दबोचा : डिपार्चर गेट पर तैनात जवानों और ‘क्विक रिस्पॉन्स टीम’ (QRT) ने आपसी तालमेल दिखाते हुए घुसपैठ की कोशिश के महज कुछ ही सेकंड के भीतर कुनाल को घेरकर काबू कर लिया। CISF ने बयान जारी कर कहा कि समय रहते हुई इस कार्रवाई से एयरपोर्ट के प्रतिबंधित क्षेत्र में एक बड़ी सुरक्षा चूक होने से बच गई।
CISF की आधिकारिक शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है

CISF की आधिकारिक शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है

दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

CISF जवानों ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। CISF की आधिकारिक शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

———————

ये खबर भी पढ़ें…

रोहतक- पहलवान ने पत्नी की रॉड से पीट-पीटकर हत्या की:सिर-छाती पर वार किए, खून से लथपथ छोड़कर भागा; भाई गांव का सरपंच

रोहतक में एक पहलवान ने अपनी पत्नी की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी ने सिर और छाती पर कई वार किए। बुधवार देर रात करीब 12 बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। (पूरी खबर पढ़ें)

Source link

Leave a Comment