डार्विन टेस्ट के पहले दिन टी-ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया 183/8:हसन महमूद ने 4 विकेट लिए, स्मिथ 67 रन बनाकर नाबाद लौटे


ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन कंगारू टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टी-ब्रेक तक 8 विकेट पर 183 रन बनाए। स्टीव स्मिथ 67 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि नाथन लायन बिना खाता खोले उनका साथ दे रहे हैं। 74 रन पर ऑस्ट्रेलिया के 4 विकेट गिरे ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत ठीक रही थी, लेकिन बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों ने लगातार विकेट निकालकर मेजबान टीम पर दबाव बना दिया। ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका तेज गेंदबाज हसन महमूद ने दिया। उन्होंने जैक वेदराल्ड (23) को आउट कर बांग्लादेश को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद अपने अगले ही ओवर में हसन महमूद ने ट्रेविस हेड को भी पवेलियन भेज दिया। मार्नस लाबुशेन सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कैमरन ग्रीन भी 13 रन ही बना सके। लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने 74 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। लाबुशेन फिर फेल हुए ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन का खराब फॉर्म इस मैच में भी जारी रहा। वे 20 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। लाबुशेन को अपना खाता खोलने के लिए 14 गेंदों का इंतजार करना पड़ा। यह लगातार आठवीं टेस्ट पारी है, जब वह 50 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके हैं। पिछले साल दिसंबर से लाबुशेन का अर्धशतक नहीं बना है।

Source link

Leave a Comment