Vaibhav Sooryavanshi Jersey Number; India T20I Team Debut

स्पोर्ट्स डेस्क6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम में सिलेक्शन हो गया है। उन्हें सीनियर टीम में 3 नंबर की जर्सी मिली है।

भारत का यह दौरा 26 जून से शुरू हो रहा है, जिसके लिए BCCI ने सोशल मीडिया पर वैभव का एक वीडियो शेयर किया है। टीम इंडिया का पहला बैच आज आयरलैंड के लिए रवाना हो गया।

सिलेक्शन पर वैभव की पहली प्रतिक्रिया

भारतीय टीम में चुने जाने पर सूर्यवंशी ने कहा कि इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि जिस दिन उन्होंने पहली बार बल्ला थामकर मैदान पर कदम रखा था, आज वह सपना पूरा हो गया है। सूर्यवंशी के मुताबिक, उनके अब तक के करियर का यह सबसे बड़ा कदम है और इस अहसास को शब्दों में बयां करना नामुमकिन है।

वैभव पहली बार नेशनल टीम में सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टीम में जगह दी गई है। वे सबसे कम उम्र में नेशनल टीम में सिलेक्ट हुए भारतीय बने।

इंडिया की जर्सी देखकर नहीं रुकी मुस्कान

थ्रो-डाउन स्पेशलिस्ट रघु ने सूर्यवंशी को उनके होटल रूम में टीम इंडिया की जर्सी सौंपी। सूर्यवंशी ने बताया कि जब उन्होंने जर्सी पर अपना नाम लिखा देखा, तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। वह अपनी खुशी छिपा नहीं सके। उन्होंने कहा कि यह ऐसा पल था, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी और जब वह सच हुआ तो समझ नहीं आया कि कैसे प्रतिक्रिया दें।

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद

आयरलैंड के बेलफास्ट में 26 या 28 जून को होने वाले मैच से वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं। अगर वह आयरलैंड या इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरते हैं, तो वह 15 साल की उम्र में भारत के लिए खेलने वाले सबसे युवा इंटरनेशनल क्रिकेटर बन जाएंगे। ऐसा होने पर वे सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे, जिन्होंने 16 साल 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था।

ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने वैभव

सूर्यवंशी ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम की। उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाए, जो इस सीजन किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले। वैभव ने सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप जीतने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने साई सुदर्शन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने IPL 2025 में 23 साल 237 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।

—————————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

भारत के खिलाफ सीरीज में ब्रूक होंगे इंग्लैंड के कप्तान

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले आयरलैंड और इंग्लैंड ने अपनी-अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड की कप्तानी हैरी ब्रूक करेंगे। टीम में 22 साल के ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को भी पहली बार शामिल किया गया है। पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment