क्रिकेटर अर्शदीप ने गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर फोटो शेयर की।
पंजाब के रहने वाले क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर को सोमवार को खास अंदाज में बर्थडे विश किया। अर्शदीप ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे मेरी जान, मेरी क्रेजी, स्मार्ट, मैच्योर और खूबसूरत पार्टनर। इसके साथ उ
.
समरीन कौर 27 साल की हो गई हैं। अर्शदीप का यह पोस्ट इसलिए खास है, क्योंकि उन्होंने पहली बार सोशल मीडिया पर समरीन के लिए ‘मेरी जान’ और ‘पार्टनर’ जैसे शब्दों का खुलकर इस्तेमाल किया है।
कुछ दिन पहले दोनों अपने बाजू पर दोनों ने एक-दूसरे के नाम का टैटू भी बनवा चुके हैं। इससे पहले अर्शदीप ने समरीन के साथ दो तस्वीरें शेयर की थीं और कैप्शन में ‘My Person’ लिखा था। इसके बाद पिछले 4 महीने से चल रही दोनों की डेटिंग की चर्चाओं पर विराम लग गया था। हालांकि उनका परिवार इस रिश्त को लेकर अभी खुलकर बात नहीं कर रहा है।
अर्शदीप ने ये PHOTOS पोस्ट कीं…





दोनों ने एक-दूसरे के नाम का टैटू बनवाया
अर्शदीप सिंह और समरीन कौर ने हाल ही में एक-दूसरे के नाम के शुरुआती अक्षरों वाला मैचिंग टैटू बनवाया है। यह टैटू 5-6 सितंबर को बेंगलुरु के मशहूर एलियंस टैटू स्टूडियो में बनवाया गया। इसे आर्टिस्ट सनी सेन और डिजाइनर अभिषेक गवाई ने तैयार किया है।
अर्शदीप ने अपनी बांह पर समरीन के नाम के शुरुआती अक्षर ‘SK’ और समरीन ने अपनी बांह पर अर्शदीप के शुरुआती अक्षर ‘AS’ गुदवाए हैं। खास बात यह है कि दोनों ने टैटू में एक-दूसरे की हैंडराइटिंग का इस्तेमाल किया है।
अर्शदीप की बांह पर ‘SK’ समरीन की लिखावट में है, जबकि समरीन की बांह पर ‘AS’ अर्शदीप की लिखावट में बनाया गया है। इस तरह दोनों के टैटू एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।

अर्शदीप सिंह और समरीन ने बाजू पर एक दूसरे के नाम का टैटू बनवाया।
जानिए अर्शदीप का रिश्ता कैसे आगे बढ़ा
- स्नैपचैट की फोटो से शुरू हुई चर्चा: अप्रैल 2026 की शुरुआत में अर्शदीप सिंह ने अपने स्नैपचैट अकाउंट पर एक फोटो शेयर की। फोटो में वह एक लड़की का हाथ पकड़े नजर आए, लेकिन चेहरा नहीं दिखाया। इसके बाद फैंस ने लड़की के हाथ पर बने टैटू और नेल आर्ट को नोटिस किया और उसकी तुलना पंजाबी मॉडल व एक्ट्रेस समरीन कौर की तस्वीरों से की। टैटू मैच होने के बाद दोनों के रिश्ते की चर्चा सोशल मीडिया और मीडिया में शुरू हो गई।
- IPL में समरीन ने किया अर्शदीप को सपोर्ट: IPL 2026 के दौरान समरीन कौर कई बार पंजाब किंग्स (PBKS) के मैचों में नजर आईं। उन्हें न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के वीआईपी स्टैंड में बैठकर अर्शदीप सिंह को चीयर करते देखा गया। मैचों के दौरान उनकी मौजूदगी ने दोनों के अफेयर की चर्चाओं को और तेज कर दिया। इसके बाद चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर दोनों हाथ पकड़ निकले।
- धर्मशाला में साथ घूमते दिखे, एयरपोर्ट पर भी स्पॉट हुए: मई में दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। वीडियो में अर्शदीप और समरीन हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला की सड़कों और स्थानीय बाजार में हाथों में हाथ डालकर घूमते नजर आए। इसी दौरान दोनों को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भी साथ देखा गया, जहां वे एक साथ यात्रा के लिए पहुंचे थे और मीडिया के कैमरों में मुस्कुराते हुए कैद हुए। हालांकि दोनों के परिवारिक मेंबर इस चीज को छिपाते रहे।
- गुरुद्वारे में साथ पहुंचे, ब्रेकअप की अफवाह उड़ी: जून में अर्शदीप और समरीन पंजाब के एक प्रसिद्ध गुरुद्वारे में एक साथ मत्था टेकने पहुंचे। इसके कुछ दिन बाद सोशल मीडिया पर खबर फैल गई कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और उनका ब्रेकअप हो गया है। हालांकि बाद में यह सिर्फ अफवाह या तकनीकी गड़बड़ी निकली और दोनों की तरफ से रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं आया।


ये खबर भी पढ़ें:
क्रिकेटर अर्शदीप का गर्लफेंड संग रिश्ता कन्फर्म: इंस्टाग्राम पर 2 PHOTOS शेयर कीं, लिखा- माय पर्सन; 3 महीने से अफेयर की चर्चा थी

पंजाब के रहने वाले तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पंजाबी मॉडल समरीन कौर के साथ अपना रिश्ता कन्फर्म कर दिया है। इंस्टाग्राम पर दो फोटो साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में ‘My Person’ लिखा। (पढ़ें पूरी खबर)