India vs Netherlands Hockey World Cup

  • Hindi News
  • Sports
  • India Vs Netherlands Hockey World Cup | Semifinal Race Wagner Stadium

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में आज भारत का सामना मौजूदा ओलिंपिक चैंपियन नीदरलैंड से होगा। टीम दूसरे राउंड के पूल-E में अपना पहला मैच खेलेगी। मैच शाम 7:30 बजे से वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत पूल-E में इंग्लैंड, नीदरलैंड और अर्जेंटीना के साथ है। टीम नीदरलैंड और अर्जेंटीना के साथ मैच खेलेगी। भारत पहले राउंड में इंग्लैंड से खेल चुका है, जिसमें उसे हार मिली थी।

नए फॉर्मेट के अनुसार टॉप-8 में शामिल टीमें अगर पहले राउंड में खेल चुकी हैं, तो उनका मैच दूसरे राउंड में नहीं होगा।

पिछले मैच का रिजल्ट दूसरे राउंड में जोड़ा जाएगा। इसके हिसाब भारत पूल-E में एक हार के साथ तीसरे स्थान पर है। उसके लिए अब दोनों मैच जीतने जरूरी है।

भारत ने पहले राउंड में 2 मैच जीते

  • भारत ने पहले राउंड में तीन में से 2 मैच जीते थे। टीम ने वेल्स और पाकिस्तान को हराया था।
  • अगर टीम यह मैच हारती है, तो उसे उम्मीद करनी होगी कि इंग्लैंड अपने बचे दोनों मैच हार जाए। फिर भारत को अर्जेंटीना से बड़े अंतर से जीतना होगा।
  • दूसरी ओर नीदरलैंड पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। टीम ने पहले राउंड में न्यूजीलैंड को 5-1, अर्जेंटीना को 3-1 और जापान को 4-1 से हराया था।

आखिरी मैच में भारत ने नीदरलैंड को हराया था

भारत के लिए अच्छी बात है कि उसने इसी साल जून में खेले गए हॉकी प्रो-लीग के आखिरी मुकाबले में नीदरलैंड को 3-2 से हराया था। इस मैच में जुगराज सिंह, अभिषेक और राजिंदर सिंह ने गोल किए थे। ये तीनों खिलाड़ी वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

दोनों टीमों की आखिरी भिड़ंत में भारत ने 3-2 से जीत दर्ज की थी।

दोनों टीमों की आखिरी भिड़ंत में भारत ने 3-2 से जीत दर्ज की थी।

दूसरे हाफ में कमजोर खेल भारत के लिए चिंता

भारत की सबसे बड़ी चिंता मजबूत शुरुआत के बाद मैच पर पकड़ खोना है। पाकिस्तान के खिलाफ भारत एक समय 3-0 और फिर 4-1 से आगे था, लेकिन पाकिस्तान ने वापसी करते हुए गोल का अंतर कम कर दिया। आखिर में स्कोर 5-3 रहा।

इंग्लैंड के खिलाफ भी भारत हाफ टाइम तक 2-1 से आगे था। फिर तीसरे क्वार्टर में दो गोल खाने के बाद मुकाबला 2-4 से गंवा दिया। नीदरलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ भारत को पूरे मैच में डिफेंस मजबूत रखना होगा।

भारत पहले राउंड में इंग्लैंड से 2-4 से हार गया था।

भारत पहले राउंड में इंग्लैंड से 2-4 से हार गया था।

कप्तान हरमनप्रीत बोले- डिफेंस में सुधार जरूरी

टूर्नामें में 5 गोल कर चुके कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पाकिस्तान से मुकाबले के बाद कहा था कि डीप डिफेंस में सुधार करना होगा। उनके कहा- ‘भारत को विपक्षी टीम के 25 मीटर के अंदर गेंद मिलने पर उसका बेहतर इस्तेमाल करना होगा और छोटी गलतियों से बचना होगा।’

दूसरी ओर नीदरलैंड के कप्तान थिएरी ब्रिंकमन ने भारत को खतरनाक टीम बताया। उन्होंने कहा कि भारत अपने दिन पर किसी भी टीम को हरा सकता है।

भारतीय पैरा टीम आज दो मुकाबले खेलेगी

पैरा हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम आज 2 मैच खेलेगी। टीम का पहला मैच मलेशिया, जबकि दूसरा मुकाबला अर्जेंटीना से होगा।

22 अगस्त को मेंस और विमेंस टीम के मुकाबले…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment