Chhatarpur Students Stop Minister Dilip Ahirwar Convoy Over School Issues

  • Hindi News
  • Career
  • Chhatarpur Students Stop Minister Dilip Ahirwar Convoy Over School Issues

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले की चंदला विधानसभा क्षेत्र की माध्यमिक शाला बसराही के छात्रों ने भाजपा विधायक और मंत्री दिलीप अहिरवार का काफिला रोक लिया। छात्रों ने मंत्री जी स्कूल की दुर्दशा बताई। यहां स्कूली बच्चे अपने स्कूल की बुनियादी सुविधाओं को लेकर परेशान हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सड़क निर्माण की मांग सबसे पहले उठाई

बच्चों ने क्षेत्र में स्कूल तक सड़क बनवाने और मौजूदा सड़कों की बेहतर व्यवस्था की मांग सबसे पहले रखी। बच्चों ने मंत्री से सड़क समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की।

छात्रों ने कहा कि उन्होंने मंत्री जी को इसलिए रोका क्योंकि इससे पहले भी कई बार समस्याओं को उठाया गया है लेकिन समाधान नहीं हुआ।

लखनऊ में जेन अल्फा ने हाईवे जाम किया

लखनऊ में शिक्षकों की कमी को लेकर जेन-अल्फा 17 अगस्त को सड़कों पर नजर आई। सुबह 7 बजे बारिश के बीच करीब 250 जेन-अल्फा छात्राएं दुबग्गा-कानपुर बायपास चौराहे पर इकट्ठा हो गईं। सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। छात्राएं मोहान रोड स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय से ढाई किमी चलकर यहां तक पहुंचीं। 6वीं से 12वीं कक्षा तक के इस स्कूल को समाज कल्याण विभाग चलाता है।

छात्राएं डीएम आवास की तरह दौड़ी

प्रदर्शन के दौरान बाईपास के चारों तरफ 2 से 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। यह जानकारी मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई। 4 थानों और चौकियों से पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस ने करीब 2 घंटे तक छात्राओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे DM को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ी रहीं। जब बात नहीं बनी, तो छात्राएं हजरतगंज स्थित DM आवास की तरफ चल दौड़ने लगीं।

8 किमी दूर बालागंज चौराहे तक दौड़ी छात्राएं

लखनऊ-हरदोई हाईवे पर रॉन्ग साइड में दौड़ती छात्राओं के पीछे-पीछे पुलिसकर्मी भी दौड़ पड़े। जब छात्राएं मोहान रोड से 8 किमी दूर बालागंज चौराहे पर पहुंचीं तो एसीपी काकोरी शकील अहमद और एडीसीपी धनंजय ने उन्हें रोका। उनसे बातचीत की। उनके सामने ही समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात की। उन्हें पूरी बात बताई।

सुबह 7 बजे दुबग्गा-कानपुर बायपास पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया था।

सुबह 7 बजे दुबग्गा-कानपुर बायपास पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया था।

भारी बारिश के बीच स्कूल पहुंचे अधिकारी

अधिकारियों ने स्कूल में छात्राओं से सीधे बात करने का आश्वासन दिया। एसीपी काकोरी ने छात्राओं को बताया कि अधिकारी उनकी समस्या का समाधान आज ही करेंगे। इसके बाद छात्राएं मान गईं और उन्हें ई-बसों से वापस स्कूल भेज दिया गया।

छात्राओं से मिलने भारी बारिश के बीच विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग यादव, सचिव व निदेशक संजीव सिंह, समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार और सरोजनीनगर एसडीएम अभिषेक कुमार सिंह स्कूल पहुंचे। करीब ढाई घंटे की बातचीत के बाद सभी अफसर स्कूल से बाहर निकले।

छात्राएं सड़क पर नारेबाजी करने लगीं तो सड़क पर दोनों तरफ जाम लग गया।

छात्राएं सड़क पर नारेबाजी करने लगीं तो सड़क पर दोनों तरफ जाम लग गया।

छात्राओं ने कहा – पढ़ाई पूरी तरह ठप है

छात्राओं का कहना था कि उनके स्कूल में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के शिक्षक नहीं हैं। साल भर से बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे उनकी पढ़ाई पूरी तरह ठप है। इंटरनेट की उचित व्यवस्था न होने के कारण वे ऑनलाइन क्लास भी नहीं ले पातीं हैं। इसी साल कई छात्राओं की बोर्ड परीक्षा भी होनी है।

विद्यालय में सुबह 11:30 बजे समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव, सचिव, एसडीएम और स्कूल के टीचर छात्राओं से बात कर रहे हैं। जोरदार बारिश हो रही है।

विद्यालय में सुबह 11:30 बजे समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव, सचिव, एसडीएम और स्कूल के टीचर छात्राओं से बात कर रहे हैं। जोरदार बारिश हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें

एग्जाम रूम में पंखे न होने से 2 छात्राएं बेहोश:गुस्से में छात्राओं ने प्रिंसिपल के कमरे का पंखा बंद किया, दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा

दरभंगा के बहेड़ा में 12 अगस्त को ग्रेजुएशन के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा चल रही थी। उस दौरान भीषण गर्मी और उमस के चलते दो छात्राएं बेहोश हो गईं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment