- Hindi News
- Career
- S Jaishankar Azerbaijan Visit | Air India Nagshastra 2 Current Affairs
39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
1. विदेश मंत्री एस जयशंकर अजरबैजान की यात्रा पर पहुंचे
- 23 अक्टूबर को विदेश मंत्री एस जयशंकर पूर्वी यूरोप में बसे अजरबैजान की राजधानी बाकू की यात्रा पर पहुंचे।
- ये आठ सालों बाद किसी भारतीय विदेश मंत्री की अजरबैजान यात्रा है।
- जयशंकर इस यात्रा के दौरान अपने समकक्ष जेहुन बायरामोव से मुलाकात की और आपसी संबंधों पर चर्चा करेंगे।
- इसके साथ ही विदेश मंत्री ने बाकू इंटरनेशनल बुक फेयर का भी दौरा किया।
- दोनों देशों ने व्यापार, ऊर्जा, कनेक्टिविटी और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने पर चर्चा की।
- इस यात्रा का उद्देश्य मध्य एशिया और काकेशस क्षेत्र में भारत की कूटनीतिक उपस्थिति को मजबूत करना है।
- भारतीय कंपनी ONGC अजरबैजान के अजेरी-चिराग-गुनाशली तेल-गैस क्षेत्र और बाकू-तिबिलिसी-जेहान पाइपलाइन में निवेश किया है।
- 2025 में भारत और अजरबैजान का द्विपक्षीय व्यापार लगभग 40 करोड़ डालर के आसपास रहा, जिसमें कच्चे तेल का आयात प्रमुख था।
- बाकू कैस्पियन सागर के तट पर स्थित एक प्रमुख शहर है।

एस जयशंकर (बाएं) ने अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव (दाएं) से भी मुलाकात की।
नेशनल (NATIONAL)
2. इंडियन आर्मी को ‘नागशास्त्र-2’ लोइटर म्यूनिशन मिले
- 23 अक्टूबर को भारतीय सेना को स्वदेशी ‘नागशास्त्र-2’ (Nagastra-2) एंटी-टैंक लोइटर म्यूनिशन (Loiter Munitions) की पहली खेप सौंपी गई।
- लोइटरिंग म्यूनिशन एक ऐसा हथियार है, जो टारगेट वाले क्षेत्र के ऊपर कुछ समय तक उड़ान भर सकता है और टारगेट को पहचान या सिलेक्ट करके हमला कर सकता है।
- लोइटरिंग म्यूनिशन को अक्सर कामिकाजे ड्रोन भी कहा जाता है। ये एक स्वदेशी एंटी टैंक है, जिसे भारतीय रक्षा कंपनी सोलर इंडस्ट्रीज ने बनाया है।
- नागशास्त्र-2 एक उन्नत लोइटरिंग ड्रोन है जो दुश्मन के टैंकों और बख्तरबंद वाहनों पर सटीक हमला करने में सक्षम है।
- ये सिस्टम ‘आत्मघाती ड्रोन’ की तरह काम करता है और लक्ष्य को पहचानकर खुद टकराकर उसे नष्ट कर सकता है।
- ये बहुत ज्यादा ऊंचाई वाले बॉर्डर एरिया जैसे LAC और LOC में भी आसानी से काम कर सकता है।
- इसका उपयोग दुश्मन के रडार, तोपों और सैन्य बंकरों को नष्ट करने के लिए भी किया जा सकता है।
- नागास्त्र-2 को टैंकों और अन्य बख्तरबंद वाहनों को निशाना बनाने के लिए विकसित किया गया है।
- नागास्त्र-2 की उड़ान लिमत लगभग 90 मिनट है और इसका कुल पैकेज वजन 25 किलोग्राम से कम है।

इसमें दिन और रात दोनों समय काम करने वाले हाई क्लास ऑप्टिकल और इंफ्रारेड सेंसर लगे हुए हैं।
अपॉइटमेंट (APPOINTMENT)
3. सुनील कुमार ONGC के अगले चेयरमैन बने
- 23 अक्टूबर को केंद्र सरकार ने सुनील कुमार को ONGC यानी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन का अगला चेयरमैन अपॉइंट किया।
- सुनील 7 दिसंबर को पद संभालेंगे और वे अरुण सिंह की जगह लेंगे। वे 3 साल तक इस पद पर रहेंगे।
- सुनील ONGC के इतिहास में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर से सीधे चेयरमैन बनने वाले पहले ऑफिसर होंगे।
- 1991 में ONGC असम के शिवसागर-नजीरा क्षेत्र में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (प्रोडक्शन) के तौर पर अपॉइंट हुए।
- सुनील ने इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स, धनबाद से पेट्रोलियम इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और मैनेजमेंट की स्नातकोत्तर योग्यता भी प्राप्त की है।
- ONGC एक महारत्न कंपनी है और ये पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत आता है। इसका हेडक्वाटर्र नई दिल्ली में है।
- इसका पूरा नाम ऑइल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन है।

