इंग्लैंड ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया:टी-20 सीरीज में 2-0 की बढ़त; बटलर के 15 हजार टी-20 रन पूरे


इंग्लैंड ने दूसरे टी-20 में श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 145 रन बनाए। इंग्लैंड ने 12.1 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टॉम बैंटन ने 24 गेंद में नाबाद 52 रन बनाए। इस दौरान जोस बटलर ने टी-20 क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे किए। बटलर ने टी-20 क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे किए जोस बटलर ने 30 रन की पारी के दौरान टी-20 क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे किए। उन्होंने कीरोन पोलार्ड के 14,994 रन को पीछे छोड़ा। बटलर टी-20 क्रिकेट में यह आंकड़ा पार करने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए। निसांका ने तेज शुरुआत दिलाई, फिर 15 ओवर में 9 विकेट गंवाए श्रीलंका ने पथुम निसांका की तेज शुरुआत के दम पर 5 ओवर में बिना विकेट खोए 55 रन बना लिए थे। निसांका ने 21 गेंद में 37 रन बनाए। इसके बाद श्रीलंकाई पारी लड़खड़ा गई। टीम ने बाकी 15 ओवर में 90 रन जोड़कर 9 विकेट गंवा दिए और 145 रन तक ही पहुंच सकी। डॉसन ने 3 विकेट लिए, प्लेयर ऑफ द मैच बने इंग्लैंड के लियम डॉसन ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने श्रीलंका की पारी के बीच में अहम विकेट हासिल किए। उनके अलावा जेमी ओवरटन, आदिल रशीद और जॉफ्रा आर्चर ने भी कसी हुई गेंदबाजी की। बैंटन ने 24 गेंद में फिफ्टी लगाई, 47 गेंद बाकी रहते जीता इंग्लैंड 146 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने आक्रामक शुरुआत की। बटलर ने 30 और कप्तान हैरी ब्रूक ने 23 रन बनाए। इसके बाद बैंटन ने 24 गेंद में नाबाद 52 रन की पारी खेलकर टीम को 12.1 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया। ब्रूक की कप्तानी में 25 में 22 टी-20 जीते पिछले साल जून में हैरी ब्रूक के कप्तान बनने के बाद से इंग्लैंड का टी-20 में रिकॉर्ड शानदार रहा है। टीम ने उनकी कप्तानी में 25 पूरे हुए टी-20 मैचों में 22 जीते हैं। सोफिया गार्डन्स में भी इंग्लैंड का रिकॉर्ड मजबूत है। यहां टीम ने 12 टी-20 में 10वीं जीत दर्ज की। ————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक ने 108 रन बनाए, सैमसन की फिफ्टी; नीतीश-बिश्नोई को 3-3 विकेट भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी-20 में 127 रन से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 221 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 14.1 ओवर में 94 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप कर ली। पूरी खबर

Source link

Leave a Comment