Australia T20 Squad Announced | Melbourne Series vs England Update

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
 29 साल के अनकैप्ड पेसर हेनरी थॉर्नटन का इंटरनेशनल डेब्यू हो सकता है। - Dainik Bhaskar

29 साल के अनकैप्ड पेसर हेनरी थॉर्नटन का इंटरनेशनल डेब्यू हो सकता है।

इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार से मेलबर्न में शुरू हो रही 5 मैचों की T20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने टीम में 2 और तेज गेंदबाजों को शामिल किया है। 29 साल के अनकैप्ड पेसर हेनरी थॉर्नटन का इंटरनेशनल डेब्यू हो सकता है, जबकि राइली मेरेडिथ की करीब 2 साल बाद T20 टीम में वापसी हुई है। दोनों को अतिरिक्त तेज गेंदबाजी विकल्प के तौर पर टीम में जगह दी गई है।

इससे पहले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बेन ड्वार्शुइस को नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में बुलाया गया था। एलिस साउथ अफ्रीका दौरे पर लगी साइड स्ट्रेन की चोट से अभी तक नहीं उबर पाए हैं। वहीं, एडम जम्पा भी टीम में हैं। वे पीठ में ऐंठन के कारण होबार्ट में निर्णायक वनडे नहीं खेल सके थे।

T20 और ऑस्ट्रेलिया-A में दमदार रिकॉर्ड

थॉर्नटन ने T20 क्रिकेट में 51 विकेट लिए हैं। उनका विकेट लेने का औसत 20.66 और इकॉनमी रेट 8.72 है। उन्होंने 2023 से 2025 के बीच ऑस्ट्रेलिया-A के लिए लिस्ट-A और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 7 मैच खेले। न्यूजीलैंड-A के खिलाफ ब्रिस्बेन में अपने डेब्यू लिस्ट-A मैच में उन्होंने 39 रन देकर 7 विकेट लिए। BBL में वे एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेलते हैं। पिछले सीजन उन्होंने 3 मैच खेले, जबकि उससे पहले के सीजन में 8 मैचों में 12 विकेट लिए थे।

मेरेडिथ की 2 साल बाद T20 टीम में वापसी, हार्पर का डेब्यू संभव

राइली मेरेडिथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक 6 T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने आखिरी T20I 2024 में स्कॉटलैंड के खिलाफ खेला था। इससे पहले उनके 5 मैच 2021 में हुए थे। इसी हफ्ते की शुरुआत में उन्हें वनडे टीम में भी शामिल किया गया था।

ऑस्ट्रेलिया के अगले बड़े टूर्नामेंट ओलिंपिक और 2028 T20 वर्ल्ड कप करीब दो साल दूर हैं। ऐसे में टीम इस सीरीज में नए खिलाड़ियों को मौका दे रही है। मिचेल मार्श की कप्तानी वाली टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज सैम हार्पर MCG पर इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं। उनके अलावा अनकैप्ड विकेटकीपर लैचलन शॉ भी टीम में हैं, जबकि जेक फ्रेजर-मैकगर्क की वापसी हुई है।

राइली मेरेडिथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी T20I 2024 में स्कॉटलैंड के खिलाफ खेला था।

राइली मेरेडिथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी T20I 2024 में स्कॉटलैंड के खिलाफ खेला था।

ऑस्ट्रेलिया के स्पिन अटैक में 2 नए चेहरे, इंग्लैंड के 3 पेसर बाहर

स्पिन विभाग में एडम जम्पा के साथ जोएल डेविस और निखिल चौधरी होंगे। दोनों ने इस साल बांग्लादेश दौरे पर डेब्यू करते हुए प्रभावित किया था। तेज गेंदबाजी में हेनरी थॉर्नटन, राइली मेरेडिथ, जेवियर बार्टलेट, स्पेंसर जॉनसन और माहली बेयर्डमैन शामिल हैं। ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स और मिच ओवेन भी टीम का हिस्सा हैं।

वहीं, होबार्ट में 97 रन से जीत के साथ वनडे सीरीज अपने नाम करने वाली इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज की तैयारी को प्राथमिकता दी है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के चलते जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन और सॉनी बेकर T20 सीरीज से बाहर हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का अपडेटेड T20 स्क्वाड: मिचेल मार्श (कप्तान), सैम हार्पर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, लैचलन शॉ, टिम डेविड, मिच ओवेन, जैक एडवर्ड्स, निखिल चौधरी, जोएल डेविस, जेवियर बार्टलेट, बेन ड्वार्शुइस, स्पेंसर जॉनसन, हेनरी थॉर्नटन, राइली मेरेडिथ, माहली बेयर्डमैन और एडम जम्पा।

————————————

बैनक्रॉफ्ट के खुलासे के बाद भी कमिंस बयान पर कायम:बोले- मुझे कुछ नहीं पता था: एजेंट ने कहा- 8 साल से बयान एक जैसा

कैमरन बैनक्रॉफ्ट के एक दिन पहले किए गए खुलासे के बावजूद टेस्ट कप्तान पैट कमिंस अपने पुराने बयान पर कायम हैं। बैनक्रॉफ्ट ने दावा किया था कि 2018 के सैंडपेपर विवाद में बॉल टैम्परिंग की जानकारी पूरी टीम को थी। कमिंस के एजेंट नील मैक्सवेल ने गुरुवार को कहा कि उनका रुख पिछले 8 साल से नहीं बदला है। कमिंस का कहना है कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी। पूरी खबर

Source link

Leave a Comment