कुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

विराट कोहली वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।
विराट कोहली ने कहा कि वे अगले साल देश के लिए आखिरी बार वर्ल्डकप खेलेंगे। कोहली ने कहा कि वे पूरी तरह तैयार हैं और ट्रॉफी जीतने के लिए सबकुछ दांव पर लगा देंगे।
उन्होंने कहा-
भारत के लिए मेरा यह आखिरी वर्ल्ड कप होगा। मैं वर्ल्ड कप जीतने के लिए कुछ भी करने को तैयार हूं।
कोहली ने कहा, 50 ओवर का वनडे मैच एक दिन में ढाई टी-20 मैच खेलने जैसा होता है। 37 साल के क्रिकेटर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार से शुरू हो रही वनडे सीरीज से पहले यह बातें कहीं। विराट अब तक 4 वनडे वर्ल्ड कप खेल चुके हैं। 2027 में कोहली पांचवां वनडे वर्ल्डकप खेलेंगे। साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर यह वर्ल्डकप होस्ट करेंगे।

रोहित ने कहा- अभी काम पूरा नहीं हुआ
रोहित शर्मा ने जियोस्टार से ICC मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर कहा- जब तक वह खेल रहे हैं, तब तक आगे देखने के लिए कुछ न कुछ रहेगा।
यह विचार मेरे मन में कभी नहीं आएगा कि मेरा काम पूरा हो गया है। जब तक आप खेल रहे हैं, हमेशा आगे देखने के लिए कुछ होता है।
मैं वर्ल्ड कप को लेकर उत्साहित हूं और अपने लिए आगे क्या है, उस पर ध्यान दे रहा हूं। जब वर्ल्ड कप खेला जाता है और हम ICC टूर्नामेंट में उतरते हैं, तो उसकी अपनी अलग चुनौती होती है।
रोहित ने कहा, आप अलग-अलग विरोधियों के खिलाफ खेलते हैं और अलग-अलग मैदानों पर उतरते हैं। इसलिए आपको अलग तरीके से तैयारी करनी पड़ती है और अलग तरह से सोचना पड़ता है। यही चुनौती है।
विराट-रोहित ने एक साथ टी-20 से संन्यास लिया था
विराट-रोहित ने पिछले साथ टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी-20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। विराट फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। उन्होंने प्राइज सेरेमनी के दौरान टी-20 से रिटायरमेंट का ऐलान किया। वहीं रोहित ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने संन्यास का ऐलान किया था। उनके साथ ही रविंद्र जडेजा ने भी टी-20 से संन्यास का ऐलान किया था।
यह खबर अपडेट हो रही है…