2025 में ONGC के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ED) और एसेट मैनेजर के तौर पर मेहसाणा एसेट, गुजरात की जिम्मेदारी संभाली।
स्पोर्ट्स (SPORTS)
4. पंकज आडवाणी ने 29वां विश्व बिलियर्ड्स खिताब
- 23 अक्टूबर को भारतीय प्लेयर पंकज आडवाणी ने 29वां वर्ल्ड बिलियर्ड्स खिताब जीता।
- फाइनल मुकाबले में पंकज ने इंग्लैंड के रॉबर्ट हॉल को हराकर ये जीत दर्ज की।
- पंकज आडवाणी दुनिया के इकलौते प्लेयर हैं, जिन्होंने स्नूकर और बिलियर्ड्स दोनों फॉर्मेट में ग्लोबल खिताब जीते हैं।
- 2014 के बाद पंकज का ये पहला वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियनशिप खिताब है। इस प्रतियोगिता में यह उनका 21वां वर्ल्ड बिलियर्ड्स खिताब है।
- पंकज को 2004 में अर्जुन पुरस्कार, 2006 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और 2009 में 2018 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
- ये प्रतियोगिता इंटरनेशनल बिलियर्ड्स एंड स्नूकर फेडरेशन (IBSF) करवाता है और ये प्रतियोगिता बर्मिंघम स्नूकर क्लब में आयोजित की गई थी।

मिसलिनीयस
5. UN से ‘लॉस एंड डेमेज फंड’ पाने वाला नेपाल पहला देश
- 22 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र (UN) ने नेपाल को लॉस एंड डेमेज फंड अलॉट किया।
- नेपाल UN के लॉस एंड डेमेज फंड से सहायता पाने दुनिया का पहला देश बन गया है।
- नेपाल को इस कोष से कुल $21.6 मिलियन (लगभग ₹200 करोड़) का फंड दिया गया है।
- इसमें से $20 मिलियन सीधे आपदा राहत और पुनर्निर्माण के लिए दिया गया है और $1.6 मिलियन एडमिनिस्ट्रेशन के खर्चों के लिए दिया गया है।
- ये फंड नेपाल के भोटे कोशी और लंगतांग में अचानक आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन से हुई भारी तबाही के नुकसान से निपटने के लिए दिया गया है।
- COP27 (2022) के अनुसार इस कोष का मुख्य उद्देश्य क्लाइमेट चेंज की वजह से होने वाले नुकसान में मदद करने के लिए विकासशील देश देते हैं।
- यह पूरी वित्तीय सहायता किसी ऋण या कर्ज के रूप में नहीं, बल्कि एक गैर-वापसी योग्य अनुदान (Grant) के रूप में दी जा रही है।
6. तमिलनाडु राज्य ने वर्षा जल संचयन (RWH) अनिवार्य किया
- 22 अक्टूबर को तमिलनाडु राज्य ने सरकारी और निजी भवनों में जल संचयन यानी रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य कर दिया है।
- यह योजना नगर प्रशासन एंव जल आपूर्ती विभाग की तरफ से जारी की गई है, जिसमें स्थानीय निकाय ने सभी मकानों के निरीक्षण का आदेश भी दिया है।
- उत्तर-पूर्वी मानसून से पहले भूजल के स्तर को सुधारने और तटीय क्षेत्रों के भूजल में आने वाले खारे पानी को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है।
- तमिलनाडु रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के अंतर्गत इस योजना को चलाया जाएगा।
- राज्य में जल सुरक्षा तय करना और वर्षा जल की हर बूंद का सही इस्तेमाल करना इस नीति का उद्देश्य है।
- इन नियमों का उल्लंघन करने वाले मकान मालिकों के खिलाफ सख्त कारवाई भी की जाएगी। और सीवरेज कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
- भारत में 2003 में पहली बार चेन्नई शहर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम शुरू किया गया था।
आज का इतिहास
- 1577 में सिख गुरु श्री गुरु रामदास ने अमृतसर की स्थापना की।
- 1605 में मुगल शासक जहांगीर ने आगरा में गद्दी संभाली थी।
- 1946 में रॉकेट के माध्यम से पहली बार अंतरिक्ष से पृथ्वी की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर ली गई।
————————————-
ये खबर भी पढ़ें.…
करेंट अफेयर्स 23 अक्टूबर:केंद्रीय मंत्री गोयल ने जर्मनी ट्रेड समिट को लीड किया,SBI के पूर्व चेयरमैन पिरामल फाइनेंस लि. के डायरेक्टर बने

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..
