China Student Zhu Shuhan AI Study App Success

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चीन की 13 साल की छात्रा झू शुहान ने पढ़ाई में निगरानी रखने के लिए एक ऐप बनाया। सुहान को कोडिंग बिल्कुल नहीं आती थी। उसने AI की मदद से एक ऐसा स्टडी ऐप तैयार किया, जिसने लॉन्च होने के सिर्फ तीन दिनों में करीब 2.5 लाख रुपये की कमाई कर ली। इस ऐप का नाम ‘जाई चांग’ (Zai Chang) है, जिसका मतलब ‘ऑन साइट’ होता है।

खुद की पढ़ाई में दिक्कत होने पर आया आइडिया

झू शुहान को ऐप बनाने का विचार अपनी ही पढ़ाई के अनुभव के दौरान आने वाली दिक्कतें देखकर आया। उसके पेरेंट्स बिजी रहते थे। ऐसे में शुहान को अकेले ही पढ़ाई करनी पड़ती थी। उसे लगा कि उसी के उम्र के कई दूसरे बच्चे भी बिना किसी की निगरानी के पढ़ाई करते होंगे। ऐसे में उन्हें पढ़ाई पर फोकस करने में परेशानी होती होगी।

प्रतियोगिता में जीता 70 हजार का प्राइज

इस ऐप को 21 से 23 अगस्त के बीच हांगझोऊ में आयोजित एक राष्ट्रीय AI प्रोडक्ट मार्केटिंग प्रतियोगिता में पेश किया गया। यहां उन्हें तीसरा अवार्ड मिला। इस प्रतियोगिता में 50 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। उसे करीब 70,000 का कैश प्राइज मिला। इस प्रतियोगिता के 3 दिनों के दौरान ऐप के 90 ऑर्डर मिले। इससे कुल ढाई लाख कमाई हुई।

13 साल की शुहान के ऐप की यह खासियत थी कि पढ़ाई के दौरान जब बच्चे का ध्यान बार-बार भटकने लगता तो ऐप पर मा के नाराज होने का अलर्ट आता था। शुआन को बच्चों की शिकायत करने वाला यह पैटर्न पसंद नहीं आया।

ज्यादा यूजर तक पहुंचाना चाहती हैं अपना ऐप

शुआन का कहना है कि मैं चाहती हूं मेरा ऐप बच्चों के प्रति उदार रहे। उनमें सुधार की गुंजाइश रखे। इसलिए उसने इस पैटर्न को अपने ऐप से हटा दिया। इस ऐप का इस्तेमाल सबसे पहले शुआन के भाई ने किया। उसका भाई प्राइमरी स्कूल का छात्र है।

शुहान ने बताया कि इस ऐप के साथ पढ़ाई करते समय उसके भाई ने पहले से ज्यादा अच्छी पढ़ाई की। शुआन अपने ऐप को ज्यादा से ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाना चाहती हैं। इसीलिए वे अपने ऐप की कीमत कम करने पर विचार कर रही हैं। शुआन का कहना है कि अगर बहुत से लोग इस ऐप के लिए पैसे देने को तैयार होंगे, तो वे इसे डेवलप करना जारी रखेंगी।

———————————————————————

ये खबर भी पढ़ें…

IIT बॉम्बे में 7 महीनों में तीसरा स्‍टूडेंट सुसाइड: 5 सालों में 67 IIT स्‍टूडेंट्स ने की आत्‍महत्‍या, सबसे ज्‍यादा IIT खड़गपुर में

मुंबई के IIT बॉम्बे में 18 सितंबर 2026 की शाम सेकेंड ईयर के छात्र साहिल वाकोडे ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। साहिल महाराष्ट्र के यवतमाल का रहने वाला था। वह एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment