Sports News Headlines Updates; FIFA World Cup – Women WC 2026

स्पोर्ट्स डेस्क35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंग्लैंड की स्टार बैटर टैमी ब्यूमोंट ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 35 वर्षीय ब्यूमोंट शुक्रवार से भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले ऐतिहासिक टेस्ट मैच के बाद विदाई लेंगी। 2009 में डेब्यू करने वाली ब्यूमोंट ने अपने 17 साल लंबे करियर में 11 टेस्ट, 140 वनडे और 109 टी20 मैच खेले हैं। उनके नाम वनडे में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक 12 शतक दर्ज हैं। हालांकि, वे आगे भी घरेलू क्रिकेट खेलती रहेंगी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…

ओलिंपिक कमेटी ने रूस से निलंबन हटाया, राष्ट्रगान और झंडे पर फैसला नहीं

इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (आईओसी) ने रूस की ओलिंपिक समिति पर लगा निलंबन अस्थायी रूप से हटा दिया।

इससे रूस के खिलाड़ियों की 2028 लॉस एंजिलिस ओलिंपिक के क्वालिफायर और कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में वापसी का रास्ता खुल गया है।

हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि रूस अपने झंडे, राष्ट्रीय गान और आधिकारिक पहचान के साथ ओलिंपिक में हिस्सा ले सकेगा या नहीं।

IOC ने अक्टूबर 2023 में यूक्रेन के कब्जे वाले लुहान्स्क, दोनेत्स्क, खेरसोन और जापोरिज्जिया के क्षेत्रीय ओलिंपिक परिषदों को मान्यता देने पर रूस ओलिंपिक समिति को निलंबित किया था।

आईओसी अध्यक्ष किर्स्टी कोवेंट्री ने कहा कि खिलाड़ियों को उनकी सरकार के फैसलों की सजा नहीं मिलनी चाहिए। वहीं, यूक्रेन ने इस फैसले को चिंताजनक बताया, जबकि कई खिलाड़ी संगठनों ने इसकी आलोचना की।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment