Asian Champions Trophy Controversy | Hockey India Rejects Neutral Venue

  • Hindi News
  • Sports
  • Asian Champions Trophy Controversy | Hockey India Rejects Neutral Venue

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने भारत में होने वाली एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खेलने से इनकार किया है। फेडरेशन ने सुरक्षा और दोनों देशों के संवेदनशील संबंधों का हवाला दिया है। उसने एशियन हॉकी फेडरेशन (AHF) से टूर्नामेंट को भारत से बाहर कराने की मांग की है। वैकल्पिक तौर पर पाकिस्तान के सभी मैच न्यूट्रल वेन्यू पर कराने का प्रस्ताव दिया है। हॉकी इंडिया ने इस मांग को खारिज कर दिया है।

मोहाली और जालंधर में होना है टूर्नामेंट

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक पंजाब में होगी। टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, मलेशिया, चीन, जापान और साउथ कोरिया की टीमें हिस्सा लेंगी। जालंधर में लीग स्टेज के मुकाबले होंगे। सेमीफाइनल और फाइनल मोहाली में खेले जाएंगे।

PHF ने सुरक्षा का हवाला दिया

पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन के अंतरिम अध्यक्ष मोहिउद्दीन अहमद वानी ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा जरूरी है। उन्होंने AHF से टूर्नामेंट को दूसरे देश में कराने या पाकिस्तान के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर शिफ्ट करने का अनुरोध किया है।

‘खेल को राजनीति से अलग रखने के लिए प्रतिबद्ध’

वानी ने कहा कि पाकिस्तान एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए प्रतिबद्ध है। टीम भारत समेत सभी FIH सदस्य देशों के खिलाफ खेलने को तैयार है। उन्होंने कहा कि खेल को राजनीति से अलग रखा जाना चाहिए। फेडरेशन ने AHF से प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार करने की उम्मीद जताई है।

हॉकी इंडिया बोला- वेन्यू नहीं बदलेगा

हॉकी इंडिया के महासचिव और AHF के उपाध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने कहा कि टूर्नामेंट के वेन्यू में कोई बदलाव नहीं होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान को खेलना है तो भारत आना होगा। अगर पाकिस्तान नहीं आता है, तो उसकी जगह बांग्लादेश या ओमान में से किसी एक टीम को शामिल किया जा सकता है।

पहले भी टूर्नामेंट से हट चुका है पाकिस्तान

पाकिस्तान ने इससे पहले 2025 में चेन्नई और मदुरै में हुए FIH पुरुष जूनियर विश्व कप से नाम वापस लिया था। उस समय भी सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया गया था। उसकी जगह ओमान को टूर्नामेंट में शामिल किया गया था।

Source link

Leave a Comment