- Hindi News
- Sports
- Asian Games 2026: India Vs Pakistan Table Tennis | Shooting Wushu Medal
कुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

जापान के नगोया में चल रहे एशियन गेम्स के तीसरे दिन भारत की पुरुष टीम ने 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीत लिया है। पार्थ माने, रुद्रांक्ष पाटिल और हिमांशु ढिल्लों 1890.1अंक अर्जित कर दूसरे स्थान पर रहे।
चीनी टीम ने 1899.9 अंक लेकर पहले और कोरिया की टीम तीसरे स्थान पर रही। इसके साथ ही भारत के तीन मेडल हो गए हैं और वह टेबल टैली में 11वें स्थान पर है। चीन पहले और जापान दूसरे और चीन की टीम तीसरे स्थान पर है।
टेबल टेनिस और सेपक टकरा में भी जीते
टेबल टेनिस और सेपकटकरा में जीत के साथ शुरुआत की। विमेंस टेबल टेनिस के ग्रुप मुकाबले में सुतीर्था मुखर्जी ने पाकिस्तान की अलीना खान को हराया। वहीं, सेपकटकरा में भारत की पहली टीम ने जापान के खिलाफ सीधे सेटों में जीत दर्ज की।
सुतीर्था ने पहले सेट में 11-3 से जीता
टेबल टेनिस मुकाबले में सुतीर्था ने पाकिस्तान की उभरती खिलाड़ी अलीना खान के खिलाफ पहले सेट में 11-3 से जीत दर्ज की। शुरुआत से ही भारतीय खिलाड़ी ने दबाव बनाए रखा और मुकाबले में भारत की स्थिति मजबूत की।
मैच खत्म होने के बाद सुतीर्था और अलीना ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया। दोनों खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय दिया।

मैच खत्म होने के बाद सुतीर्था और अलीना ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया।
सेपकटकरा में जापान को हराया
सेपकटकरॉ में भारत की पहली टीम ने जापान के खिलाफ सीधे सेटों में जीत दर्ज की। दूसरे सेट में भारतीय टीम पर कुछ दबाव बना, लेकिन खिलाड़ियों ने संयम बनाए रखा और मैच-1 अपने नाम किया।
एक बार फिर आज पाकिस्तान के साथ भिड़ंत
आज एक बार फिर पाकिस्तान के साथ भिड़ंत है। टेबल टेनिस मेंस टीम दोपहर 3:30 बजे पाकिस्तान से भिड़ेगी।
दिनभर कुल 18 गोल्ड मेडल इवेंट खेले जाएंगे। सबसे ज्यादा स्वीमिंग में 7 गोल्ड पर फैसला होगा। भारत के पास शूटिंग, वूशु और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में मेडल जीतने का मौका होगा।

श्रीहरि नटराज 50 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में
एशियन गेम्स में भारत के श्रीहरि नटराज ने पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने हीट में 25.37 सेकेंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया। वे कुल मिलाकर 9वें स्थान पर रहे।
भारत के एक अन्य तैराक ऋषभ दास 25.41 सेकेंड के समय के साथ अपनी हीट में चौथे स्थान पर रहे। वे कुल 10वें स्थान पर रहे और फाइनल के पहले रिजर्व हैं।

वूशु में न्येमान वांग्सू का फाइनल
सुबह 5:30 बजे महिला चांगक्वान का फाइनल होगा। भारत की न्येमान वांग्सू इसमें उतरेंगी। दोपहर 2:30 बजे के बाद रोशिबिना देवी महिला 60 किग्रा और आर्यन पुरुष 56 किग्रा सांडा के मुकाबले खेलेंगे।
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका का मेडल पक्का
सुबह 8:30 बजे महिला ट्रेडिशनल 60 किग्रा के सेमीफाइनल में सुचिका तारियाल का मुकाबला सिंगापुर की टेओ हुई हून से होगा। सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही सुचिका का मेडल पक्का हो चुका है।

सुचिका तारियाल ने सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही मेडल पक्का कर दिया है।
स्विमिंग में भारतीय खिलाड़ियों की नजर फाइनल पर
सुबह 6:32 बजे 50 मीटर बैकस्ट्रोक की हीट में ऋषभ दास और श्रीहरि नटराज उतरेंगे। 6:46 और 6:50 बजे 50 मीटर फ्रीस्टाइल की हीट में आकाश मणि और हीर गितेश शाह उतरेंगे। 7:10 बजे 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक की हीट में धनुष सुरेश उतरेंगे।
सुबह 7:44 बजे भारत की पुरुष 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले टीम की हीट होगी। क्वालिफाई करने पर दिन में इनके फाइनल भी होंगे।
हॉकी, कबड्डी और बैडमिंटन में भी मुकाबले
सुबह 9:30 बजे महिला हॉकी टीम पूल-बी में इंडोनेशिया से खेलेगी। 9:45 बजे पुरुष कबड्डी टीम का मुकाबला जापान से होगा। सुबह 11:30 बजे पुरुष बैडमिंटन टीम पहले राउंड में बांग्लादेश से खेलेगी। शाम 4:15 बजे महिला कबड्डी टीम का मुकाबला बांग्लादेश से होगा।

भारतीय विमेंस हॉकी टीम ने पहले मुकाबले में उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया।
सॉफ्ट टेनिस में ग्रुप मैच
जय मीना और आध्या तिवारी की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी 21 सितंबर को ग्रुप स्टेज के मुकाबले खेलेगी। भारत की जोड़ी सुबह 5:30 बजे कंबोडिया, 6:30 बजे मंगोलिया और 7:30 बजे दक्षिण कोरिया के खिलाफ उतरेगी।
बॉक्सिंग में सुमित का मुकाबला
सुबह 8:30 बजे के बाद पुरुष 70 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ-32 में सुमित का मुकाबला थाईलैंड के सिंसिरी बुनजोंग से होगा।
————————————————-
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
रूस, इजरायल और तुर्किये एशियन गेम्स में क्यों नहीं:तुर्किए की 97% और रूस की 75% जमीन एशिया में, तीनों देशों की अलग वजह

एशियन गेम्स को एशिया का ओलिंपिक कहा जाता है। इसमें 45 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। लेकिन एशिया के नक्शे पर मौजूद रूस, तुर्किये और इजरायल इन खेलों में क्यों नहीं खेलते? पूरी खबर
