22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

लक्ष्य रायचंदानी ने दोहरा शतक लगाया। (फाइल फोटो)
भारत अंडर-19 ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ पहले यूथ टेस्ट के दूसरे दिन मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 217 रन बनाए।,जवाब में भारत ने सोमवार को 8 विकेट पर 430 रन बना लिए। भारत को 213 रन की बढ़त मिल चुकी है।
राजकोट में ओपनर लक्ष्य रायचंदानी ने 256 गेंदों पर नाबाद 210 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 20 चौके और 4 छक्के लगाए। उनके साथ नंबर-10 बल्लेबाज मोहित उलवा 56 गेंदों पर 58 रन बनाकर नाबाद रहे। उलवा ने 5 चौके और 4 छक्के लगाए।
रायचंदानी ने संभाला एक छोर, चौहान के साथ 124 रन जोड़े
- भारत ने दूसरे दिन की शुरुआत 8/0 से की। 14वें ओवर तक टीम ने दो विकेट गंवा दिए। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज केसी बार्टन और लेग स्पिनर स्पेंसर ग्रीन ने भारत को शुरुआती झटके दिए।
- इसके बाद कप्तान यशवर्धन चौहान ने रायचंदानी के साथ पारी संभाली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 124 रन की साझेदारी की। रायचंदानी ने 69 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
- चौहान ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की। वह एक समय 40 गेंदों पर 14 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने रन बनाने की रफ्तार बढ़ाई और 81 गेंदों पर 54 रन बनाए। उनकी पारी में 7 चौके शामिल रहे।
- रायचंदानी ने दूसरे छोर पर टिककर बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने 16 ओवर के अंदर अपने चार साझेदारों को पवेलियन लौटते देखा, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के दबाव के बावजूद पारी को संभाले रखा।
लक्ष्य रायचंदानी और मोहित उलवा ने नौवें विकेट के लिए नाबाद 137 रन की साझेदारी की।
अयान अकरम के साथ 51 रन की साझेदारी
- भारत की बढ़त बनने के बाद रायचंदानी ने अयान अकरम के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 51 रन जोड़े।
- लेफ्ट आर्म स्पिनर कॉनर ग्रेगरी ने अकरम और इशान ओम को आउट कर भारत की रफ्तार रोकने की कोशिश की। अकरम ने 36 गेंदों पर 26 रन बनाए, जबकि इशान ओम 16 गेंदों पर 7 रन बनाकर आउट हुए।
- इसके बाद रायचंदानी और मोहित उलवा ने पारी संभाली। दोनों ने तेजी से रन बनाए और भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
- रायचंदानी ने दिन का खेल खत्म होने से कुछ समय पहले बाउंड्री लगाकर अपना डबल सेंचुरी पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें रोकने के लिए कुल सात गेंदबाजी विकल्प आजमाए।
ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 217 रन पर ऑलआउट
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम पहली पारी में 86.5 ओवर में 217 रन पर ऑलआउट हो गई।
ब्लेक कैटल ऑस्ट्रेलिया के टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 198 गेंदों पर 102 रन बनाए और 14 चौके लगाए। जेड हॉलिक ने 160 गेंदों पर 59 रन बनाए। एली ब्रेन 25 रन बनाकर नाबाद रहे।
भारत की ओर से इशान ओम ने 5 विकेट लिए। उन्होंने 24.5 ओवर में 53 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। मोहित उलवा ने 3 विकेट लिए, जबकि कप्तान यशवर्धन चौहान ने 2 विकेट झटके।
————- स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… भारत-पाकिस्तान में एशियन गेम्स का फाइनल संभव:दोनों टीमें मेंस क्रिकेट के सेमीफाइनल में पहुंची; बारिश के कारण दोनों के मैच रद्द

एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो सकता है। दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। हालांकि, सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने नहीं होंगे। पढ़ें पूरी खबर…
