Asian Games Hockey Final | India Vs Malaysia Gold Medal Match Update

  • Hindi News
  • Sports
  • Asian Games Hockey Final | India Vs Malaysia Gold Medal Match Update

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय तीरंदाज कुमकुम ने एशियन गेम्स में शनिवार को महिला रिकर्व कैटेगरी के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। थोड़ी देर में उनका गोल्ड मेडल मैच साउथ कोरिया की खिलाड़ी से होगा।

आज गेम्स का आखिरी दिन है। मेंस हॉकी टीम की नजरें देश के लिए सोना जीतने पर होंगी। टीम फाइनल में दोपहर 3:30 बजे से मलेशिया से भिड़ेगी।

अगर भारतीय हॉकी टीम गोल्ड जीतती है तो टीम पहली बार एशियन गेम्स में बैक टु बैक गोल्ड जीतेगी। इससे पहले 2023 एशियन गेम्स में भी टीम ने सोना जीता था। साथ ही उसे 2028 में होने वाले लॉस एंजिल्स ओलिंपिक में भी इंट्री मिल जाएगी।

इसके अलावा आर्चरी, रेसलिंग, ताइक्वांडो, गोल्फ, सेलिंग, रग्बी और वॉलीबॉल में भी भारतीय खिलाड़ी मुकाबले खेलेंगे। एशियन गेम्स के आखिरी दिन कुल 47 गोल्ड मेडल इवेंट होंगे।

लाइव अपडेट्स

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रग्बी: भारत ने सिंगापुर को 22-5 से हराया

भारत की महिला रग्बी सेवन्स टीम ने 5वें से 8वें स्थान के क्लासिफिकेशन मैच में सिंगापुर को 22-5 से हराया। यह दिन का भारत का पहला क्लासिफिकेशन मैच था। टीम अब दोपहर करीब 1 बजे अगला मुकाबला खेलेगी। इसमें उसका सामना किस टीम से होगा, यह तय होना बाकी है।

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ताइक्वांडो: ज्योति यादव राउंड ऑफ-16 में हारीं

भारत की ज्योति यादव को महिला 67 किग्रा के राउंड ऑफ-16 में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें थाईलैंड की कन्नालक चुएनचूकलिन ने 2-0 (15-4, 15-2) से हराया।

ताइक्वांडो में मुकाबले के लिए उतरे दोनों भारतीय खिलाड़ियों का सफर शुरुआती दौर में ही खत्म हो गया।

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तीरंदाजी: कुमकुम मोहोड रिकर्व के फाइनल में पहुंचीं

भारत की कुमकुम मोहोड ने महिला रिकर्व के सेमीफाइनल में झू को हराकर फाइनल में जगह बना ली। चौथे सेट में कुमकुम ने आखिरी तीर पर 10 का निशाना लगाया। कुमकुम ने सेमीफाइनल में चीन की झू जिंगयाई को 6-2 से हराया।

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत के मैचों का शेड्यूल

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एशियाड के आखिरी दिन 47 गोल्ड दांव पर

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment