- Hindi News
- Sports
- BFI Suspends Secretary General Pramod Kumar Over Financial Irregularities
30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) के अध्यक्ष अजय सिंह ने महासचिव प्रमोद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। प्रमोद कुमार पर कथित वित्तीय गड़बड़ी, जांच में सहयोग नहीं करने और अधिकारों के दुरुपयोग के आरोप हैं। उनके खिलाफ जांच पूरी होने तक निलंबन जारी रहेगा।
मंगलवार को जारी आदेश में अजय सिंह ने कहा कि प्रमोद कुमार ने जरूरी मंजूरी के बिना प्रसारण व्यवस्था के लिए वर्क ऑर्डर जारी किया।
जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप
प्रमोद कुमार पर नेशनल चैंपियनशिप रद्द होने की जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप है। इसके अलावा, उन्होंने BFI अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए अनधिकृत बैठक बुलाने की कोशिश भी की।
जांच पूरी होने तक निलंबन
आदेश के मुताबिक, प्रमोद कुमार को महासचिव पद से तत्काल प्रभाव से अंतरिम रूप से निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई जांच पूरी होने या सक्षम प्राधिकारी के आदेश में बदलाव अथवा उसे रद्द किए जाने तक लागू रहेगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अंतरिम कदम है, इसे आरोपों पर अंतिम फैसला नहीं माना जाएगा।
मोदी को पत्र लिखने के एक दिन बाद कार्रवाई
प्रमोद कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर BFI अध्यक्ष अजय सिंह और कार्यकारी निदेशक कर्नल अरुण मलिक पर आरोप लगाए थे। कुमार ने दावा किया था कि दोनों ने अजय सिंह के खिलाफ प्रस्तावित अविश्वास प्रस्ताव को रोकने के लिए उन्हें ‘आपराधिक धमकी’ दी। हालांकि, कर्नल अरुण मलिक ने इन आरोपों को ‘बेबुनियाद’ बताया था।
