13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अफगानिस्तान और भारत के बीच अगले महीने होने वाली तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की तारीखें बदली जा सकती हैं।
इस मामले में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के बीच बातचीत चल रही है। हालांकि, अभी शेड्यूल बदलने पर कोई औपचारिक फैसला नहीं हुआ है।
पहले ये मैच पहले 13, 15 और 17 सितंबर को होने थे। अब BCCI को इन्हें 11, 13 और 14 सितंबर को कराने का प्रस्ताव मिला है। सभी मैच नई दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम में होने हैं।

11, 13 और 14 सितंबर को मैच का प्रस्ताव
ACB ने BCCI के सामने यह प्रस्ताव अपने स्टेकहोल्डर्स के कहने पर रखा है। उसका कहना है कि बदली तारीखों पर मैच कराने से दर्शकों की संख्या और स्टेडियम में आने वाले लोगों की संख्या बढ़ेगी।
पहली बार अफगानिस्तान भारत के खिलाफ बाइलैटलर सीरीज की मेजबानी करेगा, हालांकि सभी मैच भारत में ही खेले जाएंगे।

बांग्लादेश दौरा टल सकता है, BCCI के प्रस्ताव मानने की उम्मीद
अफगानी बोर्ड के अधिकारियों को उम्मीद है कि BCCI यह प्रपोजल स्वीकार कर सकता है। क्योंकि, टीम इंडिया के बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज होने की संभावना लगभग खत्म मानी जा रही है।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 27 अगस्त को खत्म होगी। जबकि एशियन गेम्स 24 सितंबर से शुरू होंगे। इन दोनों आयोजनों के बीच भारतीय टीम के पास खाली समय है।
तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं दोनों देश
जून में भारत ने अफगानिस्तान की मेजबानी की थी। तब दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी।
आने वाली टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के बाद भारत और अफगानिस्तान तीनों फॉर्मेट में एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुके होंगे।
पहले की तारीखों का ऐलान करते समय BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा था- ‘हमने जून में अफगानिस्तान की मेजबानी की थी, जिसमें टेस्ट और वनडे सीरीज खेली गई थी।
इस टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के बाद दोनों टीमें तीनों फॉर्मेट में एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुकी होंगी।’
———————————————–
टीम इंडिया के शेड्यूल से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
भारत का बांग्लादेश दौरा फिर टल सकता है; BCB प्रेसिडेंट बोले- दोनों बोर्ड में बातचीत जारी

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिडेंट तमीम इकबाल ने संकेत दिया है कि भारत का बांग्लादेश दौरा फिर टल सकता है। भारत को अगस्त 2025 में बांग्लादेश का दौरा करना था, लेकिन सीरीज को बाद में सितंबर 2026 तक टाल दिया गया। पढ़ें पूरी खबर
