M John Harrison Wins Booker Prize 2026

  • Hindi News
  • Career
  • M John Harrison Wins Booker Prize 2026 | London The End Of Everything

49 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एम जॉन हैरिसन को ‘द एंड ऑफ एवरीथिंग’ के लिए बुकर पुरस्कार 2026 सम्मान मिला। यह नॉवेल मात्र 198 पेज का है जो इस साल की शॉर्टलिस्ट में शामिल सबसे छोटी किताब हे। हैरिसन का बुकर पुरस्कार के लिए यह पहला नॉमिनेशन था। साथ ही साइंस फिक्शन के क्षेत्र में मिलने वाला पहला बुकर सम्मान भी है। उन्हें पुरस्कार राशि के तौर पर लगभग 67,000 अमेरिकी डॉलर दिए जाएंगे।

नॉवेल के प्रकाशक सरपेंट्स टेल

उन्हें बुकर अवार्ड 9 नवंबर 2026 को लंदन के Old Billingsgate में दिया गया। इस नॉवेल के प्रकाशक सरपेंट्स टेल हैं।

यह उनका 13वां नॉवेल है, जो तबाही के बाद के ब्रिटेन और मानवीय समझ की सीमाओं पर आधारित एक व्यंग्यात्मक व डायस्टोपियन रचना है।

बचपन से कहानियों के शौकीन थे जॉन

जॉन जब छोटे थे तो स्कूल बंक कर पास की लाइब्रेरी में छिपकर नॉवेल पढ़ा करते थे। उन्हें कहानियों के अलावा माउंटेन क्लाइम्बिंग का भी शौक है। एक बार सोलो माउंटेन क्लाइम्बिंग के दौरान वो बिना रस्सी के पहाड़ से फिसले और चट्टानों पर गिरे। हालांकि, उनकी जान बच गई।

70 साल की उम्र में एक बार जॉन को सीने में तेज दर्द शुरू हुआ। उन्होंने इसे एसिडिटी समझा और घर से निकलकर सड़क पर टहलने लगे। जब हालत बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पता चला की उन्हें दिल का दौरा आया था जिसके तुरंत बाद उन्हें 6 स्टंट डाले गए।

जूरी के अन्य सदस्यों में शामिल ये नाम

मैरी बियर्ड के अलावा जूरी के अन्य सदस्यों में रेमंड एंट्रोबस, जार्विस कॉकर, रेबेका लियू और पेट्रीसिया लॉकवुड शामिल थे। जूरी के अनुसार, यह उपन्‍यास पाठकों के मन में दुनिया के लिए आशावाद की झलक छोड़ता है।

—————————————————————————– ये खबर भी पढ़ें

करेंट अफेयर्स 9 नवंबर:नोएल टाटा वोल्टास के चेयरमैन पद से रिटायर, अश्विनी वैष्णव ने सेमीकॉन इंडिया 2.0 का शुभारंभ किया

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment