Virat Kohli Gautam Gambhir Rift Controversy

बर्मिंघम17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से ठीक पहले विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच अनबन की अटकलें हैं। इन अटकलों को टाइम्स नॉउ न्यूज की रिपोर्ट ने हवा दी है, जिसमें दावा किया गया है कि कोहली और गंभीर के बीच बातचीत नहीं हो रही है। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे आज बर्मिंघम में खेला जाना है।

रिपोर्ट के मुताबिक बर्मिंघम में सोमवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान कोहली और गंभीर ने एकदूसरे को नजरअंदाज किया। गंभीर ने कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा, केएल राहुल समेत ज्यादातर खिलाड़ियों से बात की। लेकिन, कोहली की नेट प्रैक्टिस दूर से देखते रहे। उन्होंने नेट्स के बाद कोहली से बात करने के लिए बैटिंग कोच सुतांशु कोटक को भेजा।

प्रैक्टिस सेशन में कप्तान शुभमन गिल से बात करते गौतम गंभीर।

प्रैक्टिस सेशन में कप्तान शुभमन गिल से बात करते गौतम गंभीर।

विराट कोहली ने नेट्स से पहले फुटबॉल खेला और फील्डिंग ड्रिल्स की।

विराट कोहली ने नेट्स से पहले फुटबॉल खेला और फील्डिंग ड्रिल्स की।

प्रैक्टिस सेशन में क्या-क्या हुआ?

कोहली ने पहले फील्डिंग ड्रिल्स कीं, उसके बाद सीधे नेट्स में जाकर 30-40 मिनट बल्लेबाजी की। फिर विराट नेट्स से बाहर निकल आए।

नेट्स के बाद सितांशु कोटक उनसे जाकर मिले और लंबी बातचीत की। इतना ही नहीं, गंभीर जब टीम के अन्य खिलाड़ियों से बात कर रहे थे तो कोहली उन्हें इग्नोर करते हुए अपने किट बैग के साथ आगे निकल गए।

बैटिंग कोच सिंताशु कोटक ने कोहली से लंबी बातचीत की।

बैटिंग कोच सिंताशु कोटक ने कोहली से लंबी बातचीत की।

पहले भी कोहली-गंभीर में अनबन के दावे

कोहली और गंभीर के बीच अनबन के दावे पहले भी होते रहे हैं। गंभीर टीम इंडिया का हेड कोच बनने से पहले कोहली के खिलाफ कई बार बयानबाजी कर चुके हैं।

कोहली और गंभीर कई बार मैदान पर लड़ भी चुके हैं। ताजा मामला साल 2023 का है, इकाना स्टेडियम में बेंगलुरु-लखनऊ मैच के बाद दोनों में तीखी बहस हुई थी।

5 महीने बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे विराट

विराट कोहली करीब 5 महीने के बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने पिछला मुकाबला 18 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में खेला था। उसके बाद वे जून अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में चोट के कारण हिस्सा नहीं रहे सके थे। उन्हें IPL 2026 के फाइनल में इंजरी हुई थी।

IPL फाइनल मैच में अर्धशतकीय पारी के दौरान कोहली को दौड़ने में परेशानी हो रही थी।

IPL फाइनल मैच में अर्धशतकीय पारी के दौरान कोहली को दौड़ने में परेशानी हो रही थी।

पारी के बीच में कोहली को मेडिकल असेसमेंट भी लेना पड़ा था।

पारी के बीच में कोहली को मेडिकल असेसमेंट भी लेना पड़ा था।

13 जून को खेला जाएगा पहला वनडे मैच

गिल बोले- विराट 2027 वर्ल्ड कप प्लान का हिस्सा

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने मैच से पहले कहा कि विराट कोहली 2027 वनडे वर्ल्ड कप की योजनाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में विराट के साथ टीम कॉम्बिनेशन और भविष्य की रणनीति पर चर्चा हुई। गिल ने कहा कि रोहित और विराट का अनुभव टीम के लिए बेहद अहम रहेगा।

————————————————–

भारतीय क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

बुमराह 968 दिन बाद वनडे खेलेंगे, रोहित-विराट की वापसी; इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे आज

जसप्रीत बुमराह 968 दिन बाद वनडे क्रिकेट में वापसी करेंगे। उन्होंने 2023 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद कोई वनडे नहीं खेला है। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी वनडे टीम में वापसी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment