Mustafizur Rahman IPL 2027 Auction Registration

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
यह तस्वीर 2024 की है। उस सीजन मुस्तफिजुर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे।  - Dainik Bhaskar

यह तस्वीर 2024 की है। उस सीजन मुस्तफिजुर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे।

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने IPL-2027 के मिनी ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट ऑपरेशंस चेयरमैन शहरयार नफीस ने इसकी पुष्टि की है।

मुस्तफिजुर को पिछले सीजन शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा था। वे IPL इतिहास के सबसे महंगे बांग्लादेशी खिलाड़ी बने थे। हालांकि, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के बीच उनके IPL में खेलने को लेकर विरोध शुरू हो गया था।

इसके बाद BCCI के निर्देश पर KKR ने उन्हें टीम से रिलीज किया। विवाद तब और बढ़ा जब बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने से इनकार कर दिया था।

मुस्तफिजुर को IPL 2026 ऑक्शन में KKR ने 9.20 करोड़ में खरीदा था।

मुस्तफिजुर को IPL 2026 ऑक्शन में KKR ने 9.20 करोड़ में खरीदा था।

मुस्तफिजुर के विवाद के बाद बढ़ा था विवाद

  • मुस्तफिजुर को IPL 2026 के ऑक्शन में KKR ने 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा था।
  • BCCI के निर्देश के बाद जनवरी 2026 में फ्रेंचाइजी ने मुस्तफिजुर को रिलीज किया। उनकी जगह जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी को रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया।
  • इसके बाद बांग्लादेश ने भारत और श्रीलंका में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट भारत में खेलने से इंकार कर दिया। बोर्ड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उसके सभी मैच श्रीलंका में कराने की मांग की।
  • ICC ने सुरक्षा खतरे की पुष्टि नहीं की और बांग्लादेश के अपील को रिजेक्ट कर दिया। उसकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया गया।

बांग्लादेश के 6 और खिलाड़ी ऑक्शन में उतरेंगे

शहरयार नफीस ने बताया कि मुस्तफिजुर के अलावा नाहिद राणा, रिशाद हुसैन, हसन महमूद, तौहीद हृदोय, तस्कीन अहमद और शोरिफुल इस्लाम ने भी ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

नफीस ने कहा कि यह मिनी ऑक्शन की सामान्य प्रक्रिया है। BCCI ने सभी क्रिकेट बोर्ड से उन खिलाड़ियों के नाम मांगे हैं, जो नीलामी में हिस्सा लेना चाहते हैं।

जनवरी 2027 में भारत के बांग्लादेश दौरे की उम्मीद

  • BCB को उम्मीद है कि भारत का प्रस्तावित बांग्लादेश दौरा जनवरी 2027 में हो सकता है। यह दौरा पहले अगस्त 2025 में होना था, लेकिन इसे टाल दिया गया था।
  • प्रस्तावित दौरे में 3 वनडे और 3 टी-20 मैच खेले जाने हैं। हालांकि, इसका नया शेड्यूल अभी आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं हुआ है। BCB के मुताबिक, दौरा दोनों बोर्ड की सहमति से री-शेड्यूल किया गया है।
  • भारत ने आखिरी बार दिसंबर 2022 में बांग्लादेश का दौरा किया था। तब बांग्लादेश ने वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी, जबकि भारत ने टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम की थी।

———————–

यह खबर भी पढ़ें…

टी-20 वर्ल्ड कप शेड्यूल विवाद में BCB से मिलेगा ICC: मुस्तफिजुर को IPL से हटाने के बाद भारत में नहीं खेलना चाहता बांग्लादेश

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) टी-20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल विवाद में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) से मिलने वाला है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को बिकने के बावजूद IPL खेलने की परमिशन नहीं दी। इस कारण बांग्लादेश ने भारत में वर्ल्ड कप मैच खेलने से मना कर दिया था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment