न्यूजीलैंड A के खिलाफ भारत A की खराब शुरुआत:राहुल-साई सुदर्शन शून्य पर आउट, लंच तक स्कोर 55/4


न्यूजीलैंड A के खिलाफ लिंकन में खेले जा रहे पहले अनऑफिशियल टेस्ट के पहले दिन भारत A की शुरुआत खराब रही। शनिवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने लंच तक 28 ओवर में 4 विकेट पर 55 रन बनाए। भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान केएल राहुल और साई सुदर्शन खाता नहीं खोल सके। कप्तान ध्रुव जुरेल ने 1 रन बनाया, जबकि यशस्वी जायसवाल 17 रन बनाकर आउट हुए। लंच के समय देवदत्त पडिक्कल 32 और यश राठौड़ 1 रन बनाकर नाबाद थे। तीसरे ओवर में राहुल आउट, 8 गेंद खेलकर भी खाता नहीं खुला न्यूजीलैंड A के कप्तान रीस मारिउ ने टॉस जीतकर भारत A को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर फ्रेजर शीट ने केएल राहुल को विकेटकीपर मिचेल हे के हाथों कैच करा दिया। राहुल ने 8 गेंदों का सामना किया, लेकिन खाता नहीं खोल सके। जायसवाल और पडिक्कल के बीच 30 रन की साझेदारी राहुल के आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल ने देवदत्त पडिक्कल के साथ पारी संभालने की कोशिश की। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 71 गेंदों पर 30 रन जोड़े। 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर जैक गिब्सन ने जायसवाल को मैथ्यू बॉयल के हाथों कैच करा दिया। जायसवाल ने 17 रन बनाए। साई सुदर्शन और कप्तान जुरेल भी नहीं टिके नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरे साई सुदर्शन भी खाता नहीं खोल सके। चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर रहे सुदर्शन को 20वें ओवर में साइमन कीन ने बोल्ड कर दिया। इसके बाद कप्तान ध्रुव जुरेल भी ज्यादा देर नहीं टिके। कीन ने उन्हें रीस मारिउ के हाथों कैच करा दिया। जुरेल ने 13 गेंदों पर 1 रन बनाया। इस तरह भारत A ने 55 रन तक 4 विकेट गंवा दिए। पडिक्कल पर टिकी भारतीय पारी पहले सेशन में भारत A के लिए देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा संघर्ष किया। वे 76 गेंदों पर 32 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी पारी में 5 चौके शामिल थे। दूसरे छोर पर यश राठौड़ 14 गेंदों पर 1 रन बनाकर खेल रहे थे। पडिक्कल ने अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ दो शतक लगाए थे। न्यूजीलैंड A के खिलाफ भी पहले सेशन में वे भारतीय पारी को संभालने वाले बल्लेबाज रहे। भारत की प्लेइंग-11 में सीनियर टीम के खिलाड़ी इस मुकाबले में भारत A की प्लेइंग-11 में सीनियर टेस्ट टीम के वाशिंगटन सुंदर, अंशुल कंबोज और आकाश दीप भी शामिल हैं। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल भी टीम का हिस्सा हैं। —————————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…. अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट हराया:ट्राई सीरीज जीती, राशिद खान ने लगातार छठी वनडे पारी में 3+ विकेट लिए अफगानिस्तान ने वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया। शुक्रवार को शारजाह में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम 43.3 ओवर में 169 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में अफगानिस्तान ने 34.3 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पूरी खबर

Source link

Leave a Comment