- Hindi News
- Sports
- Asian Games Hockey: India Beats Japan 2 0, Enters Semifinals | Abhishek, Harmanpreet Score
3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भारत ने एशियन गेम्स 2026 के हॉकी मुकाबले में जापान को 2-0 से हरा दिया। अभिषेक और हरमनप्रीत सिंह ने भारत के लिए एक-एक गोल किया।
जापान को इस ग्रुप का सबसे मुश्किल प्रतिद्वंद्वी माना जा रहा था, लेकिन भारतीय टीम ने मुकाबले में दबदबा बनाए रखा।
इंडोनेशिया-श्रीलंका के बाद साउथ कोरिया को हराया था
भारत ने एशियन गेम्स में अपने अभियान की शुरुआत इंडोनेशिया के खिलाफ की थी। भारतीय टीम ने उस मुकाबले में 13-1 से जीत दर्ज की।
इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ भारत ने 16-1 की एकतरफा जीत हासिल की। तीसरे मैच में साउथ कोरिया के खिलाफ 8-2 की जीत के साथ भारत ने ग्रुप स्टेज में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है।
हॉकी खिलाड़ी संजय के 100 इंटरनेशनल मैच पूरे
भारतीय हॉकी खिलाड़ी संजय ने जापान के खिलाफ एशियन गेम्स 2026 के मुकाबले में सीनियर इंटरनेशनल करियर के 100 मैच पूरे कर लिए। हॉकी इंडिया ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए संजय को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
